Telangana SCERT Solution Class IX (9) Hindi Chapter माटी वाली
माटी वाली
प्रश्न
1.)माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय क्यों नहीं था?
टिहरी शहर में एक माटी वाली घर-घर माटी पहुंचाने का काम करती थी। इसके अलावा वह दूसरा कोई काम न करती थीl उसके पास अपने पेट भरने के लिए दूसरा कोई कमाने का साधन नहीं थाl उसने किसी ठाकुर के जमीन पर एक छोटी झोपड़ी बनाई थी। वह एक बूढ़ी महिला थी, हरिजन थीl उसके पास उसकी जमीन नहीं थी न रहने के लिए न खेती करने के लिए। वह सवेरे सवेरे अपने काम के लिए निकल पड़ती। माटी खोदती और टिहरी शहर में जाकर बेच आती। माटी बेचकर घर आने तक सुबह से शाम हो जाती। माटी बेचते वह हर घर से उसे कुछ न कुछ मिल जाता। इससे उसके रात के खाने का इंतजाम हो जाता। वही खाना खाकर वह सो जाती और दूसरे दिन फिर से अपने काम पर लग जाती। यही उसकी दी दिनचर्या थी और इसी वजह से माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय नहीं था।
2.)’भूख मीठी की भोजन मीठा’ से क्या अभिप्राय है?
माटी वाली सुबह से शाम काम करती थी और वह काम करते वक्त उससे जो कुछ मिलता था, उससे वह अपना गुजारा कर लेती थी। दिनभर जो कुछ भी मिलता वह स्वादिष्ट समझ कर खा लेती, उसे भूख मीठी या भोजन मिठा यह सोचने का वक्त नहीं था। भूख के कारण उसे सब स्वादिष्ट लगता था।
3.) माटी वाली का रोटियों का इस तरह से हिसाब लगाना उसकी किस मजबूरी को प्रकट करता है?
माटी वाली दिन भर काम करती थी और अपना गुजारा कर लेती थी। माटी बेचने की सेवा उसके पास गुजारा करने के लिए दूसरा कोई साधन नहीं था। वह रोटियां गिन कर रखती थी। इसका मतलब यही है कि वह बहुत गरीब है कमाने के लिए उसके पास दूसरा कोई साधन नहीं है। इसके अलावा अपने बूढ़े पति का भी उसे पेट भरना होता था। अगर वह माटी बेचने ना जाए तो उसे खाना नहीं मिलेगा। इसीलिए उसे रोटी होगा बराबर हिसाब रखना पड़ता था।
4.) ‘गरीब आदमी का शमशान नहीं उजड़ना चाहिए।’ इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
गरीब आदमी का शमशान नहीं उजड़ना चाहिए। इसका अर्थ यह है कि गरीब आदमी जहां पर रहता है वह ठिकान उससे नहीं हथियाना चाहिए। अगर उसके पास से वह जगह छीन ली गई तो वह रहेगा कहा पर? अगर ऐसा किया तो वह हर जगह दुखी होकर निराश होकर फिरता है। वह जहां रहता है वहां पर उसे अपने आखरी सांस लेने का अधिकार होना चाहिए।
5.) विस्थापन की समस्या’ पर एक अनुच्छेद लिखिए।
विस्थापन यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो देश का विकास तो करती है लेकिन कुछ लोग इसका परिणाम मरते दम तक सहन करते हैं। अनेक लोगों की जमीन इसमें चली जाती है। जिसमें कई जमीने अच्छी होती है जिसमें फसल उठती है। बहुत सारे गांव शहर सभी विस्थापित किए जाते हैं। जो लोग विस्थापित होते हैं उनके काम धंधे का रोजी रोटी का रहने का सवाल निर्माण हो जाता है। सरकार इन सभी लोगों की मदद करती है। लेकिन वहां पर माटी जैसे भी बहुत सारे लोग होते हैं जिनके पास खुद की जमीन नहीं होती रहने के लिए घर नहीं होता। ऐसे लोग बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करते हैं।
For More Chapters Check Here :