Papa Kho Gaye Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Vasant Chapter 4 Prepared by Hindi Expert Teacher.
We Provided Here Papa Kho Gaye Hindi Vasant Chapter 4 Long Answer Type Question, MCQ Questions & Answer, Short Answer Type Questions (2 or 3 marks), and Very Short answer Type Question (1 marks) Solution.
Papa Kho Gaye Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Vasant
Class |
7 |
Book Title |
Vasant |
Chapter |
4 |
Chapter Name |
Papa Kho Gaye |
Topic |
Extra Questions and Answers |
अ.) परिच्छेद पढ़ो और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
खंभा : (जम्हाई रोकते हुए) राम राम राम! रात बहुत हो गई।
पेड़ : आजकल की रातें कैसी हैं! जल्दी बीतने में ही नहीं आतीं।
खंभा: दिन तो कैसे-न-कैसे हड़बड़ी में बीत जाता है।
पेड़ : लेकिन रात को बड़ी बोरियत होती है।
खंभा: तब भी बरसात की रातों से तो ये रातें कहीं अच्छी हैं, पेड़राजा! बरसात की रातों में तो रातभर भीगते रहो, बादलों से आनेवाले पानी की मार खाते रहो, तेज हवाओं में भी बल्ब को कसकर पकड़े बराबर एक टाँग पर खड़े रहो बिलकुल अच्छा नहीं लगता। उस वक्त लगता है, इससे तो अच्छा था.) .) .) न होता बिजली के खंभे का जन्म! बल्ब फेंक, तब दूर कहीं भाग जाने का जी होता है।
1.) राम राम राम! रात बहुत हो गई। यह बात किसने कही?
राम राम राम! रात बहुत हो गई। यह बात खंबे ने कही।
2.) दिन किस तरह से निकल जाता है?
दिन तो हड़बड़ी में निकल जाता हैं।
3.) बरसात की रातों में भीगते रहने की समस्या से कौन जूझ रहा था?
बरसात की रातों में बिकते रहने की समस्या से खंभा जूझ रहा था।
4.) बिजली की खंभे का जन्म ना होता तो अच्छा होता ऐसा क्यों लगता है?
बरसात की रातों में जब एक टांग पर खड़ा होना पड़ता है और बाल को कस के पकड़ना पड़ता है उसे वक्त बिजली के खंभे का जन्म ना होता तो अच्छा होता ऐसा बिजली की खंभे को लगता है।
5.) बिजली के खंभे को बरसात की रात में कौन सी इच्छा होती है?
बिजली को के खंभे को ऐसा लगता है कि बल्ब फेंक कहीं दूर भाग जाए।
6.) पेड़ को रातें बोरियत क्यों लगती है?
पेड़ को राते बोरियत लगती है क्योंकि दिन तो हड़बड़ी में निकल जाता है लेकिन रात जल्दी बीतने का नाम नहीं लेती।
आ.) परिच्छेद पढ़ो और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
पेड़ : अपने पत्तों का कोट पहनकर मुझे सरदी, बारिश या धूप में उतनी तकलीफ़ नहीं होती, तो भी तुमसे बहुत पहले का खड़ा हूँ मैं यहाँ। यहीं मेरा जन्म हुआ इसी जगह। तब सब कुछ कितना अलग था यहाँ। वहाँ के, वे सब ऊँचे-ऊँचे घर नहीं थे तब। यह सड़क भी नहीं थी। वह सिनेमा का बड़ा सा पोस्टर और उसमें नाचनेवाली औरत भी तब नहीं थी। सिर्फ़ सामने का यह समुद्र था। बहुत अकेलापन महसूस होता था। तुम्हें जब यहाँ लाकर खड़ा किया गया तो सोचा, चलो कोई साथी तो मिला इतना ही सही। लेकिन वो भी कहाँ? तुम शुरू-शुरू में मुझसे बोलने को ही तैयार नहीं थे। मैंने बहुत बार कोशिश की, पर तुम्हारी अकड़ जहाँ थी वहीं कायम ! बाद में मैंने भी सोच लिया, इसकी नाक इतनी ऊँची है तो रहने दो। मैंने भी कभी आवाज़ नहीं लगाई, हाँ! अपना भी स्वभाव जरा ऐसा ही है।
1.) पेड़ को सर्दी, बारिश या धूप में तकलीफ क्यों नहीं होती?
पेड़ को सर्दी बारिश है धूप में तकलीफ नहीं होती क्योंकि वहां पत्तों का कोट पहने रहता है?
2.) पेड़ का जन्म कौन सी जगह पर हुआ था?
पेड़ का जन्म उसी जगह पर हुआ था जहां पर वह आज खड़ा है।
3.) जब पेड़ का जन्म हुआ था तो उसके सामने क्या था?
जब पेड़ का जन्म हुआ था तो उसके सामने बड़ा सा समुद्र था।
4.) पेड़ को साथी कब मिल गया?
जब पेड़ के बाजू में खंभे को लाकर खड़ा कर दिया तब पेड़ को साथी मिल गया।
5.) शुरू में खंबा पेड़ से बात करने के लिए क्यों तैयार नहीं था ऐसा पेड़ को लगा?
पेड़ को ऐसा लगा के खंबा मुझे अकड़ की वजह से बात नहीं कर रहा।
6.) जब पेड़ का जन्म हुआ तो वहां पर कौन-कौन सी चीजे नहीं थी?
जब पेड़ का जन्म हुआ था वहां पर सड़क और बड़ी-बड़ी इमारत थी नहीं थी।
प्र.) 1 किसने किसे कहा वह लिखो।
1.) चुंगी को यह नौकरी भी कोई नौकरी है?
खंबे ने पेड़ से कहा।
2.) कैसा था वह आंधी पानी का तूफान!
पेड़ ने खंभे से कहा
3.) सभी चिट्ठियां मेरी ही तो कब्जे में होती हैं।
लेटर बॉक्स ने खंबे से कहा
4.) पेड़ राजा दाल में कुछ काला नजर आता है।
खंबे ने पेड़ से कहा
5.) हा……. हा……… हा………. खंबे महाराज
लैटरबॉक्स ने खंभे से कहा।
6.) इतना मुंह फाड़ कर हंसने की क्या बात है?
लैटरबॉक्स ने कौए से कहा।
7.) तुम चलते भी हो?
लड़की ने लेटरबॉक्स से कहा।
8.) मैं अपने घर में रहती हूं।
लड़की ने लेटरबॉक्स से कहा।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) इस नाटक में कितने पात्र है?
इस नाटक में सा पात्र है। बिजली का खंबा, पेड़, लेटर बॉक्स, कौवा, नाचने वाली, लड़की, आदमी।
2.) जब बारिश होती है तो पेड़ को कौन से रात की याद आती है?
जब पेड़ को उसे रात की के बारिश की याद आती है तो वह कहते हैं कि मुझ पर भी एक रात आसमान से गदगद आई बिजली जाकर पड़ी थी। बाप रे वह बिजली थी या आफत याद आते ही अभी दिल धक-धक करने लगता है। और बिजली जहां गिरी थी वहां पर भी बहुत गहरा खड्डा पड़ गया था। जब जब ऐसी बारिश होती है तो मुझे उसे रात की याद आती है और मेरा शरीर थर-थर कांपने लगता है।
3.) जब पेड़ का जन्म हुआ था तब उसके आसपास के हालत कैसी थी?
जब पेड़ का जन्म हुआ था तो आज से उसे वक्त सब कुछ अलग था। उसे वक्त ऊंचे ऊंचे घर नहीं थे। तब इतनी बड़ी सड़क भी नहीं थी। सिनेमा का बड़ा सा पोस्ट और नाचने वाली औरत भी उसे वक्त नहीं थी। सिर्फ सामने यह समुद्र था।
4.) लेटर बॉक्स चिट्टियां क्यों पड़ता था?
सभी लोग लेटर बॉक्स में चिट्टियां जाकर डालते थे। और उसे लेटर बॉक्स को हर वक्त बोरियत होती रहती है क्योंकि वह हमेशा एक ही जगह पर बैठा रहता है। अपना मन बहलाने के लिए वह लेटर बॉक्स से चिट्टियां उठाकर पढ़ लेता है।
5.) आदमी लड़की को छोड़कर क्यों गया?
वह आदमी बच्चे उठाने वाला था। उसकी अब दूसरा कुछ कोई भी काम करने की इच्छा नहीं थी। थोड़ी देर पहले वहां से ही उसने लड़की उठाई थी। अब वह लड़की गहरी नींद में थी। बच्ची को नींद की दवा दी गई थी इस वजह से वह अब उठने वाली नहीं थी। आदमी को जोरों से भूख लगी थी। दिन भर उसने कुछ नहीं खाया था उसके पेट में चूहे दौड़ रहे थे। इस वजह से बच्चे को वहीं छोड़कर आदमी खाने की तलाश में निकल गया।
4.) पेड़ कौवे को क्यों जगा रहा था? और कब उठ जाने के बाद पेड़ ने उसे चुप क्यों बिठाया?
एक आदमी ने वहां पर लड़की लाकर सुले थी। नींद की दवा दी थी इस वजह से वह लड़की सोई हुई थी। उसे वक्त पेड़ कौवे को जाग रहा था। उसे तब कौवे ने पेड़ से पूछा कि दिन हो गया क्या? पेड़ ने कौवे से कहा के नहीं दिन नहीं हुआ है लेकिन एक दुष्ट आदमी एक छोटी सी लड़की को कहीं से उठा कर लेकर आया है। चुप! वह आदमी इस वक्त यहां नहीं है वह लड़की उठ जाएगी तो चिल्लाएगी। यह बात
5.) लेटर बॉक्स में उसे आदमी के बारे में कौवे से क्या कहा?
लेटर बॉक्स करने से कहता है कि मैं उसे आदमी को देखा है। अच्छे से करीब से देखा है। वह आदमी मुझे बहुत दुष्ट लगा। उसकी नजर भी बहुत बुरी थी। क्षण भर तो मुझे ऐसा प्रतीत हुआ कि कहीं यह आदमी मुझे ही ना उठा कर ले जाए।
6.) लड़की क्यों डरी हुई थी?
लड़की अनजान जगह पर थी। उससे लगाकर वह सपना देख रही है। सभी के आवाज सुनकर वह सबसे पूछता है कि यहां पर कौन है? कौन बोल रहा है? मुझे डर लग रहा है। मैं कहां हूं? वह लड़की अपने मम्मी पापा से दूर थी उसे उसका घर भी नहीं पता था। चारों तरफ उसके अंधेरा था। इस वजह से वह लड़के डर रही थी।
7.) लड़की को किस-किस के बातों की आवाज आती है?
लेटर बॉक्स लड़की से बात करता रहता है। बीच में ही खंबा कमाल है यह बात कहता है। इस वजह से लड़की कौन बोला? यहां पर कौन है? ऐसा पूछती है। लेटर बॉक्स लगता है कहता है कि यहां पर कोई नहीं है। उसके बाद कौवा, खंबा, पेड़ यह सब बोलने लगते हैं इनके बातों की आवाज लड़की को आ जाती है।
8.) खाना खाने के बाद जब वह आदमी आ जाता है तब वह लड़के को कहां-कहां पर ढूंढने लगता है?
खाना खाने के बाद जब वह आदमी उसी जगह पर आता है तो उसको वह लड़की दिखाई नहीं देती। वह आदमी उसे लड़की को ढूंढने लगता है। इस वक्त वह लड़की पेड़ खंबा लेटर बॉक्स पोस्ट इनके बीचो-बीच लपक झपक कर लड़की छुपाने का बचने का प्रयत्न करती है। बहुत दुष्ट आदमी भी उसे ढूंढने लगता है। सभी उसे छोटी लड़की का आरक्षण करने लगते हैं। लड़की के पीछे-पीछे आदमी उसे ढूंढता रहता है।
9.) लड़की किस वजह से सो गई?
लड़की पहले ही सो कर उठी थी। लेकिन बाद में जब वह आदमी आया तो उसे ढूंढने लगा। लड़की उसे बचती रहती। वह आदमी उसे लड़की को ढूंढता रहता। बचने के लिए वह लड़की पेड़, खंबा, लेटर बॉक्स का सहारा लेती। इसी तरह वह भाग कर तक गई थी। जब वह आदमी चला गया तब भी वह उन सब के साथ बहुत खेलता है। खूब मजा करती है। इस थकान की वजह से उसे नींद आने लगती है और वह फिर से सो जाती है।
प्र.) 3 दिए गए विधान सही है या गलत वह लिखो।
1.) खंभे की तबीयत लोहे की थी।
सही
2.) पेड़ को हमेशा सर्दी बारिश की तकलीफ होती थी।
गलत
3.) एक दिन आंधी पानी में खंबा पेड़ के ऊपर गिर पड़ा।
सह
4.) लेटर बॉक्स दूसरों के खत पढ़ता था।
सही
5.) वह लड़की गुम हो गई थी।
गलत
6.) लेटर बॉक्स का नाम लाल ताऊ था।
सही
7.) वह आदमी उसे लड़की को लेकर गया।
गलत
8.) पेड़, कौवा, लेटर बॉक्स, खंबा यह फिर से चिंता में पड़ गए की लड़की अब अपने घर किस तरह से जाएगी।
सही
पाठ से आगे
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
अगर ऐसे ही गुम हो गई लड़कियां आपको मिली तो आप क्या करेंगे?
अगर ऐसे गुम हो गई लड़की हमें मिल गई तो पहले हम उसके साथ बातचीत करने की कोशिश करेंगे। उसे हल्का महसूस करने की कोशिश करेंगे। वह कहां रहती है? कहां से आई है? उसके मम्मी पापा कहां रहते हैं? उसे अपना मोबाइल नंबर याद है या नहीं यह देखने की कोशिश करेंगे। उसके बाद उसे पुलिस स्टेशन लेकर जाएंगे। और वहां पर उसकी सारी इनफार्मेशन देंगे।
2.) जब तेज बारिश होती है और बिजली कड़कने लगती है तो आप कैसा महसूस करते हो?
जब तेज बारिश होती है और बिजली कड़कने लगती है तो हमें बहुत डर लगता है। कभी-कभी तो ऐसे वक्त पर लाइट बंद हो जाती है चली जाती है। तब तो और भी डर लगने लगता है क्योंकि सभी जगह पर अंधकार छा जाता है। इसके साथ-साथ बिजली भी चमकते हैं और जोर-जोर से बादल भी गरजते हैं। इस वजह से हम सारे इकट्ठा बैठे रहते हैं।
3.) बच्चे किस जगह पर खेलने जाते हैं और आप उसकी सुरक्षा का ध्यान वहां पर कैसे रखोगे?
हमारे बच्चे स्कूल में खेलते हैं इसके साथ-साथ पार्क में और मैदाने में भी खेलने जाते हैं। वहां पर अलग-अलग घर के बच्चे एक साथ आए हुए होते हैं। कई लोगों पर ध्यान रखे हुए होते हैं कि कब यह अकेले हो और कब हम इन्हें उठा कर ले जाए। इस वजह से हमें अपने बच्चों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। उसे वक्त हमें अपने बच्चों की सुरक्षा करनी होती है। वहां पर हम अपने बच्चों को कहेंगे कि शाम होने से पहले ही घर आओ। समय पर घर आ जाना चाहिए। उन्हें हम किसी से बात करनी है और किस बात नहीं करनी है वह सिखाएंगे। जब कोई आपदा आती है तो उसमें किस तरह से व्यवहार करना चाहिए इसकी जानकारी भी देकर रखेंगे।
4.) क्या इन सभी ने मिलकर उसे लड़की को उसके पते पर पहुंचा होगा और कैसे?
सभी ने कुछ ना कुछ तरकीब निकाल कर उसे लड़की को उसके घर पहुंचा ही होगा। शायद उस लेटर बॉक्स ने पुलिस स्टेशन के पत्ते पर एक लेटर लिखकर भेजा होगा और इसी तरह से वह लड़की अपने घर गई होगी।
प्र.) 2 नीचे कुछ चीजों के नाम दिए हैं वह अगर आपके साथ बात करने लगेंगे तो वह आपसे क्या कहेंगे?
1.) टेबल –
मुझ पर यह सारी कितनी चीज बिखरी पड़ी है।
2.) मोबाइल फोन –
मुझे थोड़ी देर के लिए शांति दे दोगे क्या?
3.) लैपटॉप –
कितना काम करते हो मुझ पर।
4.) दरवाजा –
धीरे-धीरे मुझे इतना जोर से मत धकेलो।
5.) कंदील –
मेरी याद तो तुम्हें सिर्फ दिवाली में ही आती है।
प्र.) 3 नीचे कुछ चीजों का नाम दिया है वह क्या-क्या कार्य करती है वह लिखो।
1.) चांद –
हमे रात को रोशनी देता है।
2.) पेड़ –
पेड़ हमें ठंडी हवा, फल, फूल, छाया औषधि देता है।
3.) लेटरबॉक्स –
एक जगह से दूसरे जगह जाने वाली पत्रों को अपने पास रखता है।
4.) पंछी –
पंछियों को हम सफाई कर्मचारी भी कहते हैं। हमारे आसपास जो गंदगी होती है वह साफ करने का कार्य यह पंछी करते हैं।
5.) बिजली का खंबा –
बिजली का खंबा एक जगह पर खड़ा होता है और उस पर बल्ब लगा हुआ होता है। उसे बल्ब से सभी लोगों को वह रोशनी देता है।
भाषा की बात
प्र.) 1 नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए हैं उनकी बोली कैसी होती है वह लिखो।
1.) कौआ – कांव – कांव
2.) कबूतर – गुटर गूं
3.) तोता – टै टै
4.) मोर – कुहकना
प्र.) 2 लिखना – पढ़ना ऐसे शब्द ढूंढकर लिखो।
1.) इधर – उधर
2.) आगे – पीछे
3.) ऊपर – नीचे
4.) आते – जाते
5.) उठना – बैठना