Bhasha Lipi Aur Vyakaran (भाषा, लिपि और व्याकरण) Class 7 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 7 Hindi Grammar Bhasha Lipi Aur Vyakaran (भाषा, लिपि और व्याकरण) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 7 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Grammar भाषा, लिपि और व्याकरण MCQ.
भाषा:-
भाषा एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा मनुष्य बोल पाता है लिख पाता है और अपने मन के भावों को उसके साथ-साथ विचारों का आदान-प्रदान करता है। जब कई शब्द एकत्र आते हैं तो उसे वाक्य बन जाते हैं और ऐसे ही शब्दों के समूहों को भाषा कहा जाता है।
लिपि:-
लिपि का अर्थ होता है किसी भाषा को लिखने का तरीका। भाषा को लिखने के लिए अलग अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता हैं।
व्याकरण:-
व्याकरण को शब्दानुशासन भी कहा जाता है। व्याकरण हमे भाषा या शब्द का इस्तमाल अनुशासित रूप से कैसे किया जाता है यह सिखाते हैं।
व्याकरण का महत्व:-
किसी भी भाषा को पढ़ने और लिखने के नियम होते हैं यह नियम हमें व्याकरण बताता है।
व्याकरण की वजह से हम भाषा से परिचित हो जाते हैं।
व्याकरण की वजह से ही हम भाषा को शुद्ध तरीके से पढ़ और लिख सकते हैं।
व्याकरण की वजह से भाषा सुंदर और सुंदर रहती है।
भाषा और लिपि में अंतर:-
भाषा की वजह से हम अपने विचारों को आदान-प्रदान कर सकते हैं।
जो बोली जाती है उसे भाषा कहा जाता है।
जो लिखी जाती है उसे लिपि कहा जाता है अर्थात ध्वनियों को लिखने के लिए चिन्हों की जरूरत पड़ती है और इसी चिन्ह को लिपि कहा जाता है।
जो विचार हम बोलकर व्यक्त करते हैं उन्हें विचारों को लिखने का एक माध्यम लिपि होता है।
भाषा, लिपि और व्याकरण:-
जो बोली जाती है उसे भाषा कहते हैं। जो लिखी जाती है उसे लिपि कहते हैं। भाषा को लिखने के और बोलने के लिए कुछ नियम होते हैं। उन नियमों को व्याकरण कहा जाता है। व्याकरण का इस्तेमाल हम भाषा लिखते समय या बोलते समय करते हैं। इस वजह से भाषा शुद्ध और सुंदर हो जाती है। भाषा लिपि और व्याकरण एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
प्रश्न:-
प्र. 1 भाषा का अर्थ है……..
1.) लिखना
2.) लिखकर कहना
3.) बोलकर कहना
4.) ऊपर दिए गए सभी
उत्तर – 3.) बोलकर कहना
प्र. 2 ………. वह माध्यम है जिसके द्वारा मन के भावों को और विचारों को प्रकट किया जाता है तथा दूसरे के भावों और विचारों को जाना जाता है।
1.)लेखन
2.) लिपि
3.)व्याकरण
4.) भाषा
उत्तर – 4.) भाषा
प्र. 3 भाषा के कितने रूप होते है?
1.)दो
2.) आठ
3.)चार
4.) एक
उत्तर – 1.)दो
प्र. 4 भाषा के जिस रूप से मां के भावों का आदान-प्रदान बोलकर और सुनकर किया जाता है उसे ……….. भाषा कहते हैं।
1.)लिखित
2.) लिपि
3.)मौखिक
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.)मौखिक
प्र. 5 राधा और मोहन पढ़ाई के बारे में बाते कर रहे है। ऊपर दिए गए वाक्य में भाषा का कौन सा रूप दर्शाया गया है?
1.) लिपी
2.) मौखिक भाषा
3.)लिखित भाषा
4.) व्याकरण
उत्तर – 2.) मौखिक भाषा
प्र. 6 मौखिक भाषा का उदाहरण पहचाने।
1.) मीरा पाठशाला चली गई।
2.) रोहन पत्र लिख रहा है।
3.) दादी ने गाना सुनाया।
4.) चाचा दफ्तर के कागज लेकर चले गए।
उत्तर – 3.) दादी ने गाना सुनाया।
प्र. 7 लिखित भाषा किसे कहते हैं?
1.) जब विचारों का आदान-प्रदान लिखकर किया जाता है।
2.) जब विचारों का आदान-प्रदान सुनकर किया जाता है।
3.) जब विचारों का आदान-प्रदान बोलकर किया जाता है।
4.) ऊपर दिए गए सभी
उत्तर – 1.) जब विचारों का आदान-प्रदान लिखकर किया जाता है।
प्र. 8 छोटी कहानी लिख रही है। ऊपर दिए गए वाक्य में भाषा का कौन सा रूप दर्शाया गया है?
1.)मौखिक
2.) लिखित
3.)ऊपर दिए गए दोनो
4.) कोई भी नही
उत्तर – 2.) लिखित
प्र. 9 लिखित भाषा का उदाहरण पहचाने।
1.) नैना रोजनिशी लिखती है।
2.) चाचा बहुत बोलते है।
3.) समर रिकॉर्डिंग कर रहा है।
4.) दिया सुबह-सुबह चलने के लिए गई।
उत्तर – 1.) नैना रोजनिशी लिखती है।
प्र. 10 भाषा के कितने रूप होते हैं?
1.)चार
2.) आठ
3.)चाह
4.) पांच
उत्तर – 1.)चार
प्र. 11.) मातृभाषा किसे कहा जाता है?
1.) जिस भाषा के माध्यम से हम दोस्तों से बातें करते हैं।
2.) जो हमें किताबों में सिखाई जाती है।
3.) जिस भाषा में शिशु पलता बढ़ता है।
4.) जिस भाषा का प्रयोग हम दफ्तर में करते हैं।
उत्तर – 3.) जिस भाषा में शिशु पलता बढ़ता है।
प्र. 12 भारतीय संविधान में कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई है?
1.)22
2.) 23
3.)24
4.) 25
उत्तर – 1.)22
प्र. 13 किन भाषाओं का लिखित रूप नहीं होता?
1.) राष्ट्रभाषा
2.) राजभाषा
3.)साहित्य
4.) बोली भाषा
उत्तर – 4.) बोली भाषा
प्र. 14 वह शास्त्र जिस भाषा के शुद्ध रूप और उसके प्रयोग का ज्ञान होता है उसे …………. कहते हैं।
1.)भाषा
2.) लिपि
3.)राजभाषा
4.) व्याकरण
उत्तर – 4.) व्याकरण
प्र. 15 पद किसे कहा जाता है?
1.) हर एक शब्द को
2.) हर एक वाक्य को
3.) हर एक भाषा को
4.) व्याकरण को
उत्तर – 1.) हर एक शब्द को
प्र. 16 हिंदी की लिपि किस नाम से जानी जाती है?
1.) फारसी
2.) नागरी
3.) मराठी
4.) गुरुमुखी
उत्तर – 2.) नागरी
प्र. 17 वह छोटी से छोटी ध्वनि जिसके टुकड़े नहीं हो सकते ………… कहलाती है।
1.)लिपि
2.) भाषा
3.)वर्ण
4.) शब्द
उत्तर – 3.)वर्ण
प्र. 18 हम सबने खाना बनाई। दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप लिखिए।
1.) हम सभी खाना बनाए ।
2.) हम सबने खाना बनाया।
3.)हम खाना बनाया
4.) सबने खाना बनाई।
उत्तर – 2.) हम सबने खाना बनाया।
प्र. 19 किसी भी भाषा के ज्ञान की संचित कोष को …………. कहते हैं।
1.) साहित्य
2.) व्याकरण
3.)पद
4.) भाषा
उत्तर – 1.)साहित्य
प्र. 20 व्याकरण के कितने विभाग होते है?
1.) दो
2.) आठ
3.)चार
4.) छह
उत्तर – 3.)चार