Woh Subah Kabhi To Aayegi Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva Chapter 17 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Woh Subah Kabhi To Aayegi Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva
Class |
8 |
Book Title |
Durva |
Chapter |
17 |
Chapter Name |
Woh Subah Kabhi To Aayegi |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers
अ.) परिच्छेद पढ़े और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
मैं बहुत छोटी थी जब गैस रिसी थी। मेरी अम्मी बताती हैं कि वह मुझे जकड़कर जहाँगीराबाद भागी थी। मेरी याददाश्त में मैंने अपना पहला कदम बीमारी में ही बढ़ाया था। और अब भी मैं उससे बच नहीं पाई हूँ। बीच में कुछ समय तक कुछ राहत थी पर अब फिर सब कुछ वापस आ गया है। मेरा गला और आँखें सूज जाती हैं, मेरा चेहरा सूजन की वजह से बड़ा रहता है, गले से अंदर ही अंदर खून बहता है। मेरी साँसें बुरी तरह से फूलने लगती हैं और मैं होश खो देती हूँ। मेरे पूरे बदन पर लाल-लाल धब्बे हैं। शुरू में ये धब्बे एक-एक रुपये के सिक्के जितने बड़े थे, पर अब तो ये छोटे हो गए हैं। मेरे दाहिने पाँव के कारण मुझे चलने में दिक्कत होती है और मेरे पैर देखो ये छाले पड़े हुए हैं। कितना कुछ हुआ है हमें हमारी जिंदगी गैस के कारण हमेशा के लिए बदल गई है।
1.) जब गैस रीसी थी तब लेखिका की उम्र क्या थी?
जब गैस रीसी थी तब लेखिका उम्र में बहुत छोटी थी।
2.) अम्मी लेखिका के साथ कहां पर भाग गई थी?
मम्मी ने लेखिका को जाकर लिया और वह जहांगीराबाद भाग चली थी।
3.) लेखिका के बदन पर किस रंग के धब्बे आते हैं?
लेखिका के बदन पर लाल रंग के धब्बे आते हैं।
4.) लेखिका बीमार किस वजह से हुई?
लेखिका जो गैस रीसी थी उसके वजह बीमार हुई थी।
5.) लेखिका के बदन पर जो लाल धब्बे होते हैं वह कितने बड़े होते हैं?
लेखिका के बदन पर जो लाल धब्बे होते हैं वह एक-एक रुपए के सिक्के जितने बड़े होते हैं।
आ.) परिच्छेद पढ़े और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
मेरे अब्बू की एक दुकान थी। किसी ने उन्हें समझा-बुझाकर वह दुकान पाँच सौ रुपये में बिकवा दी। जब तक वह पैसा चला, हमें खाने को मिला। फिर मेरी अम्मी कितनी जगहों पर गई, हर जान-पहचानवाले के पास, उधार माँगने! उन्हें दूसरों के लिए काम भी करना पड़ता। तिस पर मेरी सेहत ने मेरी अम्मी से इतना खर्च करवाया है। मैं हमेशा से ही बीमार हूँ। मेरी एक जुड़वाँ बहन है जो बिल्कुल ठीक है। मेरी अम्मी चिल्ला पड़ती थीं कि वह मेरे इतने बीमार रहने और इतने पैसे खर्च करवाने से तंग आ गई हैं।
एक बार की बात है, जब मैं बहुत बीमार थी। किसी ने मेरी अम्मी से कहा कि मुझे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाएँ। वह डॉक्टर अच्छा माना जाता है। मुझे नर्सिंग होम ले जाया गया।
डॉक्टर ने उन्हें बताया कि मैं मरने ही वाली हूँ और मेरे इलाज के लिए सिर्फ नर्सिंग होम के बिस्तर का खर्चा ही ढाई सौ रुपये हर दिन का आएगा, इलाज का अलग। मेरी माँ ने उन्हें बताया कि हमारे पास इतने पैसे नहीं है। तब उसने कहा कि मुझे घर ले जाएँ। पर वह नहीं मानीं। मैं वहीं पड़ी रहती जब तक कि दोपहर को वह न आतीं। मुझे नहीं मालूम कि वह कहाँ से पैसे लाती। पर वह मेरे इलाज के लिए पैसे जुटा ही लेतीं।
1.) अब्बू ने कितने रुपयों में दुकान बेची?
अब्बू ने पांच सो रुपयों में दुकान बेची।
2.) अम्मी क्या चिल्ला पड़ती थीं?
अम्मी चिल्ला पड़ती के वह लेखिका के हमेशा बीमार पड़ने से और पैसे खर्च करने से तंग आ गई है।
3.) प्राइवेट डॉ.) ने अम्मा से क्या कहा?
प्राइवेट डॉ.) ने अम्मा से कहा की लेखिका मरने वाली है।
4.) अम्मी पैसे क्यों इकट्ठा कर रही थी?
अम्मी पैसे लेखिका के इलाज के लिए इकट्ठा कर रही थी।
5.) नर्सिंग होम के बिस्तर का खर्चा कितना था?
नर्सिंग होम के बिस्तर का खर्चा हर दिन का ढाई सौ रुपए था।
6.) अम्मी लेखिका को नर्सिंग होम क्यों ले गई?
लेखिका की हालत देखकर किसी ने मम्मी से कहा कि लेखिका को एक प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर जाए वह डॉक्टर अच्छा माना जाता है इस वजह से लेखिका को नर्सिंग होम लेकर गए।
प्र.) 1 पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) लेखिका का चेहरा बड़ा क्यों रहता है?
सूजन की वजह से लेकर का चेहरा बड़ा सा रहता है।
2.) हमारी जिंदगी गैस के कारण हमेशा के लिए बदल गई है। ऐसा लेखिका क्यों कहती है?
गैस के कारण ही एमी के साथ लेखिका को जहांगीराबाद आना पड़ा। उसे अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ा था। जब गैस की दुर्घटना हुई तब उसे दुर्घटना में उनके अब वह खत्म हो गए। उसे वक्त लेखिका बहुत छोटी थी। उसकी मां की मानसिक हालत भी बिगड़ गई। पर इस वजह से हमारी जिंदगी गैस के कारण हमेशा के लिए बदल गई ऐसा लेखिका कहती है।
3.) जब बच्चे मां से कहते कि अब्बू मर चुके हैं तब मां उन्हें क्यों मार देती थी?
अब्बू गुजर जाने से मन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वे हमेशा दरवाजे पर बैठकर अब्बू का इंतजार करते रहती। वे किसी के पैरों की आहट सुनकर कहती देखो वह घर आ गए। जब बच्चे मां से कहते कि अब्बू मर चुके हैं तब वह उनसे कहती कि ऐसी बातें नहीं किया करते और वह बच्चों को मार देती।
4.) मां क्यों तंग आ गई थी?
लेखिका हमेशा बीमार रहती। उसे पर बहुत सारे उपचार के लेकिन वह ठीक होने का नाम ही नहीं ले रही थी। अब उनके अब्बू भी नहीं रहे थे। अम्मी ने लेखिका के सेहत पर बहुत खर्च करवाया था। लेकिन उसका शरीर ठीक ही नहीं हो रहा था। उसकी एक जुड़वा बहन थी वह बिल्कुल अच्छी थी। इस वजह से अब मां चिल्ला पड़ती कि मेरे इतने बीमार रहने और इतने पैसे खर्च करवाने से वह तंग आ गई है।
5.) लेखिका के शरीर को किन दवाइयां से आराम मिला है?
लेखिका जब से आयुर्वेदिक दवाई लेने लगी है तब से उसे आराम मिला है। उसके पांव के छाले सुख रहे हैं, चेहरे की सूजन, सर दर्द, बदन दर्द, गले से खून निकलना अब बंद हो गया है। अब उसे ऐसा लगता है कि वह ठीक हो रही है।
प्र.) 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) डॉ.) लोग मां की हालत देखकर क्या कहते?
डॉक्टर लोग मां की हालत देखकर बच्चों से कहते कि उन्हें खुश रखे।
2.) मां दरवाजे पर बैठकर किसका इंतजार?
मां दरवाजे पर बैठकर अब्बू का इंतजार करती रहती।
3.) वे घर आ गए हैं ऐसा मां क्यों कहती?
वह घर आ गए हैं ऐसा मन इसीलिए कहती की उन्हें किसी के पैरों की आहट सुनाई देती।
4.) बच्चे मां को देखकर क्यों रोते थे?
बच्चे मां की हालत देखकर रो बिना नहीं रह पाते।
5.) मां लेखिका को डॉक्टर के पास छोड़कर कहा जाती थी?
मां लेखिका को डॉक्टर के पास छोड़कर पैसे इकट्ठा करने के लिए जाती थी।
6.) मां किस एहसास की वजह से खुद को संभाल पाई?
शायद मन को यह एहसास हो गया कि उन्हें कुछ उपाय करने होंगे ताकि हम सब जिंदा रह सके इस वजह से मां खुद को संभाल पाई।
प्र.) 3 दिए गए विधान सही है या गलत लिखो।
1.) लेखिका गैस रीसी के वजह से बीमार पड़ने लगी।
सही
2.) लेखिका के अब्बू की दुकान थी।
सही
3.) अब्बू के मर जाने के बाद लेखिका के मां ने दुकान संभाली।
गलत
4.) मां ने कभी भी अब्बू का इंतजार नहीं किया।
गलत
5.) डॉक्टर ने बच्चों से कहा था की मां को खुश रखे।
सही
6.) लेखिका बीमारियों से जल्द ही स्वस्थ हो गई।
गलत
7.) लेखिका ने आयुर्वेद के उपचार लिए थे।
सही
प्र.) 4 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) मैं बहुत छोटी थी जब ………… रिसी थी।
मैं बहुत छोटी थी जब गैस रिसी थी।
2.) वह दरवाजे पर बैठकर अब्बू का ………… करती रहती थी।
वह दरवाजे पर बैठकर अब्बू का इंतजार करती रहती थी।
3.) किसी ने उन्हें समझा बुझा कर वह ………… ₹500 में बिकवा दी।
किसी ने उन्हें समझा बुझा कर वह दुकान ₹500 में बिकवा दी।
4.) पर वह मेरे ………… के लिए पैसे जुटा ही लेती।
पर वह मेरे इलाज के लिए पैसे जुटा ही लेती।
5.) अब मैं …………… की दवाएं लेने लगी हूं और उससे मुझे काफी आराम भी है।
अब मैं आयुर्वेद की दवाएं लेने लगी हूं और उससे मुझे काफी आराम भी है।
6.) मेरे पूरे बदन पर लाल- लाल ……… है।
मेरे पूरे बदन पर लाल- लाल धब्बे है।
7.) हम उनसे कहते कि जब हम बड़े हो जाएंगे तो उनकी ………… करेंगे।
हम उनसे कहते कि जब हम बड़े हो जाएंगे तो उनकी देखभाल करेंगे।
प्र.) 5 कारण लिखो।
1.) लेखिका हमेशा बीमार रहने लगी थी।
जब लेखिका छोटी थी तब गैस रिसि थी। इस वजह से बच्चों को लेकर अम्मी को जहांगीराबाद भागना पड़ा था। उसे गैस रिसि के कारण लेखिका हमेशा ही बीमार रहती थी। उनकी गला और आंखों, चेहरे पर सूजन आ जाती थी। यह सूजन बहुत देर तक रहती थी। गले के अंदर ही अंदर खून बहने लगता था। बुरी तरह से सांस फूलने लगती थी। पूरे शरीर पर लाल धब्बे आते थे।
2.) अम्मी दरवाजे पर बैठ कर अब्बू का इंतजार करती रहती।
जो दुर्घटना हुई थी उसके कारण अब्बू खत्म हो गए। उस वक्त लेखिका बहुत छोटी थी। उसे घटना की वजह से मां की मानसिक हालत बिगड़ गई। वह हमेंशा दरवाजे पर बैठकर अब्बू का इंतजार करती रहती। उन्हें लगता था कि अब्बू अभी भी जिंदा है। वह घर आने वाले हैं इस वजह से वह दरवाजे पर हमेशा बैठ कर रहे थे और अब्बू का इंतजार करती।
3.) अम्मी लेखिका पर हमेशा चिल्ला पड़ती थी।
उसे घटना की वजह से अब्बू अब जिंदा नहीं थे। इस वजह से पूरे घर की जिम्मेदारी अब अम्मी पर आ गई थी। वह दूसरों के यहां काम मांगने जाती थी। इसके साथ-साथ लेखिका हमेशा बीमार रहती थी उसे पर भी बहुत खर्चा हो जाता था। लेखिका की एक जुड़वा बहन थी जो बिल्कुल ठीक थी। इन सारी बातों के कारण कभी-कभी अम्मी लेखिका के ऊपर चिल्ला पड़ती थी कि वह लेखिका के इतने बीमार रहने और इतने पैसे खर्च करवाने से तंग आ गई है।
4.) लेखिका दोपहर तक डॉक्टर के यहां पड़ी रहती।
किसी ने अम्मी से कहा था कि लेखिका को नर्सिंग होम में ले जाया जाए। वहां के डॉक्टर बहुत अच्छे हैं। लेकिन वह अस्पताल प्राइवेट था। जब अब अम्मी लेखिका को वहां पर लेकर गई तो वहां के डॉक्टर ने कहा कि यह अब जल्दी ही मरने वाली है। अगर इस पर इलाज किया जाए तो नर्सिंग होम के बिस्तर का खर्चा ही ढाई सौ रुपए आएगा यह खर्चा हर दिन का था। तब मां ने उनसे कहा कि हमारे पास इतने पैसे नहीं है तब डॉक्टर ने अम्मी से कहा कि वह लेखिका को घर लेकर जाए लेकिन अम्मी नहीं मानी एमी हमेशा पैसे लाने के लिए जाती थी वह दोपहर को आती थी और जब तक वह डॉक्टर के पास ना आए तब तक लेखिका वही पड़ी रहती थी।
5.) अब मैं जीना चाहती हूं।
लेखिका अब आयुर्वेद की दवाई लेने लगी है। इस वजह से लेकिन आपको बहुत आराम मिलता है। अब उसकी तबीयत भी सुधरने लगी है। पांव के छाले सुख रहे हैं, चेहरे की सूजन, सर दर्द, गले से खून निकलना अब बंद हो गया है। लेखिका को ऐसा लगता है कि मैं जल्द ही ठीक हो सकती हूं। अभी मुझे काफी दूर जाना है। इस वजह से लेखिका हमेशा खुश रहती है और कहती है मैं तो अब जीना चाहती हूं।
पाठ से आगे
प्र.) 1 नीचे कुछ दुर्घटनाओं के नाम दिए हैं ऐसी दुर्घटना जब होती है तो आप क्या करेंगे लिखो।
1.) सड़क पर अपघात – किसी वाहन का इंतजाम करके उसे अस्पताल ले जाना
2.) भूकंप आना -अगर भूकंप आ जाता है तो हमें टेलीफोन तार से दूर हो जाना चाहिए किसी खुले मैदान में खुली जगह पर जाना चाहिए।
3.) बाढ़ आना -अगर बाढ़ आ जाती है तो उंचे से ऊंचे इलाके में जाने की कोशिश करनी चाहिए। जरूर का सामान लेकर किसी जगह पर शांत रहना चाहिए।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) आयुर्वेद के कौन से फायदे होते हैं?
अगर हम अपने जीवन में आयुर्वेद को अपना लेते हैं तो उसके हमें फायदे ही मिलते हैं। हमारे जीवन पर आयुर्वेद हमेशा प्रभावशाली रहा है। आयुर्वेद से रोगों से दूर नहीं रखना उन रोगों को रोकता भी है। हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी आयुर्वेदिक औषधियां है जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है।
2.) ऐसी अनेक दुर्घटनाएं होती रहती है कई बार दुर्घटनाओं में कई लोग अपंग हो जाते हैं अगर आप ऐसे लोगों से मिलोगे तो आप उनसे क्या कहना चाहोगे?
अगर ऐसे लोगों से हम मिलेंगे तो हम उनको पहले धीरज रखने को कहेंगे। क्योंकि हालात हर वक्त एक जैसे नहीं रहते। हर वक्त हालात बदलते रहते हैं। इस वजह से यह समस्याएं भी कभी ना कभी मिट जाएगी। हम उनसे बहुत सारे गप्पे लड़ाएंगे। इस वजह से वह खुलकर बात कर सकेंगे। अपने मन की बात हमें कह सकेंगे जिनकी वजह से उनका मन भी हल्का हो जाएगा।
3.) कई लोगों के साथ कई दुर्घटनाएं होती रहती है अगर आपको किसी दुर्घटना के बारे में पता चलता है तो आप उसे दुर्घटना में फंसे लोगों की किस तरह से मदद करना चाहोगे?
जब दुर्घटनाएं होती है तब वह कई लोगों के घर उजाड़ देता है। वह लोग बेघर हो जाते हैं उनके पास समान नहीं होता। इस वजह से हम बहुत सारी मदद करेंगे। उन्हें पहनने के लिए कपड़े, खाने के लिए खाना, पीने के लिए अच्छा पानी उपलब्ध करके देंगे। इसके साथ-साथ हम डॉक्टर का भी इंतजाम करेंगे जिस वजह से वह अनेक बीमारियों के से बच सकते हैं। क्योंकि दुर्घटनाओं में अनेक बीमारियों से हम घिर जाते हैं। किस दुर्घटना की वजह से कौन सी बीमारी हो जाए यह हमें पता नहीं होता। इस वजह से हमें हमारी देखभाल करने की जरूरत है।
4.) जब आप बड़े हो जाएंगे तो आप अपने मम्मी पापा की देखभाल करेंगे या नहीं और क्यों?
जब हम बड़े हो जाएंगे तो हम अपने मम्मी पापा की देखभाल अवश्य करेंगे। क्योंकि जब हम बच्चे होते हैं उसे वक्त से मां पापा हमारा बहुत ख्याल रखते हैं। हमारी भी अपने माता-पिता के तरफ को जिम्मेदारियां होती है। कुछ कर्तव्य होते हैं और इसके ऊपर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे मम्मी पापा हमसे बहुत प्रेम करते हैं। हमसे उन्हें बहुत लगाव होता है। इसके साथ-साथ जितना लगाव उन्हें हमसे होता है उतना ही लगाव हमें भी उनसे होता है। इस वजह से हमें भी अपने माता-पिता की देखभाल करनी चाहिए।
5.) आप जब बीमार होते हो तो माता-पिता आपकी देखभाल करते ही है लेकिन जब माता-पिता बीमार होते हैं तो आप उनकी देखभाल किस तरह से करते हो?
जब हम बीमार होते हैं तो हमारे माता-पिता हमारे बहुत अच्छे से देखभाल करते हैं। जब वे बीमार होते हैं तो उनकी तरह हम कुछ कर नहीं सकते लेकिन हम उनकी थोड़ी सी देखभाल तो कर ही सकते हैं। जब वह बीमार होते हैं तो उन्हें वक्त पर दवाई देते है, उनके काम कुछ काम कर देते है, उन्हें आराम मिले यह इतनी कोशिश करते हैं।
भाषा की बात
प्र.) 1 दिए गए शब्दों से वाक्य तैयार करें।
1.) आयुर्वेद –
आयुर्वेद की वजह से लेखिका ठीक होने लगी थी।
2.) आहट –
मां को हमेशा बच्चों की आहट सुनाई देती है।
3.) बीमार –
हमें बीमारियों से बचकर रहना चाहिए।
4.) इंतजार –
मां हमेशा ही बच्चों का इंतजार करती है।
5.) दिक्कत –
दादी की उम्र होने के कारण अब उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत आती है।
प्र.) 2 हट प्रत्यय लगाकर 5 शब्द लिखो।
1.) घबराहट
2.) सनसनाहट
3.) गरमाहट
4.) चिकनाहट
5.) कड़वाहट
Hope above Extra Questions and Answers from Woh Subah Kabhi To Aayegi this chapter will help to prepare more for school exams. You can share if you think above questions are helpful.