Deewano Ki Hasti Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Vasant Chapter 4 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Deewano Ki Hasti Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Vasant
Class |
8 |
Book Title |
Vasant |
Chapter |
4 |
Chapter Name |
Deewano Ki Hasti |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers:
अ.) कविता पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
हम दीवानों की क्या हस्ती,
हैं आज यहाँ, कल वहाँ चले,
मस्ती का आलम साथ चला,
हम धूल उड़ाते जहाँ चले।
आए बनकर उल्लास अभी,
आँसू बनकर बह चले अभी,
सब कहते ही रह गए,
अरे, तुम कैसे आए, कहाँ चले?
1.) कौन सी किस्म के व्यक्ति एक जगह पर नहीं रुकते?
जो लोग मस्त मौला होते हैं जो लोग अपने ही मस्ती में जीवन जीते हैं वह लोग कभी भी एक जगह पर नहीं रुकते।
2.) मस्त मौला किस्म के जो लोग होते हैं वह क्या लूटा ते घूमते हैं?
मस्त मौला किस्म के जो लोग होते हैं वह खुशियां लूटा ते घूमते हैं?
3.) मस्त मौला जो लोग होते हैं उनके बारे में सब लोग क्या कहते हैं?
मस्त मौला किस्म के जो लोग होते हैं उनके बारे में लोग कहते हैं कि ऐसे लोग कब आते हैं और कब जाते हैं यह पता ही नहीं चलता।
आ.) कविता पढ़े और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
हम भिखमंगों की दुनिया में,
स्वच्छंद लुटाकर प्यार चले.)
हम एक निसानी-सी उर पर,
ले असफलता का भार चले।
अब अपना और पराया क्या?
आबाद रहें रुकनेवाले !
हम स्वयं बँधे थे और स्वयं
हम अपने बंधन तोड़ चले।
1.) इन पंक्तियों में भीखमंगा किसे कहा गया है?
इस पंक्ति में भीखमंगा इस दुनिया के लोगों को कहा गया है।
2.) सिर्फ मांगना यह आदत किसकी होती है?
सिर्फ मांगना यह आदत भीखमंगो की होती है।
3.) ‘ आबाद रहें ‘ ऐसा लेखक किन्हें कहते हैं?
‘ आबाद रहें ‘ ऐसा लेखक जो अपने मंजिल पर ठहरे हुए हैं ऐसे लोगों को कहते हैं।
4.) इस दुनिया के जो दीवाने होते हैं वह किसकी मर्जी से आगे बढ़ते हैं?
इस दुनिया के जो दीवाने होते हैं वह अपनी मर्जी से आगे बढ़ते हैं।
5.) भीखमंगों की दुनिया में प्यार कौन लूटाता है?
भीखमंगों की दुनिया में प्यार जो मस्त मौला लोग होते है वह लुटाते है।
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) हम दीवानों की क्या ………………………… ,
है आज यहां कल वहां चले
हम दीवानों की क्या हस्ती,
है आज यहां कल वहां चले
2.) आए बनकर ………………………… अभी
आए बनाकर उल्लास अभी
3.) ……………………… से उसका कुछ लिए चले
जग से उसका कुछ लिए चले
4.) कुछ हंस और फिर कुछ …………………..
कुछ हंस और फिर कुछ रोए
5.) हम एक निसानी सी उर पर
ले ……………………… का भार चले।
हम एक निसानी सी उर पर
ले असफलता का भार चले।
6.) हम ………………………… बंधे थे और स्वयं
हम अपने बंधन तोड़ चले।
हम स्वयं बंधे थे और स्वयं
हम अपने बंधन तोड़ चले।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखें।
1.) कविता में लेखक का स्वभाव किस तरह का दिखाया गया है?
कविता में लेखक का स्वभाव ऐसा दिखाया है कि कभी एक मस्त मौला अपने ही धुन में रहने वाला व्यक्ति है।
2.) जिन जगहों पर मस्त मौला आदमी गए हैं उन जगहों पर उन्होंने क्या किया?
जिन जिन जगहों पर मस्त मौला आदमी गए हैं वहां पर उन्होंने खुशियां फैलाई है, वे जगह प्रसन्नता से भर गई है।
3.) दीवानों की हस्ती कैसी होती है इस बारे में लेखक क्या कहते हैं?
दीवानों की हस्ती ऐसी होती है कि यह दीवानी जिस जगह पर भी जाते हैं वहां पर अपने मस्ती में है ही वह जीते हैं अपने ढंग से वह जीते हैं। दीवानों की हस्ती ऐसी होती है लेखक यह कहते हैं।
4.) इस दुनिया से लेखक को क्या मिला है?
इस दुनिया से लेखक को कुछ ज्ञान कुछ सीख मिली है।
5.) जब हम हमारा सुख- दुःख किसी के साथ बाट ते हैं तो क्या होता है?
जब हम हमारा सुख दुख किसी के साथ बाट ते हैं तो हमारा मन हल्का हो जाता है।
6.) इस भीखमंगों की दुनिया में दीवाने क्या कर रहे है?
इस भीखमंगों की दुनिया में दीवाने अपना प्यार लुटाकर चले जा रहे हैं।
7.) दीवानों ने किस बात का बोझ स्वयं उठाया है?
दीवानों ने अपने असफलता का बोझ स्वयं उठाया है।
8.) दीवाने अपना प्यार किस तरह से लूटाते हैं?
दीवाने अपना प्यार स्वच्छंद तरीके से लूटाते हैं।
9.) दीवाने हमेशा यहां से वहां क्यों चलते रहते हैं?
दीवाने कभी भी एक जगह पर नहीं रुकते आज यहां देखेंगे तो कल वहां दिखेंगे वह कहते हैं हमें किसी और जाना है यह नहीं पता होता सिर्फ इस जग से हमें कुछ लेना है और इस जगह को अपना कुछ देना है इस वजह से हम हमेशा चलते रहते हैं।
पाठ से आगे
प्र.) 3 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
1.) हमें अपने जीवन में किस तरह की मस्ती करनी चाहिए?
हमें अपने जीवन में मस्ती करनी चाहिए। मस्ती ही जीवन में रंग भर देती है। लेकिन उसे मस्ती को कोई मर्यादा होनी चाहिए। हमें ऐसी मस्ती करनी चाहिए जिससे बाकी सारे लोग हमारे मस्ती का आनंद लूट सके। ना कि किसी को इस मस्ती से दुख हो जाए। अगर हमारी मस्ती से किसी को दुख हो जाता है तो यह मस्ती मस्ती नहीं कहलाती।
2.) आप अपने घर में या स्कूल में किस तरह की मस्ती करते हैं?
हम स्कूल में और घर में भी बहुत सारे मस्ती करते हैं। बहुत सारे खेल खेलते रहते हैं। कभी-कभी दोस्तों के साथ इस वजह से झगड़ा भी होते हैं लेकिन हम फिर से घुल मिल जाते हैं। एक दूसरे के साथ फिर से मस्ती करने लगते हैं। कभी थोड़ी देर के लिए किसी दोस्तों की चीज छुपा लेना, एक दूसरे का मजाक करना, एक दूसरे से खींचा तानी करना ऐसे बहुत सारी मस्ती हम करते रहते हैं।
3.) आप निराश कब हो जाते हो?
अगर कोई परेशानी हो या फिर असफलता मिल गई हो तो हम बहुत निराश हो जाते हैं। इसके साथ-साथ अगर परेशानी हो और उसमें से बाहर निकलने का मार्ग हमें नहीं मिल रहा हो उसे वक्त हम बहुत निराश हो जाते हैं। अगर किसी से हमारा झगड़ा हो और वह झगड़ा नहीं सुलझ रहा हो उसे वक्त भी हम बहुत निराश हो जाते हैं।
4.) अगर आपके मार्ग में असफलताएं आती है तो आप क्या करेंगे?
अगर हमारे मार्ग में सिर्फ असफलताएं आती है तो भी हम उनका सामना करेंगे। हम अपने मार्ग में डटे रहेंगे। हम कभी भी निराश नहीं होंगे। सिर्फ आगे बढ़ते रहेंगे। हमने जो लक्ष्य तय किया है उसकी और हम चलते रहेंगे। हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। और सफलता उनसे कभी भी हम डरेंगे नहीं। हम डटकर उन परिस्थितियों का सामना करेंगे।
5.) हमें दुख कब होता है?
जब जब हमारे मन के विपरीत कोई भी घटना होती है तो हमें दुख हो जाता है। अगर किसी दोस्त से झगड़ा हो जाए या फिर घर वालों से मनमुटाव हो जाता है, अगर कोई चीज चाहिए और वह नहीं मिले तो हमें दुख हो जाता है, इसके साथ-साथ अगर हमें असफलता का सामना करना पड़े उन परिस्थितियों में भी हमें दुख हो जाता है।
प्र.) 4 दिए गए पंक्तियों का अर्थ लिखें।
1.) हम दीवानों की क्या हस्ती,
हैं आज यहाँ, कल वहाँ चले,
इन पंक्तियों के माध्यम से लेखक हमसे यह कहना चाहते हैं कि दीवाने जो है वह हर वक्त मस्ती में रहते हैं। यह कहते हैं कि हमारा क्या अस्तित्व है? हम कब कहां चले जाए हमें नहीं पता होता। कभी हम इस जगह पर होते हैं तो कभी हम उसे जगह पर होते हैं। हम कभी भी एक जगह नहीं ठहरते।
2.) छककर सुख-दुख के घूँटों को
हम एक भाव से पिए चले।
जो दीवाने होते हैं वह जब कहीं पर भी जाते हैं तो वहां के लोगों के साथ अपना सुख दुख बताते हैं वहां के लोगों के जो सुख-दुख होते हैं उनका अनुभव भी वे करते हैं। जब हमें दुख होता है और हम अपनी भावनाएं किसी को बताते हैं तो हमारा मन हल्का हो जाता है। लेकिन दीवाने जो है वह दोनों ही भावनाओं में स्थिर रहते हैं। वह सुख और दुख के भाव को एक समान ही मानते हैं।
3.) हम भिखमंगों की दुनिया में,
स्वच्छंद लुटाकर प्यार चले.)
कभी कहते हैं कि इस दुनिया में जो लोग हैं वह भिखमंगे है। वह हर वक्त किसी न किसी से कुछ ना कुछ मांगते ही रहते हैं। हर वक्त मांगते रहना यह आदत भिखारी की होती है। लेकिन यहां की हर एक व्यक्ति कुछ ना कुछ किसी न किसी से मांगता रहती है। ऐसे भिखमंगों की दुनिया में हम अपना प्यार लुटा रहे हैं।
4.) हम स्वयं बँधे थे और स्वयं
हम अपने बंधन तोड़ चले।
दीवाने इन पंक्तियों के माध्यम से हमसे कहते हैं कि हम अपने बंधन स्वयं ही निर्माण करते हैं। हम किसी के बताए हुए नियम उन पर नहीं चलते। जब हम अपने नियम स्वयं बनाते हैं तो वह तोड़ते भी हम स्वयं ही है। इसमें सिर्फ हमारी मर्जी चलती है।
प्र.) 5 असफलता इस विषय पर निबंध लिखे।
हमें जीवन में कभी ना कभी असफलताओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी पूरे मेहनत करने के बाद भी हमें सफलता प्राप्त नहीं होती। पढ़ाई करने के बाद भी हमें अच्छे गुण नहीं मिलते। लेकिन ऐसे वक्त पर हमें निराश नहीं होना है। हमें डटकर उन परिस्थितियों का सामना करना है।
हम जीवन में जब अपना लक्ष्य तय करते हैं तब उसे लक्ष्य तक पहुंचाने का मार्ग अभी निश्चित किया जाता है। हमें उसे मार्ग पर आने वाले कठिनाइयों का भी अभ्यास करना होगा। कई बार अचानक विपरीत परिस्थितियों आ जाती है। तब हमें डर लगता है उन परिस्थितियों का हमें बिना डरे सामना करना होगा। पूरा अभ्यास करके भी हमें अगर असफलताएं प्राप्त होती है तो भी उसे असफलता से हमें डरना नहीं है उसका हमें डटकर सामना करना है। जब हम असफलता का सामना करेंगे तभी हम सफल हो पाएंगे।
हमें असफलता क्यों मिला इसका हमें अभ्यास करना चाहिए और फिर से खड़े रहना चाहिए जब हम दूसरी बार अपने लक्ष्य तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे तब हमें उन गलतियों को फिर से दोहराना नहीं है और आगे बढ़ते रहना है। जब हम ऐसा निश्चय करेंगे तो हम असफलता नहीं सफलता ही प्राप्त करेंगे।
भाषा की बाते
प्र.) 1 दिए गए शब्दों के अर्थ लिखो।
1.) हस्ती – अस्तित्व
2.) जग – दुनिया
3.) स्वच्छंद – स्वतंत्र
4.) असफलता – जो सफल न हुआ हो
5.) भार – बोझ
6.) आबाद – संपन्न
प्र.) 2 दिए गए शब्दों के तुकांत शब्द लिखें।
1.) वहा – जहा
2.) लिए – दिए
3.) प्यार – भार
प्र.) 3 विलोम अर्थ वाले शब्द लिखो।
1.) अपना – पराया
2.) असफलता – सफलता
3.) हंसना – रोना
4.) लेना – देना
5.) उल्लास – उदास
प्र.) 4 कविता में कुछ भावनात्मक शब्द दिए हैं वह छांट कर लिखो।
1.) उल्लास
2.) रोना
3.) हंसना
4.) सुख – दुख
5.) प्यार
Hope above Deewano Ki Hasti Extra Questions and Answers will help you.