Chhattisgarh State Class 5 Hindi Chapter 16 पत्र Solution
Chhattisgarh State Board Class 5 Hindi Chapter 16 पत्र Exercise Multiple Choice, Fill in the Blanks, Questions and Answers here.
पत्र
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो-
1.) कांता ने किसे पत्र लिखा है?
कांता ने मीना को पत्र लिखा है।
2 पत्र में पत्र भेजनेवाला अपना पता कहाँ लिखता है?
पत्र में पत्र भेजने वाला अपना पता पत्र के ऊपर के दाई ओर पर लिखता है।
3.) मेट्रो रेलवे स्टेशन की क्या विशेषताएँ हैं?
मेट्रो रेलवे स्टेशन और स्टेशन से ज्यादा सुविधा पूर्ण और स्वच्छ होते हैं। मेट्रो जैसे जमीन के नीचे से चलती है वैसे ही वह जमीन के ऊपर से भी चलती है।
4.) मेट्रो रेल के डिब्बे किस देश से बनकर आए हैं?
दक्षिण कोरिया से मेट्रो रेल के डिब्बे बनकर आए हैं।
5.) मेट्रो रेल के चलने से किस समस्या से छुटकारा मिल गया है?
मेट्रो रेल के आने से गर्दी और बस के धक्कों से छुटकारा मिल गया है।
6.) दिल्ली की आबादी क्यों बढ़ती जा रही है?
दिल्ली हमारे देश की राजधानी है और वह एक महानगर भी है। वहां पर सुख सुविधा और नौकरी के कारण लोग गांव से दिल्ली जाते हैं। इसलिए दिल्ली की आबादी बढ़ती जा रही है।
7.) दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या क्यों बढ़ती जा रही है?
आजकल लोग बस ट्रेन से प्रवास करना ज्यादा पसंद नहीं करते वह अपनी खुद की गाड़ियां लेकर बाहर निकलते हैं दूसरा कारण यह है कि जो लोग कम पर जाते हैं वह लोग भी बस के धक्कों से परेशान होते हैं इसीलिए वह भी खुद की गाड़ी ले जाना पसंद करते हैं इसीलिए दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है।
8.)मेट्रो रेल के यात्रियों को स्टेशन आने का पता कैसे चलता है?
मेट्रो रेल स्टेशन पर इलेक्ट्रिक सूचना बोर्ड होता है। वहां पर जो रेल आती है उसकी सूचना हमें इलेक्ट्रिक सूचना बोर्ड पर से मिल जाती है। जो भी गाड़ी आने वाली है उसका नाम उस बोर्ड पर अंकित हो जाता है
प्रश्न 2. नीचे लिखी पंक्तियों के खाली स्थानों में पाठ के आधार पर उचित शब्द चुनकर भरो :-
1.) तुम कुछ दिनों के लिए अवश्य दिल्ली आना (दिल्ली / मुम्बई)
2.) कुतुबमीनार की ऊंचाई देखते हुए नंदा पीछे लुढ़क गई थी। (लम्बाई / ऊँचाई)
3.) काउंटर से टिकट या टोकन लेना चाहिए (प्लेटफार्म / काउंटर )
4.) मेट्रो रेल का कार्य तेज गति से चल रहा है । (धीमी/ तेज)
5.)दिल्ली की आबादी तेजी से बढ़ी है। (घटी / बढ़ी)
प्रश्न 3. सोचो और लिखो-
1.) हम किसी को पत्र क्यों लिखते हैं ?
हम हमारी भावनाएं व्यक्त करने के लिए, अगर हमारे शहर में हमारे घर में कोई नई वस्तु आई हो उसकी जानकारी देने के लिए, जन्मदिन की बधाई देने के लिए, परीक्षा में जो अंक मिले हैं वह बताने के लिए, अगर हम घूमने जाते हैं तो वहां के बारे में जानकारी देने के लिए हम पत्र लिखते हैं।
2.) बड़ों को पत्र लिखते समय संबोधन में क्या लिखा जाता है?
आदरणीय या फिर पूजनीय यह संबोधन हमें बड़ों को पत्र लिखते समय लिखना चाहिए।
3.) अपने से छोटों को पत्र लिखते समय संबोधन में क्या लिखते हैं?
अपने से छोटों को पत्र लिखते समय हमें प्रिय संबोधन लिखना चाहिए।
4.) पत्र में पता लिखते समय पिन कोड क्यों लिखना चाहिए?
जब हम पत्र में पिन कोड लिखते हैं तो हमारा पत्र जल्दी से जल्दी हमें जिसको पत्र लिखा है वहीं पर पहुंच जाता है।
प्रश्न 4. इस टिकट को देखो और नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखो-
1.) इस टिकट पर कितने लोगों ने यात्रा की ?
2 लोगों ने इस टिकट पर यात्रा किए।
2.) यह टिकट कहाँ से कहाँ तक की है?
उदयपुर से कोटा तक जाने वाली यह टिकट है।
3.) इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी कितनी है?
इन दो स्थानों के बीच 286 किलोमीटर की दूरी है।
4.) किराये के लिए कितने पैसे चुकाए गए?
₹342 किराए के लिए चुकाए गए हैं।
5.) टिकट धारकों की आयु क्या है?
टिकट धारकों की आयु 40 और 30 है।
गतिविधि
भाषातत्व और व्याकरण
पढ़ो और समझो –
अ ब स द
1.) छुट्टी शाला बगीचा पुस्तक
2.) बकरी बाला शरीफा नहर
3.) गठरी माला फीता पेंसिल
4.) पटरी घोषणा बाजा कमीज
5.) लकड़ी योजना ताला चादर
उत्तर
ऊपर चार वर्गों में चार प्रकार के शब्द दिए गए है अ वर्ग के नीचे ‘ई’ से अंत होने वाले पाँच स्त्रीलिंग शब्द हैं, ये सभी एकवचन में हैं। इनको बहुवचन बनाते समय ई को ‘इयाँ’ और ‘इयों में बदल देते हैं, जैसे छुट्टियाँ, छुट्टियों व के नीचे लिखे शब्द ‘आ’ से अंत होने वाले स्त्रीलिंग शब्द हैं। इनके बहुवचन ऐं और ओं लगाकर बनाए जाते हैं जैसे शालाएँ, शालाओं।
प्रश्न 1. ऊपर दी गई तालिका में ‘स’ और ‘द’ के नीचे लिखे शब्द किस लिंग के है? उन्हें बहुवचन में बदलो।
बहुवचन – बगीचा – बगीचे
शरीफा – शरिफ़ाए
फिता – फिते
बाजा – बाजे
ताला – ताले
पुस्तक – पुस्तके
नहर – नहरे
पेंसिल – पेंसिले
कमीज – कमीजे
चादर- चादरी
समझो
‘मस्त’ में ‘ई’ की मात्रा जोड़कर मस्ती शब्द बना है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों में ई की मात्रा जोड़कर नए शब्द बनाओ और उनका वाक्यों में प्रयोग करो-
वापस+ ई = वापसी
रीमा ने गांव जाते वक्त वापसी की टिकट निकाली।
कम+ई = कमी
उसमें कोई भी कमी नहीं है।
तेज+ई = तेजी
लोकसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।
देर+ई = देरी
तुमने आने भी बहुत देरी कर दी
गलत+ई = गलती
तुमने यह गलती कैसे की?
इन वाक्यों को पढ़ो और समझो
क. मीना दिल्ली गई थी।
ख. कांता दिल्ली में रहती है।
ग. दिल्ली में मेट्रो का विस्तार होगा।
पहले वाक्य से यह पता लगता है कि काम पूर्व में हो चुका है। दूसरे वाक्य से यह प्रकट होता है कि काम अभी हो रहा है। तीसरे वाक्य से यह प्रकट होता है कि कार्य आगे होगा। काम की दृष्टि से पहला वाक्य भूतकाल का है, दूसरा वाक्य वर्तमान काल का और तीसरा वाक्य भविष्यत् काल का है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित वाक्यों के काल लिखो और इन्हें निर्देशानुसार काल में बदलो-
क. हमने छुट्टियाँ बिताई थीं। (भविष्यत् काल)
हम छुट्टियां बिताएंगे
ख. वह अपने भाई के साथ आएगी (वर्तमान काल )
वह अपने भाई के साथ जा रही है।
समझो
हलंत वर्णों (क तू, स आदि सभी) पर मात्रा नहीं लगाई जाती। ‘बुद्धि को अगर हम तोड़कर लिखें तो इस तरह लिखेंगे + + + +घ निश्चित को इस तरह लिखेंगे +ि न + + + + त निश्चित लिखना गलत है।
प्रश्न 4. ‘मुट्ठी’, ‘शुद्धि’, ‘क्रुद्ध प्रसिद्धि वृद्धि शब्दों को तोड़कर लिखो।
र का प्रयोग चार रूपों में होता है देखो और समझो
मुठ्ठी- म+ऊ+ठ्+ठ+इ
शुद्धि= श+ऊ+द्+ध+ई
क्रुद्ध= क+र+ऊ+द+ध
प्रसिद्धी= प+र+स+ई+द+ध+इ
वृद्धी= व+र+ऊ+द्+ध+ई
अ. र. – राम, राजा, राज्य, राकेश ।
ब. धर्म, कर्म, शर्म, गर्त ।
स.प्र – ग्राम, ग्रह, चक्र, क्रम।
द. – राष्ट्र, ड्रम, ट्रक, ड्रिल |
‘र’ से बनने वाले शब्दों के उच्चारण में कोई कठिनाई नहीं होती। ‘राम, राजा आदि का उच्चारण सरल है। ‘धर्म’ का उच्चारण करो ध के बाद र’ का उच्चारण होता है और म का उच्चारण बाद में पूरा होता है। क्रम में क’ का उच्चारण पहले होता है और का बाद में इसमें क आधा है और र पूरा ट वर्ग (ट, ठ, ड, ढ) के साथ र का प्रयोग रूप में होता है।
आईओ
प्रश्न 5. ब, स और द वाले र के प्रकारों के पाँच-पाँच शब्द लिखो ।
मर्म, कर्क, शर्त, अर्थ, आर्य
वक्र, प्रण, प्रेम, ग्रह, ब्रज
ट्रेक, ड्रेस, ड्रामा, रुद्र, ट्रेन