Muhavare Aur Lokoktiyan (मुहावरे और लोकोक्तियां) Class 7 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 7 Hindi Grammar Muhavare Aur Lokoktiyan (मुहावरे और लोकोक्तियां) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 7 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Grammar मुहावरे और लोकोक्तियां MCQ.
मुहावरे:-
भाषा में प्रयोग किया जाने वाला एक वाक्यांश मतलब मुहावरा।
इस मुहावरे का अर्थ उसके शाब्दिक अर्थ से भिन्न होता है। यह मुहावरे वाक्यांश के विशेषता को प्रकट करते हैं।
मुहावरों का उपयोग:-
भाषा को रंगीन बनाने के लिए या फिर भाषा की विशेषता प्रकट करने के लिए मुहावरों का प्रयोग किया जाता है।
मुहावरे सामाजिक जीवन से संबंधित होते हैं। इन का प्रयोग काव्य नाट्य भाषण चित्रपट ऐसी रचनाओं में किया जाता है।
मुहावरों की वजह से भाषा रंगीन बनती है।
मुहावरों की वजह से ही भाषा दिलचस्प बनती है।
मुहावरे हमारी भावनाओं को प्रकट करने में भी मदद करते हैं मुहावरों की वजह से वाक्य का अर्थ आसानी से समझ में आता है।
लोकोक्ति:-
लोकोक्ति यह किसी विशेष स्थान पर प्रसिद्ध होती हैं। यह लोगों में प्रचलित होती है। लोगों के द्वारा यह उनके रोज की जिंदगी में बोली जाती है।
लोकोक्तियों का उपयोग:-
लोकोक्तियां का प्रयोग लोग अपने आम जिंदगी में करते हैं।
जीवन की सत्यता जानने के लिए यह लोकोक्तियां उपयोगी होती है।
यह लोकोक्तियां प्राकृतिक रूप से निर्माण होती है। इन का उपयोग व्यावहारिक और दैनिक जीवन में किया जाता है।
प्र. 1 कुछ वाक्य या वाक्यांश भाषा में साधारण अर्थ न बतलाकर विशेष अर्थ को प्रकट करते है। उन्हें ……………. कहा जाता है।
1.) भाषा
2.) लोकोक्ति
3.) वचन
4.) मुहावरे
उत्तर – 4.) मुहावरे
प्र. 2 दिन गवना इस मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करें।
1.)समय का सदुपयोग करना
2.) समय व्यर्थ गवाना
3.)समय नष्ट करना
4.) समय काम मे लगाना
उत्तर – 3.)समय नष्ट करना
प्र. 3 धब्बा लगाना इस मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करें।
1.) कलंकित करना
2.) सम्मान देना
3.)सम्मान करना
4.) कृतज्ञ रहना
उत्तर – 1.) कलंकित करना
प्र. 4 झांसे में आना इस मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करें।
1.)धोखा दिखना
2.) धोखे में रहना
3.) धोखे में आना
4.) झांसा होना
उत्तर – 3.) धोखे में आना
प्र. 5 पसंद नहीं आना। दिए गए अर्थ का मुहावरा पहचाने।
1.)नापसंद होना
2.) गले न उतरना
3.)गला हिचकिचाना
4.) गला सुंदर न लगना
उत्तर – 2.) गले न उतरना
प्र. 6 सीख मिलना। दिए गए अर्थ का मुहावरा पहचाने।
1.)आंखे मिचमिचाना
2.) आंखे बंद होना
3.)आंखों में धूल जाना
4.) आंखे खुलना
उत्तर – 4.) आंखे खुलना
प्र. 7 छत्रपति शिवाजी महाराज इन्होंने अपने राज्य का…………………………..। सही मुहावरा लिखे।
1.) काया पलटी कर दी।
2.) काया पलट कर दिया।
3.) काया से मिला दी।
4.) मिलाप कर दिया।
उत्तर – 2.) काया पलट कर दिया।
प्र. 8 छत्रपति संभाजी महाराज इन्होंने मुगलों के राज्य की …………………..। सही मुहावरा लिखे।
1.)जड़े बना दी।
2.) जड़े बचाली।
3.) जड़े उखाड़ दी।
4.) जड़े लगा दी।
उत्तर – 3.) जड़े उखाड़ दी।
प्र. 9 जमाना देखना। इस मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करें।
1.) जमाने को देखते रहना
2.) बहुत अनुभव होना
3.)अनुभव न होना
4.) आंखे खुलना
उत्तर – 2.) बहुत अनुभव होना
प्र. 10 प्रभाव पड़ना दिए गए अर्थ का मुहावरा पहचाने।
1.)जादू उतरना
2.) जादू चढ़ना
3.) प्रभाव गिरना
4.) जादू देखना
उत्तर – 2.) जादू चढ़ना
प्र. 11 लोकोक्ति शब्द ………….. शब्दों के मेल से बना है।
1.)दो
2.) चार
3.)पांच
4.) छह
उत्तर – 1.)दो
प्र. 12 लोकोक्ति का आशय क्या है?
1.) कविताएं
2.) लोगों का भाषण
3.)भाषा
4.) लोगों द्वारा कहा गया कथन
उत्तर – 4.) लोगों द्वारा कहा गया कथन
प्र. 13 जब लोग अपने अनुभव को किसी चुटीली और आकर्षक उक्ति से प्रकट करते हैं तो उसे …………… कहते हैं।
1.)लोकोक्ति
2.) मुहावरे
3.) वाक्यांश
4.) ग्रामीण भाषा
उत्तर – 1.)लोकोक्ति
प्र. 14 अपनी नींद सोना अपनी नींद जागना। इस लोकोक्ति का अर्थ लिखे।
1.)निर्भर होना
2.) परतंत्र होना
3.)पूर्ण स्वतंत्र होना
4.) बलहीन होना
उत्तर – 3.)पूर्ण स्वतंत्र होना
प्र. 15 आगे कुआं पीछे खाई। इस लोकोक्ति का अर्थ लिखे।
1.) दोनो तरफ विपत्ति होना
2.) एक तरफ से संकट आना
3.)आगे कुआ होना
4.) खाई मे गिर जाना
उत्तर – 1.) दोनो तरफ विपत्ति होना
प्र. 16 झूठ बोलने में सराफा क्या? इस लोकोक्ति का अर्थ लिखे।
1.) सराफा झूठ बोल सकता है।
2.) झूठ बोलने में सराफा की जरूरत होती हैं।
3.) झूठ बोलने में खर्च होता है।
4.) झूठ बोलने में कुछ खर्च नही होता।
उत्तर – 4.) झूठ बोलने में कुछ खर्च नही होता।
प्र. 17 जहां रहना हो वहां की रीति अनुसार ही आचरण करना चाहिए। इस अर्थ की लोकोक्ति पहचानो।
1.)जैसा देश वैसा भेस
2.) जैसा गांव वैसे लोग
3.)जैसे लोग वैसे देश
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 1.)जैसा देश वैसा भेस
प्र. 18 कोई काम जल्दी हो जाना। इस अर्थ की लोकोक्ति पहचानो।
1.) झटपट की धनी
2.) जल्दी शादी होना
3.) झट मंगनी पट ब्याह
4.) जल्दी मंगनी होना
उत्तर – 3.) झट मंगनी पट ब्याह
प्र. 19 31 दिसंबर को सारे दोस्त घूमने गए थे। तब उनका एक्सीडेंट होते रह गया। इस उन्हें ऐसा लगा की …………………..।
1.)अच्छा लगा।
2.) जान है तो जहान है।
3.)जान बच गई
4.) बच गया।
उत्तर – 2.) जान है तो जहान है।
प्र. 20 आ बैल मुझे मार। इस लोकोक्ति का अर्थ लिखे।
1.)संकट के आगे चलना
2.) संकट के पीछे दौड़ना
3.)संकट के पीछे चलना
4.) जान बूझकर संकट में पड़ना
उत्तर – 4.) जान बूझकर संकट में पड़ना