On this page we have given a article on Debate in Hindi for Students. The name of the topic is एयर कंडीशनर पौधों की तुलना में गर्मी को मात देने में बेहतर है
Debate – एयर कंडीशनर पौधों की तुलना में गर्मी को मात देने में बेहतर है
हमारे लिए सबसे बड़ी देन है हमारा पर्यावरण। हमारा पर्यावरण हमें बहुत कुछ देता है अगर पर्यावरण ना होगा तो मनुष्य का इस दुनिया पर कोई अस्तित्व वही नहीं रहेगा। भगवान ने हमारे लिए सबसे सुंदर उपहार पर्यावरण दिया है। लेकिन मनुष्य ने वहां पर बहुत विध्वंस कर दिया है। मनुष्य ने अपने विकास के लिए जंगल नष्ट कर दिए। पेड़ पौधों को तोड़ दिया। इस वजह से मनुष्य ने खुद का ही बहुत नुकसान कर दिया है। विकास के नाम पर उसने पर्यावरण को नष्ट कर दिया है। इस वजह से पर्यावरण में उष्णता की मात्रा बढ़ गई है। किसी के लिए भी ठंडी हवा उपलब्ध नहीं है। पेड़ पौधे से हमें ताजी और ठंडी हवा मिलती है। उससे हमें ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है। लेकर हमने जंगल ही नष्ट कर दिए इस वजह से हमारे आसपास कभी भी ठंडी हवा नहीं रहती इसके साथ-साथ ऑक्सीजन की भी जरूरत पड़ती है। आज हमने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा है इस वजह से पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्य की भी हानि हुई है। पर्यावरण हमें निस्वार्थ होकर निरपेक्ष होकर बहुत कुछ देता है लेकिन मनुष्य बहुत स्वार्थी प्राणी है बहुत सिर्फ लेना जानता है।
आज पेड़ पौधों की कटाई हो जाने की वजह से पर्यावरण में बढ़ गया है उष्णता की मात्रा बढ़ गई है। इस वजह से मनुष्य अपने लिए एयर कंडीशनर लगवा लेता है। क्योंकि इससे ठंडी हवाएं मिलती है। हमने पर्यावरण का नैसर्गिक एयर कंडीशनर छोड़कर हम जो पैसे देकर एयर कंडीशनर मिलता है उसे खरीद कर ले आते हैं और वह अपने घर में या हम जहां पर काम करते हैं वहां पर लगवा लेते हैं। कई पर यह एयर कंडीशनर दिनभर भी चलते रहते हैं तो कहीं ऑफिसेज रात दिन में भी खुली रहती है इस वजह से वहां के एयर कंडीशनर 24 घंटे शुरू रहते हैं। क्योंकि हमें उससे अच्छी हवा मिलती है। लेकिन इस वजह से भी पर्यावरण का बहुत नुकसान हो जाता है। हम ठंडी हवा में सुकून से तो रह लेते हैं। लेकिन पर्यावरण को हानि पहुंचाते हैं। इससे बिजली भी बहुत लगती है। अगर हम एयर कंडीशनर की मदद से हमारे आसपास के हवा ठंडी करते हैं तो इस वजह से चार गुना बिजली खर्च हो जाती है।
जब हम एयर कंडीशनर का उपयोग करते हैं तो अंदर की हवा तो ठंड हो जाती है लेकिन पर्यावरण में जो हवा चलती रहती है उसका तापमान बढ़ जाता है। हम जब एयर कंडीशनर का उपयोग करते हैं तो उसमें से जो हवाई बाहर निकलती है वह अनेक तरह की गैसेस पैदा करती है इस वजह से हमारे आसपास जो हवाई चलती है वहां का तापमान बढ़ जाता है। यहां जो गैसेस होती है वह पर्यावरण का नुकसान करती है। इसके वजह से हमारे पृथ्वी के आसपास जो ओजोन का थर होता है उसका भी नुकसान हो जाता है। इस वजह से हमारे पर्यावरण का नुकसान हो जाता है। और फिर से तापमान बढ़ने लगता है। एयर कंडीशन का इस्तेमाल करना यह गर्मी से बचने का एक तात्कालिक साधन है। इससे बिजली भी ज्यादा खर्च होती है और यह हम उपकरण खरीद कर लाते हैं। इसके सिवाय हम बिजली का बिल भी भरते हैं। इसके साथ-साथ यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को भी खराब करता है।
मतलब एयर कंडीशनर का वैसे तो कोई भी उपयोग नहीं है। यहां हमारे लिए हमेशा ही नुकसानदेह साबित हो सकता है। लेकिन अगर हम पेड़ पौधे लगाए तो पेड़ पौधे लगाने के बहुत सारे उपयोग है यह एयर कंडीशनर की तरह तात्कालिक समाधान नहीं है। इसका हमें जीवन भर उपयोग होगा। किसके साथ साथ हमें पेड़ पौधों के अलग-अलग उपयोग हो सकते हैं। ताजी और शुद्ध हवा के साथ साथ पेड़ पौधे हमें फूल, फल देते हैं इसके साथ-साथ कहीं पौधे औषधि भी होते हैं। इसकी वजह से हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि होती है।
इसके लिए वजह से हमें एयर कंडीशनर का उपयोग नहीं करना चाहिए। एयर कंडीशनर का उपयोग करने से हमारा और पर्यावरण का सिर्फ नुकसान होता है। उसके बदले हमें हमारे आसपास पेड़ पौधे लगानी चाहिए। यह हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इसकी वजह से पर्यावरण भी सुंदर हो जाता है। ग्लोबल वार्मिंग भी काम हो जाता है। इसके साथ इन सब का मनुष्य को भी बहुत उपयोग होता है।
Also See: भारत में वृद्धों के लिए घर अनिवार्य होना चाहिए Debate Topic