NCERT Class 2 Hindi Twelfth Chapter बस के नीचे बाघ Exercise Question Solution

NCERT Class 2 Hindi Twelfth Chapter Bus Ke Niche Baag Exercise Question Solution

बस के नीचे बाघ

ऐसा क्यों ?

(१) बस के निचे पहुँचकर छोटे बाघ को अच्छा क्यों नहीं लगा ?

Ans :- बस के नीचे पहुँचकर छोटे बाघ को इसलिए अच्छा नहीं लगा क्योंकि वहाँ देखने के लिए कुछ नहीं था। उसे बस के नीचे से स्पष्ट नहीं दिखा पा रहा था।

(२) क्या तुमने कभी किसी बस या जीप से निचे झाँककर देखा है ? तुम्हें वहाँ क्या दिखाई दिया ?

Ans :- हाँ’ मैंने कई बार खड़ी बस के नीचे झाँकर देखा है। वहाँ से इंजन का हिस्सा दिखाई देता है।

(३) बस के अगले हिस्से से घर्र-घर्र की आवाज क्यों आ रही थी ?

Ans :-  बस के अगले हिस्से से घर्र-घर्र की आवाज़ इसलिए आ रही थी क्योंकि वहाँ बस का इंजन था और किसी कारणवश वह खराब हो गया था। बस चालक चाबी डालकर उसे चलाने का प्रयास कर रहा था, जिससे यह आवाज़ आ रही थी।

(४) बस में ज्यादातर लोग दायीं तरफ़ क्यों बैठे थे ?

Ans :- बस में ज़्यादातर लोग दायीं तरफ़ बैठकर जंगल के अंदर देखने का प्रयास कर रहे थे।

क्या समझे ?

सामने की सीट पर बैठा आदमी और अपनी दाहिनी और वाला दरवाजा खोलकर बाहर कूद गया।

(१) यह व्यक्ति कौन था ?

Ans :- वह व्यक्ति बस चालक था।

(२) बस में कितने दरवाज़े थे?

Ans :- बस में कितने दरवाज़े थे?

डर – निडर

(१) बाघ डरकर  बस के निचे दुबक गया। तुम डर लगने पर क्या करते हो ? कहाँ दुबकते हो ?

 Ans :-  मैं डर लगने पर माँ के पीछे दुबक जाती हूँ।

(२) बाघ से सब डरते हैं , पर इस कहानी में लोग बाघ के बच्चे से भी डर गए ? ऐसा क्यों हुआ ?

Ans :- लोगों ने डर के मारे इतना ध्यान ही नहीं दिया होगा कि यह बाघ का बच्चा है। वे बस सुनकर ही भाग रहे होगें या फिर यह भी हो सकता है कि उनको भय हो कि इसके पीछे इसकी माँ भी आ रही हो। इसलिए वे डर रहे हों।

अनोखी दिवार

बस के सामने वाली दिवार अलग तरह की थी।  उसके आर – पार देखा जा सकता था।

(१) वह दिवार क्या थी ?

Ans :-  वह दीवार काँच से बनी थी। बस के सामने का शीशा था।

 

In case you are missed :- NCERT Solution for Tesu Raja Beej Bazar

 

(२) किन – किन चीज़ों के आर – पार देखा जा सकता है ?

Ans :- काँच से बनी दीवार के, पारदर्शी प्लास्टिक की चादर से, बर्फ़ से बनी चादर से, पानी के आर-पार देखा जा सकता है।

(३) किन – किन चीज़ों के आर – पार नहीं देखा जा सकता ?

Ans :- लकड़ी, इस्पात, चट्टानें, धातुओं इत्यादि के आर-पार नहीं देखा जा सकता है।

शब्दों का खेल

आओ शब्दों की अंत्याक्षरी खेलें।

अंत्याक्षरी की शुरुआत हम कर देते हैं। उसे आगे बढ़ाओ।

बाघ->घर->रूमाल->लेकिन  ………

Ans :- बाघ->घर->रूमाल->लेकिन->तार->रात->गाना->नाला->लाज->जीवन->नीर->रोग

कहानी से आगे

तुम्हारे घर या स्कूल के आसपास कौन-कौन से जानवर या पक्षी नज़र आते हैं? पता करो।

जानवर , पक्षी

Ans :- जानवर = गाय , बिल्ली , कुत्ता,

पक्षी = कबूतर, कोयल, तोता

कितने पहिए

कुछ गाड़ियों मे दो पहिए होते हैं, कुछ में तीन और कुछ में चार। कक्षा में बातचीत करो और नीचे सही खानों में गाड़ियों के नाम लिखो।

दो पहिए = स्कूटर, मोटर साइकिल, साइकिल

तीन पहिए = आटो-रिक्शा, रिक्शा

चार पहिए = कार , ट्रक , बस

तेंदुए की खबर

खबर की बात

(१) क्या तुम बता सकते हो की

यह घटना किस जगह घटी

Ans :-  मुंबई के बोरीवली पार्क में यह घटना घटी थी।

घटना किस दिन घटी?

Ans :- यह घटना सुबह के समय घटी थी।

उस दिन क्या तारीख थी?

Ans :- 12 मार्च के दिन यह घटना घटी थी।

(२) तुमने तेंदुए के बच्चे की यह खबर पढ़ी। तुम्हारे घर आस-पड़ोस या स्कूल में आनेवाले कुछ अखबारों के नाम पता करो और लिखो।

Ans :- हिन्दुस्तान टाइम्स, दैनिक भास्कर, द टेलीग्राफ

In case you are missed :- NCERT Solution for Natkhat Chuha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *