Ek Khiladi Ki Kuch Yaadein Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva Chapter 9 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Ek Khiladi Ki Kuch Yaadein Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva
Class |
8 |
Book Title |
Durva |
Chapter |
9 |
Chapter Name |
Ek Khiladi Ki Kuch Yaadein |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers:
अ.) दिया गया परिच्छेद पढ़े और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूँ। लाहौर को याद करना चाहता हूँ, जब मैं बैडमिंटन चैंपियन था। स्कूल ग्राउंड में एक दिन ध्यानचंद को हॉकी खेलते देखा। उसके बाद मैं हॉकी का ही हो गया। यह बताता है कि बड़े खिलाड़ी को देखना आप पर कितना असर डालता है।
1948 ओलंपिक से पहले हालात बहुत खराब थे। हमें भी लाहौर से भागना पड़ा था। किसी तरह बंबई (मुम्बई) में कैंप लगा। सब कुछ बिखरा हुआ था। हमारी टीम में कोई घर ऐसा नहीं था जहाँ कोई ट्रेजडी न हुई हो। दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रेजडी पर था।
1.) लेखक किस शहर को याद कर रहे हैं?
लेखक लाहौर इस शहर को याद कर रहे हैं।
2.) स्कूल के ग्राउंड में लेखक ने किसे हॉकी खेलते हुए देखा था?
स्कूल के ग्राउंड में लेखक ने ध्यानचंद को हॉकी खेलते हुए देखा था।
3.) 1948 से पहले हालत खराब थे ऐसा लेखक ने क्यों कहा है?
1948 से पहले हालत खराब थे ऐसा लेखक ने कहा है क्योंकि उसे वक्त उन्हें लाहौर से भागना पड़ा था। सब कुछ उन्हें बिखरा हुआ लग रहा था।
4.) कैंप किस जगह लगे हुए थे?
कैंप मुंबई में लगे हुए थे?
5.) लेखक जब लाहौर को याद करते है तब वे कौन से खेल मे चैंपियन थे?
लेखक जब लाहौर को याद करते है तब वे बैटमिंटन खेल मे चैंपियन थे।
आ.) दिया गया परिच्छेद पढ़े और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
अंग्रेजों के समय में एक बात अच्छी थी कि हर स्कूल में खेल बहुत जरूरी था। तब खेलना उतना ही जरूरी था, जितना पढ़ना। लेकिन यह बदला। खेल खास जगह नहीं पा सका। कुछ बदलाव है। लेकिन इतना काफी नहीं है। हर स्कूल में मैदान जरूरी हैं। आबादी के साथ खेल की जगह खत्म होती जा रही है। हमारे समय में कोचिंग जरूर आज जैसी नहीं थी। सीनियर खिलाड़ी एक तरह से कोच होते थे। लेकिन जरूरत से ज्यादा कोचिंग और तकनीक के इस्तेमाल का क्या वाकई हमें फ़ायदा हुआ है? मेरा मतलब यह है कि खिलाड़ियों में जज्बा जरूरी है। शूटिंग में भारत ने तरक्की की है। क्रिकेट में कुछ सफलताएँ मिली हैं। लेकिन 60 साल में हम हॉकी सहित उन खेलों में पिछड़े हैं जिनमें सबसे आगे थे। जिनमें आगे आए हैं, वहाँ सबसे आगे नहीं हैं।
(देश के बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों में एक श्री केशवदत्त 1948 और 1952 की स्वर्ण विजेता ओलपिक टीम का हिस्सा थे। इस समय वह कोलकाता में रहते हैं।)
1.) अग्रेजों के समय कौन सी बात अच्छी थी?
हर स्कूल में खेल बहुत जरूरी थे यह बात अंग्रेजों के समय अच्छी थी।
2.) खेल की जगह क्यों खत्म होती जा रही हैं?
आबादी बढ़ने की वजह से खेल की जगह खत्म होती जा रही है।
3.) खेल में सफल होने के लिए खिलाड़ियों को क्या जरूरी है?
खेल में सफल होने के लिए खिलाड़ियों को खुदमे जज्बा जरूरी है।
4.) श्री केशवदत्त कौन थे?
श्री केशवदत्त 1948 और 1952 की स्वर्ण विजेता ओलपिक टीम का हिस्सा थे।
5.) श्री केशव दत्त कौन से खेल में चैंपियन थे?
श्री केशव दत्त हॉकी खेल में चैंपियन थे।
6.) श्री केशव दत्त इस समय कहां पर रहते हैं?
श्री केशव दत्त इस समय कोलकाता में रहते हैं।
7.) आबादी बढ़ने की वजह से खेल पर क्या असर हुआ?
आबादी बढ़ने की वजह से खेल की जगह खत्म होती चली गई।
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) स्कूल ग्राउंड में एक दिन ध्यानचंद को ………………….. खेलते देखा।
स्कूल ग्राउंड में एक दिन ध्यानचंद को हॉकी खेलते देखा।
2.) 1948 …………………… से पहले हालत बहुत खराब थे।
1948 ओलंपिक से पहले हालत बहुत खराब थे।
3.) बिल्डिंग में ……………….. के निशान दिखाई देते थे।
बिल्डिंग में गोलियों के निशान दिखाई देते थे।
4.) …………… भारत ने पहली बार दुनिया को दिखाया था कि वह क्या कर सकता है।
आजाद भारत ने पहली बार दुनिया को दिखाया था कि वह क्या कर सकता है।
5.) कुल मिलाकर …………… की हालत खराब हुई है।
कुल मिलाकर टीम गेम की हालत खराब हुई है।
6.) सीनियर खिलाड़ी एक तरह से …………… होते थे।
सीनियर खिलाड़ी एक तरह से कोच होते थे।
7.) .) ………… में भारत में तरक्की की है।
शूटिंग में भारत में तरक्की की है।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखें।
1.) दिमाग खेल से ज्यादा भारत पाकिस्तान के अलगाव और ट्रेजरी पर था ऐसा लेखक क्यों कहते हैं?
लेखक कहते हैं कि 1948 के ओलंपिक से पहले हालत बहुत खराब थे। उनको लाहौर से भागना पड़ा था। उन्होंने किसी तरह मुंबई में कैंप लगा दिया। सब कुछ बिखर गया था। इस वजह से वह दिमाग खेल से ज्यादा भारत पाकिस्तान के अलगाव और ट्रेजरी पर था ऐसा कहते हैं।
2.) भारतीय लोगों की आंखों में आंसू क्यों थे?
लंदन में विश्व युद्ध के बाद ओलंपिक खेल रखा गया था। उसे वक्त भारत और पाकिस्तान अलग-अलग हाफ में द। सबको यही लग रहा था कि भारत और पाकिस्तान इन दो मुल्कों के बीच फाइनल होगा। सेमीफाइनल से एक दिन हमें हॉलैंड और पाकिस्तान को इंग्लैंड से खेलना था। बारिश के बीच में हम बड़ी मुश्किल से हॉलैंड को 2 – 1से हरा पाए। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया था। अब फाइनल इंग्लैंड और हमारे बीच में था। वहां पर क्वीन भी मौजूद थी। इंग्लैंड को हमने 4 – 0 से हरा दिया। इस वजह से भारतीय लोगों के आंखों में आंसू थे।
3.) व्यक्तिगत खेलों में सफलताएं मिले लेकिन उसके पीछे उनकी मेहनत और परिवार का सपोर्ट है ऐसा लेखक क्यों कहते हैं?
कई खेलों का स्तर गिरा हुआ है। कुल मिलाकर हमारे टीम गेम की हालत बहुत खराब हुई है। व्यक्तिगत खेलों में जरूर सफलताएं मिली है। जैसे कि विश्वनाथन आनंद सानिया मिर्जा। लेकिन वे अपनी मेहनत और परिवार के सपोर्ट पर ऊपर आए हैं उन्हें ऊपर लाने में सिस्टम का कोई हाथ नहीं है। इस वजह से लेखक कहते हैं कि व्यक्तिगत खेलों में जो सफलताएं मिली है उसके पीछे सर उनकी मेहनत और परिवार का सपोर्ट है।
4.) आज खेल खास जगह नहीं पा सका ऐसा श्री केशव दत्त इनको क्यों लगता है?
अंग्रेजों के समय में स्कूल में जितना पढ़ना जरूरी था उतना ही खेल भी जरूरी था। लेकिन यह बात बदली गई। खेल कुछ खास जगह नहीं पा सका। कई बदलाव इसमें जरूर आए हैं लेकिन इतनी काफी नहीं है। हर स्कूल में बड़े मैदान जरूरी है जितनी आबादी बढ़ रही है उसके साथ थी खेल की जगह खत्म होती जा रही है। इस वजह से आज खेल खास जगह नहीं पा सका ऐसा श्री केशव दत्त इनको लगता है।
प्र.) 3 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) भारत को किन खेलों में सफलताएं मिली है?
भारत को व्यक्तिगत खेलों में जरूर सफलताएं मिली है।
2.) विश्वनाथन आनंद सानिया मिर्जा इन्हें खेल में सफलता किन की सपोर्ट की वजह से मिली?
विश्वनाथन आनंद और सानिया मिर्जा इन्हें खेल में सफलता उनकी मेहनत और परिवार का सपोर्ट इस वजह से मिली है।
3.) इंग्लैंड की क्वीन कौन सा खेल देखने के लिए मौजूद थी?
इंग्लैंड और भारत का फाइनल मैच देखने के लिए इंग्लैंड की क्वीन मौजूद थी।
4.) भारतीय खिलाड़ियों की आंखों में आंसू क्यों आए थे?
जिस मुल्क में ने हम पर राज किया इस मुल्क में आकर हम जीत गए इस वजह से भारतीय खिलाड़ियों के आंखों में आंसू थे।
5.) अंग्रेजों के जमाने में पढ़ने के साथ-साथ कौन से विषय को महत्व दिया जाता था?
अंग्रेजों के जमाने में पढ़ने के साथ-साथ खेल इस विषय को भी महत्व दिया जाता था।
6.) जब ओलंपिक के लिए सब लंदन पहुंचे तब वहां के हालात कैसे थे?
जब ओलंपिक के लिए सब लंदन पहुंचे तब वहां पर विश्व युद्ध के बाद के हालात थे। बिल्डिंग में गोलियों के निशान दिखाई दे रहे थे। इन बातों से शहर भी संभाल नहीं पाया था।
7.) ओलंपिक जब ड्रा हुआ तो सबको क्या लग रहा था?
जब ओलंपिक ड्रा हुआ तो सबको यह लग रहा था कि भारत और पाकिस्तान इन दिन दो मुल्कों में फाइनल होगा।
प्र.) 4 दिए गए विधान सही है या गलत लिखो।
1.) श्री केशव दत्त पहले हॉकी चैंपियन थे।
गलत।
2.) 1948 ओलंपिक से पहले हालत बहुत खराब थे।
सही।
3.) भारत और पाकिस्तान अलग-अलग हॉफ में थे।
सही
4.) ओलंपिक में कोई भी खेल देखने के लिए क्वीन मौजूद नहीं थी.)
गलत
5.) श्री केशव दत्त कहते हैं कि हमारा सिस्टम गड़बड़ है।
सही
6.) सभी स्कूल में मैदान की जरूरत नहीं है।
गलत
7.) हमे क्रिकेट में कुछ सफलताएं मिली है।
सही
पाठ से आगे
प्र.) 1 कई खेल ऐसे होते हैं जो घर के अंदर खेले जाते हैं और कई खेल ऐसे होते हैं जो घर के बाहर खेले जाते हैं ऐसे खेलोगे नाम ढूंढ कर लिखें।
घर के अंदर खेले जाने वाले खेल –
शतरंज, कैरम, लूडो, सांप सीढी
घर के बाहर खेले जाने वाले खेल –
क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो – खो, बैटमिंटेन
प्र.) 2 नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं उनमें कितने खिलाड़ी लगते है वह लिखो।
1.) क्रिकेट – 11
2.) फुटबॉल – 11
3.) शतरंज – 2
4.) कैरम – 2 / 4
5.) खो – खो – 9
6.) हॉकी – 11
7.) कबड्डी – 7
प्र.) 3 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) किसी भी खेल की शुरुआत करते वक्त राष्ट्रगान क्यों बजाया जाता है?
जब राष्ट्रगान बजाता है तब ऐसा माना जाता है कि हम अपने देश के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं यह अपने देश का मान बढ़ाने का एक तरीका है इस वजह से किसी भी खेल की शुरुआत करते वक्त राष्ट्रगान बजाया जाता है।
2.) अगर आपको खिलाड़ी बनने का मौका मिला तो आप कौन से खेल को खेलना चाहेंगे?
अगर हमें खिलाड़ी बनने का मौका मिला तो हम तीरंदाजी यह खेल खेलना चाहेंगे। यह बहुत पुराना खेल है। लेकिन आज भी सबको प्रिय लगता है। हमारे भारत में तीरंदाजी का इतिहास हजारों साल पुराना है। इस खेल को खेलने के लिए बहुत सर्व की आवश्यकता होती है। लेकिन मुझे यह खेल बहुत पसंद है इस वजह से अगर मुझे खिलाड़ी बनने का मौका मिला तो मैं तीरंदाजी यह खेल खेलना चाहूंगा।
3.) आपके घर पर बैठकर मोबाइल और कंप्यूटर पर गेम्स खेलना पसंद है या फिर घर के बाहर जाकर मैदानी खेल खेलना पसंद है?
घर पर बैठकर मोबाइल और कंप्यूटर पर गेम्स खेलने से अच्छा मैदान में जाकर हमें खेल खेलना पसंद है। मोबाइल और कंप्यूटर पर जो वीडियो गेम्स होते हैं उनकी वजह से हम बहुत आलसी हो जाते हैं। इसके विपरीत अगर हम मैदान पर जाकर मैदानी खेल खेलते हैं तो हम हमेशा तंदुरुस्त रहते हैं और किसी भी काम के लिए हमारे अंदर स्फूर्ति बनी रहती है।
4.) लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर पर वीडियो गेम्स हम खेलते हैं उसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
आजकल के बच्चे हमेशा लैपटॉप मोबाइल और कंप्यूटर पर वीडियो गेम्स खेलते रहे थे इसकी वजह से उनकी आंखें खराब हो जाती है। वह आलसी बन जाते हैं। जो भी पढ़ाई करते हैं वह उन्हें याद नहीं रहती। उनकी याददाश्त कमजोर हो जाती हैं। वे व्यायाम कसरत नहीं करते इस वजह से उनका शारीरिक स्वास्थ्य भी खराब रहता है। उन्हें नींद नहीं आती।
5.) आपको बड़े होकर क्या बना है? और आपको इसकी प्रेरणा कहा से मिलती है?
मुझे आगे जाकर टीचर बनना है और हमारे जो टीचर है उनसे हमें यह प्रेरणा मिलती है। जब हम उन्हें देखते हैं वह हमें पढ़ते हैं तब हमें पता चलता है कि वह हमारे लिए कितना कुछ कर रहे हैं। वह देश का भविष्य बना रहे हैं। एक साथ कई सारे बच्चों को पढ़ना मुश्किल होता है। लेकिन एक-एक वर्ग में 50-50 विद्यार्थी होते हैं उन सबको पढ़ना उन पर संस्कार करना यह कोई मामूली बात नहीं है। इसके लिए बहुत संयम रखना पड़ता है। इस वजह से हम आगे जाकर टीचर बनना चाहेंगे।
प्र.) 4 नीचे कुछ खिलाड़ियों के नाम दिए गए हैं उन्हें कौन-कौन से पुरस्कार प्राप्त हुए वह लिखो।
1.) अन्ना लमस्डेन – अर्जुन पुरस्कार
2.) पी.) टी उषा – द्रोणाचार्य पुरस्कार
3.) साक्षी कुमारी – अर्जुन पुरस्कार
4.) स्वाति सिंह – एकलव्य पुरस्कार
5.) महेंद्र सिंह धोनी – मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार
प्र.) 5 खेल का महत्व इस विषय पर निबंध लिखो।
भारत में हजारों वर्ष पूर्व से खेल खेले जा रहे हैं। उसे वक्त हमारे पास बहुत सारे खेल खेलने के लिए थे कई खेलों की जानकारी आज हमें नहीं है। लेकिन हमें मैदान में जाकर मैदानी खेल खेलना चाहिए। घर में बैठकर हम कंप्यूटर और लैपटॉप मोबाइल के सामने जो वीडियो गेम्स खेलते रहते हैं उसकी वजह से हम बहुत आलसी हो जाते हैं। इसके कई नुकसान है। हमारे आंखें खराब होती है। हम में सुरती नहीं रहती। इसके वजह से नींद भी नहीं आती। कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जो भी हम पढ़ाई करते हैं वह भी हमें याद नहीं रहती।
इसके विपरीत अगर हम मैदान में जाकर खेल खेलते हैं तो हम बच्चों में हमेशा स्फूर्ति बनी रहती है। इस वजह से शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। जो भी हम पढ़ते हैं वह हमेशा याद रहता है। मैदान पर जाकर हम दौड़ते हैं भागते हैं इस वजह से शरीर भी अच्छा रहता है। शरीर के साथ-साथ हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। मैदान में जाकर हम अकेले नहीं खेलते समूह में खेलते हैं इस वजह से हमें समूह में जाकर किस तरह से खेलना चाहिए झगड़ा नहीं करना चाहिए सबसे मिलजुल कर रहना चाहिए यह बातें समझ में आती है। जब हम खेल खेलते हैं उसका उपयोग हमें अभ्यास करने में भी हो जाता है। हम जो भी पढ़ाई करते हैं वह हमें अच्छे से याद रहती है। हम कभी भी आलसी नहीं होते, नींद अच्छी आती है,भूख अच्छी लगती है। इसके साथ-साथ हमारा व्यायाम भी हो जाता है। अलग से कसरत नहीं करनी पड़ती।
मैदान में जाकर खेलने के बहुत सारे फायदे हैं। इसे कभी भी नुकसान नहीं होता। इस वजह से हमें हमेशा ही मैदान में जाकर खेलना चाहिए। घर पर बैठकर लैपटॉप कंप्यूटर मोबाइल पर हमारी आंखें खराब होने से मैदान में जाकर खेलना हमारे लिए फायदेमंद साबित होता है।
प्र.) 6 नीचे कुछ व्यवसाय उनके नाम दिए हैं यह लोग क्या काम करते हैं वह लिखो।
1.) डॉक्टर –
मरीज का इलाज करते हैं।
2.) सफाई कर्मचारी –
रोज आकर हमारे घर से और हमारे घर के बाहर का जो कचरा होता है वह लेकर जाते हैं।
3.) शिक्षक –
बच्चों को पढ़ाते हैं और देश का भविष्य निर्माण करते हैं।
4.) न्यायधीश –
सही न्याय देना उनकी जिम्मेदारी होती है।
5.) पुलिस –
पुलिस हमारी रक्षा करते हैं।
6.) पत्रकार –
हमारे आसपास जो घटनाएं होती है उनकी जानकारी दुनिया तक पहुंचाना यह कार्य पत्रकार करते हैं।
Hope above Ek Khiladi Ki Kuch Yaadein Extra Questions and Answers will help you to prepare more for School exam. You can share above Questions through your friend circle.