Sarbanam-Sarbanam Ke Ved, Parivasha, Udaharan (सर्वनाम – सर्वनाम के भेद, परिभाषा, उदाहरण) hindi worksheet in 40 marks
Sarbanam-Sarbanam Ke Ved, Parivasha, Udaharan (सर्वनाम – सर्वनाम के भेद, परिभाषा, उदाहरण) hindi worksheet in 40 marks for Indian students of English Medium and Hindi Medium. If you want to download this worksheet please contact us or drop a comment. We will generate PDF of this worksheet and share You.
सर्वनाम – सर्वनाम के भेद, परिभाषा, उदाहरण
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। Marks:6
1.) वह शब्द जो संज्ञा के बदले आए उसे …………………… कहते हैं।
वह शब्द जो संज्ञा के बदले आए उसे सर्वनाम कहते हैं।
2.) जो सर्वनाम निकट या दूर के किसी वस्तु की ओर संकेत करें उसे ……………………….. सर्वनाम कहते हैं।
जो सर्वनाम निकट या दूर के किसी वस्तु की ओर संकेत करें उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
3.) जो सर्वनाम किसी दूसरी संख्या या सर्वनाम से संबंध दिखाने के लिए प्रयुक्त हो उसे ………………….. सर्वनाम कहते हैं।
जो सर्वनाम किसी दूसरी संख्या या सर्वनाम से संबंध दिखाने के लिए प्रयुक्त हो उसे संबंध वाचक सर्वनाम कहते हैं।
4.) जो सर्वनाम तीनों पुरुषों में निजत्व का बोध कराता है उसे ……………………. सर्वनाम कहते हैं।
जो सर्वनाम तीनों पुरुषों में निजत्व का बोध कराता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।
5.) प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के …………………………. भेद होते हैं।
प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छह भेद होते हैं।
6.) सर्वनाम शब्द किसी ……………………….. विशेष के द्वारा प्रयुक्त ना होकर सबके द्वारा प्रयुक्त होते हैं।
सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा प्रयुक्त ना होकर सबके द्वारा प्रयुक्त होते हैं।
प्र.) 2 दो से तीन वाक्य में उत्तर लिखें। Marks:9
1.) सर्वनाम किसे कहते हैं और सर्वनाम के भेद कौन–कौन से है?
संज्ञा यह नाम करके बदले जो शब्द प्रयुक्त किया जाता है उसे सर्वनाम कहते हैं।
सर्वनाम के 6 प्रकार के भेद होते हैं –
1.) पुरुषवाचक सर्वनाम
2.) निश्चयवाचक सर्वनाम
3.) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4.) संबंधवाचक सर्वनाम
5.) प्रश्नवाचक सर्वनाम
6.) नीजवाचक सर्वनाम
2.) पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहा जाता है? पुरुषवाचक सर्वनाम के प्रकार स्पष्ट कीजिए।
जो सर्वनाम वक्त मतलब जो बोलता है श्रोता मतलब जो सुनता है और कोई अन्य पुरुष के लिए प्रयुक्त होता है उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन प्रकार होते हैं –
1.) उत्तम पुरुष
2.) मध्यम पुरुष
3.) अन्य पुरुष
3.) अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? दो उदाहरण दीजिए।
जिस सर्वनाम से निश्चित किसी व्यक्ति या फिर वस्तु का बोध नहीं हो जाता उसे हम अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। अनिश्चयवाचक सर्वनाम में कुछ, कहीं, कोई, किसी इन शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
1.) वहां पर कोई खड़ा है।
2.) किसी ने मेरी किताब ले ली।
प्र 3.) दिए गए वाक्यों के भेद पहचाने। Marks:6
1.) वहां पर साहस की बैग रखी है।
निश्चयवाचक सर्वनाम
2.) मैं आपके साथ चलूंगा।
मध्यम पुरुषवाचक
3.) कहीं पर ढोल बज रहे हैं।
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4.) जिसने बीज बोया है उसी को फल मिलेगा
संबंधवाचक सर्वनाम
5.) मैं स्वयं अपनी पढ़ाई करूंगा।
निजवाचक सर्वनाम
6.) यह काम किसने किया?
प्रश्नवाचक सर्वनाम
प्र.) 4 दिए गए वाक्यों में से सर्वनाम पहचान कर लिखें। Marks: 7
1.) तुम कहां जा रहे हो?
तुम
2.) उसने पढ़ाई कर ली।
उसने
3.) मैं छोटी के साथ बगीचे में जाऊंगी।
मैं
4.) मां के साथ तुम जा रही हो क्या?
तुम
5.) वह नृत्य कर रही है।
वह
6.) तुम्हारी किताब तुम्हारे दोस्त के पास है।
तुम्हारी
7.) मैंने आज टीवी नहीं देखा।
मैने
प्र.) सही मिलान करे। Marks:7
1.) ये लोग घूमकर अभी लौटे हैं। निश्चयवाचक सर्वनाम
2.) तुम्हारी कुछ किताबें पाठशाला में रह गई है। निजवाचक सर्वनाम
3.) जैसा काम वैसा दाम। अन्य पुरुषवाचक
4.) मैं खुद ही वहां पर चला जाता हूं। पुरुषवाचक सर्वनाम
5.) वह किसके साथ जा रहा है? प्रश्नवाचक सर्वनाम
6.) वह मेरा घर है। अनिश्चयवाचक सर्वनाम
7.) वह कह रहा था कि तुम बाजार गई हो। संबंधवाचक सर्वनाम
उत्तर –
1.) ये लोग घूमकर अभी लौटे हैं। अन्य पुरुषवाचक
2.) तुम्हारी कुछ किताबें पाठशाला में रह गई है। अनिश्चयवाचक सर्वनाम
3.) जैसा काम वैसा दाम। संबंधवाचक सर्वनाम
4.) मैं खुद ही वहां पर चला जाता हूं। निजवाचक सर्वनाम
5.) वह किसके साथ जा रहा है? प्रश्नवाचक सर्वनाम
6.) वह मेरा घर है। निश्चयवाचक सर्वनाम
7.) वह कह रहा था कि तुम बाजार गई हो। पुरुषवाचक सर्वनाम
प्र.) 8 सर्वनाम किसे कहते हैं? सर्वनाम की परिभाषा लिखें। Marks:5
नाम की जगह लिखे जाने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम एक विकारी शब्द है अर्थात सर्वनाम शब्दों का परिवर्तन वचन और कारक के अनुसार होता है परंतु सर्वनाम पर लिंग का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। सर्वनाम दो शब्दों के योग से बना हुआ है सर्व + नाम अर्थात इसके शाब्दिक अर्थ को समझे तो यही प्रतीत होता है कि सबका नाम। सर्वनाम शब्द किसी विशिष्ट जगह पर प्रयुक्त ना होकर सबके द्वारा प्रयुक्त होते हैं। वह सब का नाम होता है।
सर्वनाम की परिभाषा –
सर्वनाम की विभिन्न परिभाषाएं है।
जो शब्द संज्ञा के बदले आता है उसे सर्वनाम कहते हैं।
नाम के जगह पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं।
Also See: समास– परिभाषा, भेद और उदाहरण