Sagar Yatra Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva Chapter 6 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Sagar Yatra Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva
Class |
8 |
Book Title |
Hindi Durva |
Chapter |
6 |
Chapter Name |
Sagar Yatra |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers:
अ.) परिच्छेद पढ़े और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
नौका पर जीवन
नौका पर जीवन अति व्यस्त था। हमारे पास स्वचालन की व्यवस्था नहीं थी अतः तृष्णा के चक्के (व्हील) चौबीसों घंटे सँभालने के लिए आदमियों की जरूरत थी। हम हर घंटे बाद चक्का सँभालने का काम बदलते। एक चक्का सँभालता तो दूसरा जहाजों, द्वीपों और हेल मछलियों आदि पर नजर रखता।
जो लोग चौकसी से हटते वे अपने कपड़े बदलते, खाना खाते, पढ़ते, रेडियो सुनते और अपनी ड्यूटी के अन्य कार्य जैसे रेडियो की जाँच, इंजन की जाँच तथा व्यंजन सूची के अनुसार भोजन बनाने के लिए राशन देने का काम निबटाते।
1.) जो चक्का संभालता था उसे हर घंटे में क्यों बदल दिया जाता था?
स्वचालन की व्यवस्था नहीं होने के कारण तृष्णा के छक्के 24 घंटे संभालने के लिए आदमियों की जरूरत पड़ती थी इस वजह से हर घंटे में चक्का संभालने वाले को बदल दिया जाता था।
2.) नौका पर जीवन कैसा था?
नौका पर जीवन अति व्यस्त था।
3.) जो लोग चौकसी से हट जाते वह क्या काम करते?
जो लोग चौकसी से हट जाते वह कपड़े बदलते, खाना खाते, पढ़ते, रेडियो सुनते और अपने ड्यूटी के अन्य कार्य करते।
4.) किस बात के लिए सूची की जरूरत लगती थी?
व्यंजन बनाने के लिए सूची की जरूरत पड़ती थीं।
आ.) परिच्छेद पढ़े और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
मेडागास्कर के पास एक तूफ़ान आया और 12 मीटर ऊँची समुद्र की लहरें हमारी नौका पर टूट पड़ी और उसे पानी से भर दिया। अभियान दल के सदस्य अनेक बार समुद्र में गिर गए लेकिन सौभाग्य से उन्हें वापस नौका पर खींच लिया गया क्योंकि उन्होंने नौका से जुड़ी रस्सियों को अपनी बेल्ट से बाँध रखा था।
केप ऑफ गुड होप का चक्कर लगाते समय भी हम खतरनाक तूफ़ान से टकराए। हवा की गति थी 120 किलोमीटर प्रति घंटा और समुद्री लहरों की ऊँचाई 15 मीटर। हर क्षण, मौत को आमंत्रण दे रहा था। हम केप से पाँच किलोमीटर दूर बह गए। हमें लगा कि हमारी नौका किसी चट्टान से टकराकर चूर-चूर हो जाएगी। हमने अपने जीवन रक्षक उपकरण खो दिए, रेडियो सैट बेकार हो गया, एरियल टूट गए और पूरी दुनिया से अगले 15 दिनों के लिए हमारा रेडियो संपर्क टूट गया। भारतीय समाचारपत्रों ने खबर छाप दी कि ‘तृष्णा’ लापता है, जिस कारण हमारे परिवारजन और मित्रगण बुरी तरह घबरा गए। एक दल हमारी तलाश में भेजा गया लेकिन वह असफल होकर लौट गया।
1.) तूफान किस जगह पर आया?
मेडागास्कर के पास तूफ़ान आया।
2.) अभिनय दल के सदस्यों को किस वजह से बचाया गया?
अभी नहीं डाल के सदस्यों ने नौका से जुड़ी रस्सियों को अपने बेल्ट से बांध रखा था इस वजह से अभिनय दल के सदस्यों को बचाया गया।
3.) तृष्णा लापता है ऐसी खबर भारतीय समाचार पत्रों ने क्यों छाप दी?
तृष्णा लापता है ऐसी खबर भारतीय समाचार पत्रों ने छाप दी क्योंकि 15 दिनों के लिए उनका रेडियो संपर्क टूट गया था।
4.) केप ऑफ़ गुड होप के पास जो तूफान आया था उस तूफान में हवा की गति कितनी थी?
केप ऑफ़ गुड होप के पास जो तूफान आया था उस तूफान में हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
5.) मेडगास्कर के पास जो तूफान आया था उस तूफान में समुद्र की लहरों की ऊंची कितनी थी?
मेडगास्कर के पास जो तूफान आया था उस तूफान में समुद्र की लहरों की ऊंची 12 मीटर थी।
6.) तूफान के वजह से तृष्णा कितने किलोमीटर दूर बह गए?
तूफान के वजह से तृष्णा केप से पांच किलोमीटर दूर बह गई?
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) नौका का नाम क्या था?
नौका का नाम तृष्णा था।
2.) तृष्णा इस नौका से कितने लोगों ने दुनिया का चक्कर लगाया था?
तृष्णा इस नौका से 10 भारतीयों ने दुनिया का चक्कर लगाया था।
3.) जो सदस्य मां की भूमिका निभाते उसे क्या-क्या काम करने पड़ते थे?
जो सदस्य मां की भूमिका निभाता था उसे खाना पकाना बर्तन मांजना सरसर की साफ सफाई करना यह काम करने पड़ते थे।
4.) दिनचर्या में शतरंज खेलने के लिए या फिर मनोरंजन के लिए समय क्यों नहीं मिलता था?
दिनचर्या कठिन थी नवका पर व्यस्त तथा खूब थी। इस वजह से शतरंज खेलने के लिए या फिर मनोरंजन के लिए समय नहीं मिलता था।
5.) नौका पर जो लोग थे उन्हें बार-बार कपड़े क्यों धोने पड़ते थे?
नौका पर जो लोग थे उन्हें पहनने के लिए सिर्फ दो जोड़ी कपड़े थे इसीलिए उन्हें बार-बार कपड़े धोने पड़ते थे।
6.) एंटीना की मरम्मत किसने की?
एंटीना की मरम्मत कप्तान ने की थी।
7.) नौका पर भारतीय लोग थे वह कितने दिनों बाद मुंबई वापस आए?
नोक पर जो भारतीय लोग थे वह 470 दिनों के बाद मुंबई वापस आ गए।
8.) तृष्णा पर फर्स्ट डे कवर और स्मारक टिकट कब जारी किए गए?
तृष्णा पर फर्स्ट डे कवर और स्मारक टिकट 10 जनवरी 1987 को जारी किए गए।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखो।
1.) दिन में एक बार जो नोक पर खुशी का घंटा बताया जाता था उसमें सदस्य क्या-क्या कार्य करते थे?
दिन में एक बार सभी लोग नोक पर खुशी का घंटा बिताया करते थे। अभियान दल के सभी सदस्य 16.) 00 बजे डेक पर आते और एक घंटा सभी के साथ मिलजुल कर बिताते। कुछ नाश्ता भी बनाता था।
2.) जब शरीर को साबुन लगाकर समुद्र के पानी में स्नान किया गया तब उन्हें कौन सी नैतिक शिक्षा मिली?
एक बार लेखक को लगा के बारिश होने वाली है इस वजह से उन्होंने अपने शरीर और बालों में साबुन लगा लिया कहीं देर तक उन्होंने बारिश की प्रतीक्षा की लेकिन बारिश नहीं हुई लेकिन साबुन की चिपचिपाहट पूरे शरीर पर थी इस वजह से उन्होंने समुद्र के पानी में नहाने का फैसला किया। जब वे समुद्र के पानी में जाकर नहाए तो उन्हें खुजलाहट और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। और उसे पीछा छुड़ाने के लिए कंगी और ब्रश का सहारा लेना पड़ा। अगर आप नौका पर हो और आपको स्नान करना है तो अपने पास पर्याप्त पानी रखो या फिर समुद्री जल साबुन का प्रयोग करो।
3.) नौका पर से कपड़े किस तरह से गायब हो जाते थे?
नौका पर पहनने के लिए सबके पास केवल दो जोड़ी कपड़े द। इस वजह से उन्हें उन कपड़ों को बार-बार धोना पड़ता था। जब यह लोग अपने कपड़े सुखाने के लिए रखते थे तो तेज हवा के कारण यह कपड़े उड़ जाते थे। नोक पर कपड़े सुखाने के लिए उन्होंने चारों ओर एक तार बांध रखा था जिस पर क्लिप लगाकर वह कपड़े सुखाते। कभी-कभी पाल की रस्सियां बांधते समय भी कपड़े गायब हो जाते थे।
4.) नौका पर जो लोग थे उनके मित्रागढ़ और परिवारजन क्यों घबरा गए?
जब तृष्णा यह नवका केप ऑफ गुड होप का चक्कर लगा रही थी तब वह खतरनाक तूफान से टकरा गई। उस समय हवा की गति 120 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। सभी हर क्षण मौत को आमंत्रण दे रहे थे। कभी-कभी उन्हें ऐसा लगता की नौका किसी चट्टान से टकरा जाएगी और चूर-चूर हो जाएगी। इस तूफान में उन्होंने अपने जीवन रक्षों पर कारण को दिए थे रेडियो सेट बेकार हो गया और एरियल भी टूट गए उनका संपर्क पूरी दुनिया से अगले 15 दिनों तक टूट गया था। इस वजह से भारतीय समाचार पत्र ले यह खबर छाप देंगे कृष्णा लापता है। इस वजह से परिवारजन और मित्रगण बुरी तरह घबरा गए थे।
5.) जब तृष्णा नाम का मुंबई वापस आ गई तो लोगों स्वागत किस तरह से किया गया?
तृष्णा नौका अभियान दल विश्व की परिक्रमा कर 54,000 किलोमीटर की दूरी माप कर 470 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद 10 जनवरी 1987 को 6:00 बजे मुंबई बंदरगाह पहुंची। तृष्णा पर जो सदस्य थे उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया के सीढ़ियों पर पांव रखे तब सारे लोग खुशी से चिल्ला उठे आतिशबाजी हो गई बंदूक के दागी गई उन लोगों की स्वागत में सायरन भी बजाए गए। कई लोग अपने परिवार से साडे 15 मा बिछड़े हुए थे वह अपने परिवार से मिल गए। परिवार के लोग आपका स्वागत है स्वागत है पापा हमें आपकी बहुत याद आती थी ऐसे प्ले कार्ड हाथ में था में बच्चे खड़े थे। इन बच्चों ने सबको रुला दिया। इस तरह से तृष्णा नौका का और अभियान दल के सदस्यों का स्वागत किया गया।
प्र.) 3 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) दस भारतीयों ने एक नौका में …………………. का चक्कर लगाया था।
दस भारतीयों ने एक नौका में दुनिया का चक्कर लगाया था।
2.) हम हर घंटे बाद ………………….. संभालने का काम बदलते।
हम हर घंटे बाद चक्का संभालने का काम बदलते।
3.) दिन में एक बार हम नोक पर ……………………. का घंटा बिताते।
दिन में एक बार हम नोक पर खुशी का घंटा बिताते।
4.) हम सब इस ……………………… के खतरों को जानते थे।
हम सब इस अभियान के खतरों को जानते थे।
5.) केप ऑफ़ गुड होप का चक्कर लगाते समय भी हम खतरनाक …………………………. से टकराए।
केप ऑफ़ गुड होप का चक्कर लगाते समय भी हम खतरनाक तूफान से टकराए।
6.) अनुभव बढ़ाने के साथ हम नौका को ……………………. राह पर बनाए रखने में सफल रहे।
अनुभव बढ़ाने के साथ हम नौका को निश्चित राह पर बनाए रखने में सफल रहे।
7.) हमें लगा कि हमारी नौका किसी …………………. से टकराकर चूर-चूर हो जाएगी।
हमें लगा कि हमारी नौका किसी चट्टान से टकराकर चूर-चूर हो जाएगी।
8.) तृष्णा छह दिनों में ……………………. पहुंच गई किंतु हमारी समस्याएं समाप्त नहीं हुई।
तृष्णा छह दिनों में दिल्ली पहुंच गई किंतु हमारी समस्याएं समाप्त नहीं हुई।
प्र.) 4 दिए गए विधान सही है या गलत लिखो।
1.) दस भारतीयों ने एक नौका में भारत का चक्कर लगाया था।
गलत
2.) नौका पर जीवन अति व्यस्त था।
सही
3.) अभियान दल के सभी सदस्य 16:00 बजे डेट पर आते और एक घंटा मिलजुल कर बिताते।
सही
4.) नौका पर हर दिन पहनने के लिए बहुत सारे कपड़े थे।
गलत
5.) इस अभियान में किसी भी तूफान का सामना नहीं करना पड़ा।
गलत
6.) 10 जनवरी 1987 को तृष्णा पर फर्स्ट डे कवर और स्मार्ट टिकट जारी किए गए।
सही
7.) सागर यात्रा साहसिक और संघर्ष पूर्ण थी।
सही
पाठ से आगे
प्र.) 1 समुद्री पानी के फायदे और नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं लिखो।
समुद्री पानी के फायदे –
1.) थोड़ी देर समुद्र जल में तैरना हमारे लिए फायदेमंद होता है त्वचा जैसे समस्याओं से यह पानी हमें मुक्ति दिलाता है।
2.) समुद्र में जब हम तैरने जाते हैं तो समुद्र में जो नमक होता है वह मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ कर देता है।
समुद्र पानी के नुकसान –
1.) समुद्री पानी में अधिक देर रहने से हमारे शरीर में अनेक बीमारियों की निर्मित हो सकती है।
2.) ज्यादातर पानी में रहने से हमारे शरीर चिपचिपाहट और खुजली से भर जाता है।
3.) अगर हम बहुत तेरे तक समुद्र के पानी में तैरते हैं तो हमें स्किन इन्फेक्शन हो जाता है।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) क्या आप कभी नौका में बैठे हो?
हां मैं बहुत-बहुत नौका में बैठा हूं। जब मेरे मामा, मामी, मासी आए थे और हम सब घूमने के लिए गए थे तो हम समुद्र के किनारे घूमने के लिए गए थे और उस वक्त हमने नौका में बैठकर सैर की थी।
2.) क्या आपको नौका में बैठना और समंदर की सैर करना अच्छा लगता है? क्यों
हमें नौका में बैठकर समंदर की सैर करना बहुत अच्छा लगता है। जब हम समंदर के पानी में जाते हैं और चारों तरफ लहरें उठती है उसे लहरों की आवाज और समंदर में चल रही हवाएं यह सब हमें बहुत अच्छा लगता है।
3.) आपने कभी समंदर में आए हुए तूफानों को देखा है?
समंदर में बारिश के दिनों में तूफान आते रहते हैं। उसे वक्त समंदर में के आसपास जो हवाएं चलती है वह हवाएं बहुत तेज होती है। समंदर में बड़ी-बड़ी लहरें उठती है। इसे देखकर बहुत डर लगता है। जब समंदर शांत होता है तो उसके पास जाकर हमारा मन शांत होता है लेकिन समुद्र जब में जब तूफान आता है तो हमें उसका रौद्र रूप देखने मिलता है।
4.) अपने अपने घर में कभी मां की भूमिका निभाई है क्या?
जब मम्मी पापा साथ में घर के बाहर जाते हैं। कभी-कभी मम्मी किसी काम से बाहर चली जाती है उसे वक्त हमें हमारे घर में मां की भूमिका निभानी पड़ती है। मां जो भी कार्य करती है वही सब काम हमें भी करने पड़ते हैं।
5.) अगर हम समुद्र की यात्रा करते हैं तो हमें कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा?
1.) समुद्र में सफर करते वक्त हमें दिशा का ध्यान रखना पड़ता है।
2.) समुद्र में कई बार तूफानों का सामना करना पड़ता है।
3.) समंदर में जब हमसफर करते हैं तब हमें पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।
4.) समुद्र में अंदर बड़ी-बड़ी मछलियां होती है उनसे भी बच के रहना पड़ता है।
6.) सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है उसे वक्त कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आपने उसे दिन कौन-कौन से कार्यक्रम में भाग लिया है?
गणतंत्र दिवस पर हमारी पाठशाला में बहुत सारे गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उसे गतिविधियों में नृत्य गायन स्पर्धा इसके साथ-साथ नाटक भी दिखाया जाता है। जिन लोगों ने अपने देश के लिए बलिदान दिया है उनकी जानकारी हमें उसे दिन सभी लोगों को देनी पड़ती है इसके लिए एक प्रदर्शन का आयोजन किया जाता है। हम हर वर्ष किसी न किसी कार्यक्रम में भाग लेते हैं।
7.) कई गांव में पानी की परेशानी होती है उसे परेशानियों को किस तरह से सुलझाया जा सकता है?
कई गांव में पानी की परेशानी हर वर्ष होती है। उसके लिए हम कई उपाय कर सकते हैं। जैसे की गर्मी के दिनों में कई जगहों पर खुदाई करके रखना जिसकी वजह से बारिश का पानी उसमें जमा हो जाए पेड़ पौधे लगाना। पेड़ पौधों की जड़े पानी को जकड़ कर रखती है। पेड़ पौधों की कटाई पर रोक लगना। जो जगह खाली है वहां पर तालाब की निर्मित करना। पानी की बचत करना ।
भाषा की बात
प्र.) 1 दिए गए शब्दों में जो उपसर्ग लगाए गए हैं उन्हें छांट कर लिखो।
1.) खुजलाहट – आहट
2.) चिपचिपाहट – आहट
3.) खुजलाहट – आहट
4.) परिवारजन – जन
5.) मित्रगण – गण
6.) सदस्यीय – ईय
7.) असावधानी – ई
प्र.) 2 दिए गए शब्दों से वाक्य तैयार करो।
1.) मनोरंजन –
दिनचर्या कठिन होने के कारण मनोरंजन के लिए समय नहीं मिलता था।
2.) पर्याप्त –
जब हम बाहर जाते हैं तो हमारे पास पर्याप्त समान होना चाहिए।
3.) समाचारपत्र –
समाचार पत्रों की वजह से ही हम दुनिया की खबरों से वाकिफ होते हैं।
4.) रोमांचित –
हमारे जीवन में जो संघर्ष के समय आते हैं उनकी स्मृतियां हमें रोमांचित कर देते हैं।
5.) संघर्ष –
हम सबको जीवन में संघर्ष करना ही पड़ता है।
6.) परेड –
जब हम परेड करते हैं तो हम मे कितना अनुशासन है यह बात सामने आ जाती हैं।
7.) परिक्रमा –
कई लोग दुनिया की परिक्रमा कर के आए हैं।
Hope above extra questions for Sagar Yatra will help you to practice more for school exams. You can share all above questions through your friend circle.