NCERT Class 2 Hindi Thirteenth Chapter Natkhat Chuha Exercise Question Solution
नटखट चूहा
कहानी से
(१) दर्ज़ी चूहे की किस बात से डर गया ?
Ans :- चूहे ने दर्ज़ी को कहा कि वह रात को अपनी सेना लेकर आएगा और उसके सारे कपड़े कुतर डालेगा। उसकी यह बात सुनकर दर्ज़ी डर गया।
(२) चूहा टोपी क्यों पहनना चाहता था?
Ans :- चूहा स्वयं को अच्छा दिखाने के लिए टोपी पहनना चाहता था।
(३) चूहा टोपी पर सितारे क्यों लगवाना चाहता था?
Ans :- चूहे की टोपी सिलने के बाद सादी लग रही थी। वह उसे सुंदर बनाना चाहता था इसलिए उसमें सितारे लगवाना चाहता था।
(४) दर्ज़ी ने चूहे की टोपी सिलने से क्यों मना कर दिया?
Ans :- दर्ज़ी को लगा होगा कि एक छोटा-सा चूहा क्या कपड़े पहनेगा इसलिए उसने टोपी सिलने से मना कर दिया।
पहले क्या हुआ
(१) चूहा राजा के दरबार में गया।
(२) दर्ज़ी ने चूहे की टोपी सिल दी।
(३) चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
(४) चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
(५) चूहा सिंहासन पर बैठ गया।
(६) चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।
Ans :- (१) चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।
(२) चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
(३) दर्ज़ी ने चूहे की टोपी सिल दी।
(४) चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
(५) चूहा राजा के दरबार में गया।
(६) चूहा सिंहासन पर बैठ गया।
तुम्हारी समझ से
(१) बारिश के मौसम में ऐसा क्या होता है जिससे चूहा अपने बिल में से निकल नहीं पाया होगा?
Ans :- बरसात के कारण सड़कों पर चारों तरफ़ पानी ही पानी भर गया होगा इसलिए चूहा अपने घर से नहीं निकल पाया होगा।
(२) क्या तुम्हें भी चूहा नटखट लगा? क्यों?
Ans :- ‘हाँ’ चूहा हमें भी नटखट लगा। उसने अपने नटखटपन से राजा, दुकानदार, दर्ज़ी तथा सितारे वाले तक को परेशान कर दिया था।
In case you are missed :- NCERT Solution for Bus Ke Niche Baag
(३) कपड़े वाले ने, दर्ज़ी ने, सितारे वाले ने चूहे की बात पर ध्यान नहीं दिया। तुम्हें इसका क्या कारण लगता है?
Ans :- कपड़े वाले ने, दर्ज़ी ने तथा सितारे वाले ने चूहे की बात पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि वह छोटा सा जीव था। उन्हें लगा होगा कि यह हमारा क्या बिगाड़ लेगा।
किसके पास जाओगे
चूहा अपने कामों के लिए बहुत से लोगों के पास गया। इन कामों के लिए तुम किसके पास जाओगे?
काम नाम
कपड़ा खरीदने = कपड़े बेचने वाले दुकानदार के पास
लकड़ी की कुर्सी बनवाने = बढ़ई के पास
किताब पर जिल्द चढ़वाने = पुस्तक विक्रेता के पास
बाल कटवाने = नाई के पास
मोहल्ले की रखवाली करवाने = चौकीदार के पास
मिट्टी के दीए और सुराही खरीदने = कुम्हार के पास
माँ की घड़ी ठीक करवाने = घड़ीसाज़ के पास
एक – अनेक
खाली जगह भरो
(१) खाली कमरे में दो ……… हैं (खिड़की)
Ans :- इस कमरे में दो खिड़कियाँ हैं। (खिड़की)
(२) बुआ समीना के लिए ढेरों ……… लाई। (कॉपी)
Ans :- बुआ समीना के लिए ढेरों कॉपियाँ लाईं। (कॉपी)
(३) …….. मैदान में फ़ुटबॉल खेल रही हैं। (लड़की)
Ans :- लड़कियाँ मैदान में फ़ुटबॉल खेल रही हैं।
(४) गोविंद तेज़ी से ………………….. चढ़ रहा था। (सीढ़ी)
Ans :- गोविंद तेज़ी से सीढ़ियाँ चढ़ रहा था। (सीढ़ी)
(५) गंदी जगह पर ……………….भिनभिनाती रहती हैं। (मक्खी)
Ans :- गंदी जगह पर मक्खियाँ भिनभिनाती रहती हैं। (मक्खी)
कैसे हो काम
दर्ज़ी अपने काम में कैंची, फ़ीते, मशीन, धागे आदि का इस्तेमाल करता है। ये लोग किन चीज़ों की मदद से अपना काम करते हैं-
Ans :- बढ़ई आरी हथौड़ा
रसोइया करछी चिमटा
डॉक्टर स्टेथोस्कोप दवाइयाँ
कुम्हार चाक मिट्टी
चित्रकार रंग ब्रश
किसान हल बैल
In case you are missed :- NCERT Solution for Akki Dokki