Bhagwan Ke Dakiye Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Vasant Chapter 6 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Bhagwan Ke Dakiye Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Vasant
Class |
8 |
Book Title |
Vasant |
Chapter |
6 |
Chapter Name |
Bhagwan Ke Dakiye |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answer:
अ.) उपयुक्त कविता पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
हम तो केवल यह आँकते हैं
कि एक देश की धरती
दूसरे देश को सुगंध भेजती है।
और वह सौरभ हवा में तैरते हुए
पक्षियों की पाँखों पर तिरता है।
और एक देश का भाप
दूसरे देश में पानी बनकर गिरता है।
1.) एक देश की धरती दूसरे देश की धरती पर सुगंध किनके द्वारा भेजती हैं?
एक देश की धरती दूसरे देश की धरती पर अपनी सुगंध सौरभ मतलब वायु के द्वारा भेजती है।
2.) एक देश में तैयार हुई भाप दूसरे देश में क्या बनकर गिरती है?
एक देश में तैयार हुई भाग दूसरे देश में बारिश बनाकर गिरती है।
3.) सौरभ इस शब्द का समानार्थी शब्द क्या है?
सौरभ इस शब्द का समानार्थी शब्द है – वायु, पवन
आ.) विलोम शब्द लिखे।
1.) स्वदेश – विदेश
2.) सुगंध – दुर्गंध
3.) धरती – अंबर
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) पक्षी और ……………………………. यह भगवान के डाकिए है।
पक्षी और बादल यह भगवान के डाकिए है।
2.) मगर उनकी लाई चिट्टियां
पेड़, पौधे, पानी और …………………………
बांचते हैं।
मगर उनकी लाई चिट्टियां
पेड़, पौधे, पानी और पहाड़
बांचते हैं।
3.) हम तो केवल यह आंकते हैं
कि एक देश की धरती
दूसरे देश को ……………………… भेजती है।
हम तो केवल यह आंकते हैं
कि एक देश की धरती
दूसरे देश को सुगंध भेजती है।
4.) एक देश का भांप
दूसरे देश में ……………………………
बनकर गिरता है।
एक देश का भांप
दूसरे देश में पानी
बनकर गिरता है।
5.) जो एक …………………………… से
दूसरे महादेश को जाते हैं।
जो एक महादेश से
दूसरे महादेश को जाते हैं।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखें।
1.) भगवान के डाकिए कौन-कौन है?
पक्षी, बादल यह भगवान के डाकिए है।
2.) भगवान के डाकिए जो चिट्टियां लाते हैं उन्हें कौन पढ़ पाता है?
भगवान के जो डाकिए होते हैं वह जो चिट्टियां लाते हैं उन्हें पेड़ पौधे पानी पहाड़ यह पढ़ पाते हैं।
3.) आकाश में उड़ते हुए पक्षी और बादल किसका संदेश लेकर आते हैं?
आकाश में उड़ते हुए पक्षी और बादल भगवान का संदेश लेकर आते हैं।
4.) एक देश की धरती दूसरे देश को क्या भेजती है?
एक देश की धरती दूसरे देश को सुगंध भेजती है?
5.) एक देश की धरती दूसरे देश को सुगंध किसके द्वारा भेजती है?
एक देश की धरती दूसरे देश के धरती को अपनी सुगंध हवा के द्वारा या फिर पक्षियों द्वारा भेजती है।
6.) एक देश में बनी हुई भांप दूसरे देश में जाकर अपनी सुगंध किस तरह से फैलाती है।
एक देश में जब भांप तैयार होती है तो वह भांप आसमान के द्वारा दूसरे देशों में जाती है और वहां पर पानी बरसाती है इस तरीके से अपनी सुगंध उसे देश में फैलती है।
प्र.) 3 डाकिया क्या-क्या काम करता है?
लोगों के लिए जो पार्सल आते हैं, पत्र आते हैं, मनी ऑर्डर आते हैं उन्हें उनके सही पते पर पहुंचने का काम डाकिया करते हैं।
प्र.) 4 डाकिया का महत्व इस विषय पर कुछ पंक्तियां लिखें।
हमारे जीवन में डाकिया का बहुत महत्व होता है। वह दूसरे गांव से शहरों से आए हुए पत्र उनके सही जगह पर पहुंचने का कार्य करता है। यह एक सरकारी काम करने वाला कर्मचारी होता है। इस वजह से कई लोग एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। गर्मी, बारिश, ठंडी के मौसम में भी यह अपना कार्य ईमानदारी से करता है। यह हर मौसम में अपना काम जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करता है।
लोग अपने रिश्तेदारों को जो भी खत लिखते हैं पार्सल भेजने हैं या फिर मनी ऑर्डर भेजते हैं उनके साथ उनकी भावनाएं जुड़ी हुई होती है। इन सारी चीजों को अपनी सही जगह पर डाकिया पहुंच जाते हैं। इस वजह से डाकिया हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण रहता है। अगर डाकिया नहीं होगा तो पत्रों के सारे व्यवहार शांत हो जायेंगे। दूर जो हमारे रिश्तेदार रहते हैं उन तक हम अपनी भावनाएं वक्त वक्त पर नहीं पहुंचा पाएंगे। हमारे घर में जो भी घटनाएं होती है उनके बारे में हम उन्हें जानकारी नहीं दे पाएंगे। हमें यही सारी बातें करने के लिए सिर्फ उनके मिलने का इंतजार करना होगा।
लेकिन जब हम किसी को पत्र भेजते हैं तब वह पत्र पढ़ते ही ऐसा लगता है कि हम उनके पास है। उनसे मिलने का इंतजार हमें नहीं करना पड़ता। डाकिया यह पत्र पहुंच कर बहुत महत्वपूर्ण कार्य हमारे लिए कर देता है। दो दूर रहे लोगों को एक दूसरे से मिला देता है।
प्र.) 5 दिए गए पंक्तियों का भाव लिखे।
1.) पक्षी और बादल
यह भगवान के डाकिए है,
जो एक महादेश से
दूसरे महादेश को जाते हैं
भगवान के डाकिए इस कविता में पक्षी और बादलों को भगवान के डाकिए कहा गया है। क्योंकि डाकिए का काम होता है कि एक चीज को दूसरी जगह पर लेकर जाना या फिर किसी पत्र को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचना। पक्षी और बादल भी यही काम करते हैं पक्षी एक देश की सुगंध अपने पंखों पर लेकर दूसरे देश जाते हैं और बादल एक देश का पानी लेकर दूसरे देश में जाकर वही पानी बरसते हैं। इसलिए पक्षी और बादल इन दोनों को भगवान के डाकिए कहा गया है।
2.) हम तो समझ नहीं पाते हैं
मगर उनकी लाई चिट्टियां
पेड़ पौधे पानी और पहाड़
बांचते हैं।
इन पंक्तियों के माध्यम से कभी हमसे यह कहना चाहता है कि पक्षी और बादल है जो भी संदेश लेकर एक देश से दूसरे देश में जाते हैं वह संदेश हम सामान्य लोग नहीं पहचान सकते। उन संदेशों को हम लोग नहीं पढ़ सकते। लेकिन पेड़, पौधे, पानी और पहाड़ यह जो है वह उनकी लाई हुई चिट्टियां पढ़ पाते हैं।
3.) और एक देश का भाप
दूसरे देश में पानी
बनकर गिरता है।
एक देश में जो पानी की भांप तैयार होती है जिसकी वजह से बारिश होती है ऐसे भांप से बने हुए बादल एक देश से दूसरे देश में जाते हैं और वहां पर पानी बरसाते हैं।
पाठ से आगे
नीचे कुछ परिस्थितियों निर्माण की गई है उसे स्थिति में आप क्या करेंगे यह लिखो।
1.) अगर आपके पीठ पर पंख आ जाए तो
अगर हमारे पीठ पर पथ निर्माण हो जाए तो हम कभी भी एक देश से दूसरे देश में या एक गांव से दूसरे गांव में जा सकते हैं। हम आकाश में उड़ सकते हैं। हमें गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम जब मन चाहे कहीं भी जा सकते हैं। जो जगह हमें पसंद आती है उसे जगह पर जाकर हम कितनी भी देर बैठ सकते हैं। हमें कोई रोकने वाला नहीं होगा।
2.) अगर देश की सीमाएं नष्ट कर दी जाए तो
अगर देश की सीमाएं नष्ट कर दी जाए तो हमें एक देसी दूसरे जान देश में जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। हम कभी भी एक देश से दूसरे देश में जा सकते हैं। सिर्फ पक्षी नहीं मनुष्य भी दूसरे देश में बिना पासपोर्ट के जा सकता है। उसे किसी भी पहचान पत्र की जरूरत नहीं होगी।
3.) अगर आपको बादल बनने का मौका मिला तो
अगर हमें बादल बनने का मौका मिला तो हम जो पानी की भांप से बादल बनता है वह बादल बनना पसंद करेंगे। क्योंकि मुझे बारिश बहुत पसंद है और इस वजह से मुझे दूसरे देशों में जाने का भी मौका मिलेगा। बारिश बहुत लोगों को पसंद आती है। जब मैं बारिश बनकर गिरने लगूंगा तब कई लोग मुझे पसंद करने लगेंगे।
4.) जब डाकिए नहीं थे तो संदेश पहुंचाने का काम कौन करता था?
जब डाकिए नहीं थे तो संदेश पहुंचाने का काम कबूतर कर देते थे। बड़े-बड़े राजमहलों में ऐसे कबूतर हुआ करते थे जो एक जगह से दूसरे जगह पर संदेश पहुंचा देते।
5.) पंछी और बादलों के सिवा और कौन कौन भगवान के डाकिए हो सकते हैं ऐसा आपको लगता हैं?
पंछी और बादलों के सिवा हवा, नदियों का पानी, सागर का पानी यह भगवान के डाकिए हो सकते हैं।
6.) अगर एक देश से दूसरे देश में आपको संदेश भेजने है तो आप क्या बनना पसंद करोगे?
अगर एक दिन से दूसरे देश में जाकर हमें संदेश भेजने का काम मिले तो हम समंदर का पानी बनना पसंद करेंगे क्योंकि समंदर का पानी एक देश को दूसरे देश से जोड़ता है।
यह दूसरे देशों से मिलकर क्या कहते होंगे?
1.) हवा –
अपने देश के मिट्टी की सुगंध दूसरे देशों तक पहुंचाती होगी।
2.) नदिया –
सबकी प्यास बुझाओ। किसी से बैर मत रखो।
3.) पंछी –
पंछी दूसरे देशों के पेड़ पौधों से जाकर मिलकर बातें करते होंगे के अपने देश में कौन कौन से पेड़ पौधे है। वह सबकी भूख कैसे मिटाते है। यह सब बाते पंछी करते होंगे।
अगर हम पंछी होते इस विषय पर निबंध लिखो।
अगर हम पंछी होते तो हमें कहीं पर भी जाने के लिए किसी के भी पूछने की जरूरत नहीं होती। जब हमारा मन हो तब हम कहीं भी जा सकते थे। हम ऊंचे ऊंचे उड़ सकते थे। आसमान की सैर करना हमें आसानी से आ जाता। आसमान की सैर करने के लिए हमें भी मान लिया हेलीकॉप्टर की जरूरत नहीं होती। पंख फैला कर हम कहीं भी जा सकते थे।
हमें दूसरे देशों की सफर करने के लिए भी किसी भी वीजा पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती। हम बिना वीजा और पासपोर्ट के किसी भी देश में जा सकते थे। वहां की सैर कर सकते थे। वहां पर घूम सकते थे। वहां पर जाकर कितने सारे अलग-अलग पर्यावरण का अनुभव ले सकते थे। सुबह जल्दी उठना, सैर के लिए जाना, अपना पेट भरने के लिए दाने चुगना, पानी पीना यही सब पक्षियों की दिनचर्या होती है। यही दिनचर्या हम भी अपना लेते।
हम अगर पंछी होते तो हमें ना तो पढ़ाई करनी पड़ती ना ही कोई काम। जब भी मनचाहा आकाश की सैर कर ले। जब भी मन चाहा तब अपने घोंसले में आकर सो गए। कोई भी डांटने वाला नहीं होगा या फिर कोई भी नहीं कहेगा की पढ़ाई करो। कोई भी, किसी भी चीज का टेंशन नहीं रहता। हम अपनी जिंदगी आराम से गुज़ार सकते थे।
प्र.) 5 पर्यायवाची शब्द लिखो।
1.) बादल – आसमान
2.) चिट्ठियां – खत
3.) पौधे – वृक्ष
4.) धरती – भूमि
5.) पहाड़ – पर्वत
प्र.) 6 दिए गए शब्दों का प्रयोग वाक्य में करें।
1.) भगवान :-
भगवान हमेशा हम सब की मदद करते हैं।
2.) डाकिए:-
हर घर में डाक पहुंचने का काम डाकिए करते हैं।
3.) पहाड़ :-
हमारे देश में बड़े-बड़े पहाड़ है।
4.) धरती:-
हमारी धरती हमारे लिए माता होती है।
5.) सुगंध:-
हमें हमेशा हर जगह न्याय की सुगंध फैलानी चाहिए।
Hope above Bhagwan Ke Dakiye Extra Questions and Answers will help you.