NCERT Class 2 Hindi Fourteenth Chapter Akki Dokki Exercise Question Solution
एक्की -दोक्की
कहानी से
(१) क्या बूढ़ी अम्मा पहले से जानती थीं कि एक्की और दोक्की उनके घर आने वाली हैं? तुम्हें कैसे पता चला?
Ans :- हाँ बूढ़ी अम्मा पहले से जानती थीं कि एक्की और दोक्की उनके घर आने वाली हैं। बूढ़ी अम्मा ने एक्की तथा दोक्की के लिए पहले से नहाने का पानी और तेल रखा था। इससे हमें पता चला।
(२) दोक्की का मेहँदी की झाड़ी और गाय पर ध्यान क्यों नहीं गया?
Ans :- दोक्की को बाल पाने की जल्दी थी इसलिए उसे मेहँदी की झाड़ी और गाय पर ध्यान नहीं दिया।
In case you are missed :- NCERT Solution for Natkhat Chuha
(३) एक्की ने झाड़ी और गाय की मदद कैसे की?
Ans :- एक्की ने प्यासी झाड़ी को पानी पिलाया और भूखी गाय को घास खिलाकर मदद की।
अपने मन से
कहानी में दोनों बहनों का नाम बालों की संख्या पर पड़ा। सोच कर खाली जगह में नाम लिखो।
बालों की संख्या पूरा नाम छोटा नाम
1 एककेसवाली एक्की
2 दोकेसवाली दोक्की
100 सौकेसवाली सौक्की
0 शून्यकेसवाली शून्यक्की
तुम्हारे वाक्य
नीचे कुछ वाक्य लिखे हैं। हर वाक्य में एक मोटा शब्द छपा है, उनकी मदद से तुम अपने मन से सोचकर वाक्य बनाओ और कक्षा में बताओ।
(१) जंगल में चारों तरफ़ सन्नाटा था।
Ans :- सन्नाटे के कारण हमें डर लगा रहा था।
(२) बाबा को सोचने की फ़ुर्सत ही कहाँ, काम में जो उलझे रहते थे।
Ans :- फ़ुर्सत के क्षणों में ही मैं कविता लिखता था।
(३) वह सरपट घर की तरफ़ दौड़ चली।
Ans :- माँ सरपट चली आई।
(४) मेहँदी की झाड़ी मुरझा गई थी।
Ans :- माँ को खाली हाथ आता देखकर रमा का चेहरा मुरझा गया।
नाम – काम
एक्की ने देखा कि एक मरियल – सी गाय पेड़ से बँधी हुई थी।
एक्की, गाय और पेड़ नाम वाले शब्द हैं।
देखा और बँधी काम वाले शब्द हैं।
कहानी में से पाँच – पाँच शब्द और छाँटकर लिखो।
नाम वाले शब्द काम वाले शब्द
दोक्की खोला
माँ डाला
रस्सी बह
घास लगी
मेहँदी रुकी
In case you are missed :- NCERT Solution for Mithi Sarangi