Telangana SCERT Solution Class IX (9) Hindi Chapter अनोखा उपाय
अनोखा उपाय
प्रश्न
1.) राजा कुमारवर्मा के राज्य में अकाल की स्थिति क्यों उत्पन्न हुई?
राजा कुमारवर्मा के राज्य में बारिश न होने के कारण अकाल की स्थिती उत्पन्न हो गई।
2.) अकाल की समस्या के परिष्कार के लिए राजा ने क्या-क्या उपाय सोचे होंगे?
काल की समस्या समझाने के लिए राजा ने अपने अड़ोस पड़ोस राज्य की मदद ली होगी, विद्वानों को बुलाया होगा, उनसे कोई उपाय मिल सकता है क्या यह देखा होगा, गरीबों में अन्न दान किया होगा।
3.) राजा सत्यसिंह ने राजा कुमार वर्मा का स्वागत कैसे किया?
राजा कुमार वर्मा ने जब राजा सत्यसिंह को पत्र लिखा, कि मुझे आपसे बात करनी है तो उसके बदले राजा सत्यसिंह ने भी जवाब में लिखा के हमारे राज्य में आपका हार्दिक स्वागत है। जब कुमार वर्मा राजा सत्यसिंह के राज्य में दाखिल हुए, तो उनका भव्य स्वागत हो गया।
4.) आपकी दृष्टि में किसकी भूल सबसे बड़ी थी और क्यों?
भूल किसिकी भी सबसे छोटी या बडी नही थी। गलती सभी लोंगो से हुयी थी। लेकीन उसका पछतावा सबको था।
5.) राजा कुमारवर्मा की जगह पर यदि आप होते तो अकाल की समस्या से कैसे जूझते?
राजा कुमारवर्मा की जगह पर यदि हम होते तो अकाल की समस्या होने पर सरकार से निवेदन करते के राज्य में जो अकाल पड़ गया है वह खत्म होने तक राज्य में अन्नदान करे। विज्ञान की मदद लेंगे।
For More Chapters Check Here :