Avyay (अव्यय) Class 7 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 7 Hindi Grammar Avyay (अव्यय) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 7 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Grammar अव्यय MCQ.
अव्यय:-
जो कभी व्यय नहीं होता उसे अव्यय कहा जाता है।
लिंग, वचन, कारक, काल इनके कारण जिन शब्दों का रूप कभी बदलता नहीं उसे अव्यय कहते हैं।
वह हमेशा ही अपने मूल रूप में रहते हैं।
अव्यय के भेद:-
अव्यय के चार भेद होते हैं।
क्रिया विशेषण
संबंध बोधक
समुच्चयबोधक
विस्मयादिबोधक
अव्यय का व्याकरण में महत्व:-
हिंदी व्याकरण को ठीक से समझने के लिए अव्यय को समझना हमारे लिए आवश्यक होता है।
हिंदी व्याकरण में हमेशा ही क्रिया सर्वनाम संज्ञा विशेषण यह अपने रूप बदलते रहते हैं।
अव्यय किसी भी स्थिति में अपना रूप नहीं बदलता।
वह हमेशा ही अपना मूल रूप में रहता है।
प्र. 1 अव्यय शब्द का अर्थ क्या है?
1.)जो कभी व्यय ना हो।
2.) जो अपना रूप बदले।
3.) जिन शब्दों का हमेशा रूपांतरण हो।
4.) जो अपने मूल रूप को हमेशा ही छोड़ दे।
उत्तर – 1.)जो कभी व्यय ना हो।
प्र. 2 लिंग, वचन, कारक, पुरुष, वाच्य आदि के कारण जिन शब्दों का रूप नहीं बदलता उन्हें ………. कहते हैं।
1.)सर्वनाम
2.) नाम
3.)अव्यय
4.) भाषा
उत्तर – 3.)अव्यय
प्र. 3 हर स्थिति में अव्यय अपने ………. में ही बने रहते हैं।
1.)मूलरूप
2.) बदले हुए रूप
3.)कारक
4.) नाम
उत्तर – 1.)मूलरूप
प्र. 4 अव्यय के कितने भेद होते हैं?
1.)दो
2.) तीन
3.)चार
4.) पांच
उत्तर – 3.)चार
प्र. 5 जिस क्रिया विशेषण शब्द से क्रिया के होने के स्थान का पता चलता है उसे ………….. क्रिया विशेषण कहते हैं।
1.)स्थानवाचक
2.) रितिवाचक
3.) संख्यावाचक
4.) कर्मवाचक
उत्तर – 1.)स्थानवाचक
प्र. 6 राधा मंदिर गई है। उपयुक्त वाक्य में अव्यय के कौन से भेद का उपयोग किया गया है?
1.) रितिवाचक क्रियाविशेषण
2.) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
3.)परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
4.) क्रियाविशेषण
उत्तर – 2.) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
प्र. 7 कालवाचक क्रिया विशेषण किसे कहा जाता है?
1.) जिस क्रिया विशेषण शब्द से उसे कार्य के ढंग का पता चलता है।
2.) जिस क्रिया विशेषण शब्द से क्रिया के स्थल का पता चलता है।
3.)उपयुक्त एक और दो
4.) जिस क्रिया विशेषण शब्द से क्रिया के समय का पता चलता है।
उत्तर – 4.) जिस क्रिया विशेषण शब्द से क्रिया के समय का पता चलता है।
प्र. 8 कालवाचक क्रिया विशेषण का वाक्य पहचानो।
1.) मैंने पढ़ाई कर ली।
2.) मुझे खाना खाना है।
3.) हम कल सुबह ही चले जायेंगे।
4.) दीदी को खेलने जाना है।
उत्तर – 3.) हम कल सुबह ही चले जायेंगे।
प्र. 9 जिस क्रिया विशेषण शब्द से क्रिया के होने का ढंग या रितिक पता चलता है उसे ………….. क्रिया विशेषण कहते हैं।
1.) संख्यावाचक
2.) संबंधबोधक
3.)रीतिवाचक
4.) स्थानवाचक
उत्तर – 3.)रीतिवाचक
प्र. 10 उपयुक्त पर्ययो में से रीतिवाचक क्रिया विशेषण पहचानो।
1.) दादाजी कल चले गए।
2.) हम सभी गप्पे लड़ा रहे हैं।
3.) वह बहुत ज्यादा ताकतवर है।
4.) दीदी को नींद आ रही है।
उत्तर – 3.) वह बहुत ज्यादा ताकतवर है।
प्र. 11 विभक्ति युक्त संबंध बोधक और विभक्ति रहित संबंध बोधक यह भेड़ किसके है?
1.) प्रयोग के आधार पर संबंध बोधक अव्यय के भेद
2.) अव्यय के भेद
3.) संबंध बोधक अव्यय
4.) अर्थ के अनुसार संबंध बोधक के भेद
उत्तर – 1.) प्रयोग के आधार पर संबंध बोधक अव्यय के भेद
प्र. 12 संबंध बोधक शब्द संज्ञा या ………. का संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से प्रकट करते हैं।
1.) नाम
2.) क्रिया
3.)विशेषण
4.) सर्वनाम
उत्तर – 4.) सर्वनाम
प्र. 13 मेरे घर के बाहर बहुत सारे पेड़ है। उपयुक्त वाक्य का अव्यय पहचानो।
1.)संबंधबोधक अव्यय
2.) रितिवाचक अव्यय
3.) कालवाचक अव्यय
4.) विभक्ति रहित संबंधबोधक
उत्तर – 1.)संबंधबोधक अव्यय
प्र. 14 समान अधिकरण समुच्चयबोधक के कितने भेद है?
1.)चार
2.) दो
3.) सात
4.) आठ
उत्तर – 1.)चार
प्र. 15 व्याधिकरण समुच्चयबोधक किसे कहा जाता है?
1.) दो वाक्य को जोड़ने वाले शब्दों को।
2.) दो वाक्य को
3.) दो शब्दों को
4.) किसी वाक्य के प्रधान और आश्रित उपवकों को जोड़ने वाले शब्दों को
उत्तर – 4.) किसी वाक्य के प्रधान और आश्रित उपवकों को जोड़ने वाले शब्दों को
प्र. 16 संकेत सूचक में कौन से शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है?
1.)यद्यपि- तथापि
2.) यदि – तो
3.)जो – तो
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 4.) उपयुक्त सभी
प्र. 17 इन शब्दों के द्वारा विस्मय, भय, हर्ष, क्रोध आदि भाव प्रकट होते हैं उसे …………. कहते हैं।
1.)उद्देश्यसूचक
2.) संबंधबोधक
3.)स्वरूप सूचक
4.) विस्मयादिबोधक
उत्तर – 4.) विस्मयादिबोधक
प्र. 18 बाप रे! कितना बड़ा एक्सीडेंट। दिए गए वाक्य में कौन से अव्यय का प्रयोग किया गया है?
1.) संबंधबोधक अव्यय
2.) विस्मयादिबोधक अव्यय
3.)रितिवाचक अव्यय
4.) कलवाचक अव्यय
उत्तर – 2.) विस्मयादिबोधक अव्यय
प्र. 19 मेरे घर के सामने रीता का घर है। दिए गए वाक्य में कौन से अव्यय का प्रयोग किया गया है?
1.)रितिवाचक अव्यय
2.) कालवाचक अव्यय
3.)संबंधबोधक अव्यय
4.)कोई भी नही
उत्तर – 3.)संबंधबोधक अव्यय
प्र. 20 किसी पद पर बल देने वाले अव्यय …………. कहलाते हैं।
1.) निपात
2.) विशेषण
3.)कर्म
4.) शब्द
उत्तर – 1.) निपात