Aao Patrika Nikale Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva Chapter 18 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Aao Patrika Nikale Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva
Class |
8 |
Book Title |
Durva |
Chapter |
18 |
Chapter Name |
Aao Patrika Nikale |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers:
अ.) परिच्छेद पढ़े और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
बहुत-से बच्चों को लेखक बनने का शौक होता है-अपना नाम पत्रिकाओं में छपा देखने का, बड़े होने पर अपने नाम की किताब छपी देखने का। यह कोई बुरी बात नहीं बल्कि अच्छी बात है लेकिन इसके लिए तैयारी जरूरी है, जैसे खिलाड़ी बनने के लिए जरूरी है। दुनिया के अधिकतर बड़े लेखकों ने अपनी पत्रिकाएँ निकाली हैं। तुम भी अपनी पत्रिका निकाल सकते हो।
बाज़ार से रूलदार कागज ले आओ। अपने भाई-बहनों से, अपने स्कूल और मुहल्ले के साथियों से बातचीत करो। उनसे कहो कि पत्रिका निकालने जा रहे हो। वे तुम्हारी पत्रिका के लिए कुछ लिखें-कविता, कहानी, लेख, चुटकुले जो भी जी में आए। इसके लिए तुम्हें अपनी रचना दे दें।
1.) बहुत सारे बच्चों को क्या बनना है?
बहुत सारे बच्चों को लेखक बनना है।
2.) लेखक बनने के लिए कौनसी तैयारी करने के लिए कहा है?
लेखक बनने अपनी पत्रिकाएं निकालने के लिए कहा है।
3.) पत्रिका बनाने के लिए कौन से कागज की जरूरत होती हैं?
पत्रिका बनाने के लिए रूलदार कागज की जरूरत होती हैं।
4.) पत्रिका में क्या लिखने के लिए कहा है?
पत्रिका में कविता, कहानी, चुटकुले, लेख यह लिखने के लिए कहा है।
5.) पत्रिका निकालते समय हमें किस से बातचीत करनी चाहिए?
जब हम पत्रिका निकल रहे हैं तब अपने भाई बहन से अपने स्कूल और मोहल्ले के साथियों से हमें बातचीत करनी चाहिए।
अ.) परिच्छेद पढ़े और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
जब तुम्हारी पत्रिका सिल-सिलाकर तैयार हो जाए तो सारे लेखक साथियों को इकट्ठा करो और यदि माँ चाय-पकौड़ी का जुगाड़ कर दें तो क्या कहने!
पत्रिका के अंत में कुछ पृष्ठ कोरे छोड़ना न भूलना। इस पर अपने माता-पिता, अध्यापक या आसपास के कुछ छोटे-बड़े लेखक हों तो उनसे उनकी राय लिखवा लेना। फिर स्कूल खुलने पर अपने-अपने शिक्षकों को भी दिखाना, उनकी राय लिखवाना और यदि चाहो तो अपने स्कूल के प्रमाण-पत्र के साथ हमें अपनी पत्रिका निकालने की सूचना देना।
वैसे दुनिया के बड़े लेखकों ने अपनी खुशी के लिए शुरू-शुरू में अपने हाथ से लिखी पत्रिकाएँ निकाली हैं, किसी नाम के लिए नहीं। चाहो तो उनका यह रास्ता अख्तियार कर सकते हो। हमारी शुभकामनाएँ अभी से लो!
1.) पत्रिका के अंत में कुछ पृष्ठ कोरे क्यों छोड़ने है?
पत्रिका के अंत में कुछ पृष्ठ कोरे छोड़ने है क्यों कि उन कागज पर अपने माता, पिता और अध्यापक इनकी राय लेनी है।
2.) दुनिया के बड़े लेखकों ने पत्रिकाएं क्यों निकाली थी?
दुनिया के बड़े लेखकों ने पत्रिकाएं अपने खुशी के लिए निकाली थी।
3.) मां को किस बात का जुगाड करने कहा है?
मां को चाय पकौड़े का जुगाड करने कहा है।
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) …………… के अधिकतर बड़े लेखकों ने अपनी पत्रिकाएं निकली है।
दुनिया के अधिकतर बड़े लेखकों ने अपनी पत्रिकाएं निकली है।
2.) बाजार से ………… कागज ले आओ।
बाजार से रुलदार कागज ले आओ।
3.) अपनी पत्रिका का कुछ ………… रख लो।
अपनी पत्रिका का कुछ नाम रख लो।
4.) किस पृष्ठ पर किसकी ………… है वहां लिख दो।
किस पृष्ठ पर किसकी रचना है वहां लिख दो।
5.) …………… की रचना मत दो।
चोरी की रचना मत दो।
6.) क्या लिख रहे हैं उसे पर साथ मिलकर …………… कर लो।
क्या लिख रहे हैं उसे पर साथ मिलकर विचार कर लो।
7.) पत्रिका के अंत में कुछ …………… कोरे छोड़ना ना भूलना।
पत्रिका के अंत में कुछ पृष्ठ कोरे छोड़ना ना भूलना।
8.) हमारी ……………… अभी से लो।
हमारी शुभकामनाएं अभी से लो।
प्र.) 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) रचनाएं इकट्ठी करके किसी कागज पर लिखनी है?
रचनाएं इकट्ठी करके रुलदार कागज पर लिखनी है।
2.) अगर आपका हस्ताक्षर अच्छा नहीं है तो यह रचनाएं किस से लिखवा कर लेनी है?
अगर आपका हस्ताक्षर अच्छा नहीं है तो जिसे हस्ताक्षर बढ़िया है उसे हमें यह रचनाएं लिखकर लेनी है।
3.) ड्राइंग या फिर पेंटिंग रूलदार कागज पर कहां पर लगानी है?
ड्राइंग या फिर पेंटिंग रुलदार कागज पर रचनाओं के बीच-बीच में लगानी है।
4.) पत्रिका को खूबसूरत बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
पत्रिका को खूबसूरत बनाने के लिए उसका कर मोटे कागज का रखना चाहिए और उसे कागज पर रंग से सजावट करनी चाहिए।
5.) हमें किस बात का घमंड नहीं करना है?
हमें संपादक होने का घमंड नहीं करना है।
प्र.) 3 दिए गए विधान सही है या गलत लिखो।
1.) लेखक बनने का शौक किसी को नहीं होता।
गलत
2.) रचनाएं इकट्ठी करके हमें साफ-साफ हाथों से लिखनी चाहिए।
सही
3.) पत्रिका को हमेशा खूबसूरत बनाना चाहिए।
सही
4.) रंगीन पेंसिलों का इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए।
गलत
5.) हमारी रचना में व्याकरण की अशुद्धियां हो तो भी कभी-कभी चल जाता है।
गलत
6.) पत्रिका के आखिर में हमें बड़े लोगों से राय लिखवा कर लेना जरूरी होता है।
सही
7.) दुनिया के बड़े-बड़े लेखकों ने भी अपने रचनाएं लिखने की शुरुआत हाथ से की थी।
सही
पाठ से आगे
प्र.) 2 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) पाठशाला के गतिविधियों में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए या नहीं?
पाठशाला में अलग-अलग तरह की गतिविधियां ली जाती है। उन गतिविधियों में बच्चों को भाग लेना चाहिए।
2.) अलग-अलग प्रतियोगिता में गतिविधियों में बच्चों को भाग क्यों लेना चाहिए?
अलग-अलग प्रतियोगिता में गतिविधियों में बच्चों को जरूर भाग लेना चाहिए क्योंकि इसके वजह से उनके अंदर जो विविध गुण होते हैं उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। उनका विकास हो जाता है।
3.) किसी भी क्षेत्र में जाकर ऊंचा स्तर प्राप्त करने के लिए क्या करना जरूरी होता है?
जिस भी क्षेत्र को हम चुनते हैं उसे क्षेत्र में ऊंचा स्तर प्राप्त करने के लिए हमें उसे विषय की जानकारी होनी आवश्यक है। हमें उसके बारे में अभ्यास करना जरूरी होता है। अगर हम ज्ञान प्राप्त नहीं करेंगे तो हम कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे।
4.) हम अपनी पत्रिका में कौन-कौन सी रचनाएं लिख सकते हैं?
हम अपनी पत्रिका में लेख, कविता, चुटकुले, हस्तलिपि, ड्राइंग यह सब इकट्ठा करके दे सकते हैं।
5.) आप बड़े होकर क्या बनना चाहोगे?क्यों?
हम बड़े होकर शिक्षक बनना चाहेंगे। क्यों की सबसे पहली हमारी शिक्षक हमारी मां होती हैं। जो हमें बहुत कुछ सिखाती है। इसके साथ-साथ इसके बाद हमारे शिक्षक हमारे लिए ज्ञान का स्रोत होते हैं। शिक्षकों की वजह से हमें दुनिया का ज्ञान मिल जाता है। शिक्षक बच्चों का भविष्य ही नहीं बनाते इस देश का भविष्य भी बनाते हैं। अच्छे विद्यार्थियों का निर्माण करना यह एक शिक्षक की जिम्मेदारी होती है। और शिक्षक यह काम बखूबी निभाते हैं। इसी वजह से हमें बड़े होकर शिक्षक बनना है।
भाषा की बात
प्र.) 1 वचन बदलो
1.) पत्रिका – पत्रिकाएं
2.) रचना – रचनाएं
3.) अशुद्धि – अशुद्धियां
4.) कविता – कविताएं
5.) कहानी – कहानियां
6.) पेंसिल – पेंसिले
प्र.) 2 दिए गए वाक्य शुद्ध करके लिखो।
1.) तुम भी पत्रिका अपनी निकाल सकते हो।
तुम भी अपनी पत्रिका निकाल सकते हो।
2.) की पत्रिका निकालने उनसे कहो जा रहे हो।
उनसे कहो की पत्रिका निकालने जा रहे हो।
3.) पत्रिका का कुछ नाम रख लो अपनी।
अपनी पत्रिका का कुछ नाम रख लो।
4.) पहले दिखा सकते हो। किसी बड़े को।
किसी बड़े को पहले दिखा सकते हो।
5.) बनाओ पत्रिका लिखावट और सजावट में जितनी खूबसूरत बना सकते हो।
पत्रिका लिखावट और सजावट में जितनी खूबसूरत बना सकते हो बनाओ।
प्र.) 3 दिए गए शब्द अपनी मातृभाषा में लिखो।
1.) कागज – कागद
2.) बातचीत – चर्चा
3.) चुटकुले – विनोद
4.) ड्राइंग – चित्र
5.) खूबसूरत – सुंदर
6.) कमजोर – कमकुवत
7.) रास्ता – मार्ग
प्र.) 4 नीचे कुछ वाक्य दिए हैं उसमें से सर्वनाम शब्द छांट कर लिखो।
1.) तुम भी अपनी पत्रिका निकाल सकते हो।
तुम
2.) इसके लिए तुम्हें अपनी रचना दे दे।
तुम्हे
3.) अगर कोई ड्राइंग या पेंटिंग बनाना चाहे तो उनकी मदद करो।
उनकी
4.) जिन्होंने लेख दिए हैं उनका आदर सम्मान करो।
उनका
5.) सबकी राय लेना ना भूलना।
सबकी
प्र.) 5 दिए गए शब्दों का प्रयोग वाक्य में करो।
1.) शौक –
कई बच्चों को लेखक बनने का शौक होता है।
2.) अध्यापक –
हमें अध्यापकों की राय लेनी चाहिए।
3.) व्याकरण –
हमने जो लिखा है उसमें व्याकरण की अशुद्धियां ना हो इस पर ध्यान देना चाहिए।
4.) मुहल्ले –
अपने मोहल्ले के साथियों कोई इकट्ठा करो।
5.) हस्तलिपि –
लेखक बनने के लिए हस्तलिपि बढ़िया होनी चाहिए।
Hope above Aao Patrika Nikale Extra Questions and Answers will help you to prepare more for School exam. You can share above extra Questions through your friend circle.