Kal काल (काल और काल के भेद) Class 8 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 8 Hindi Grammar Kal काल (काल और काल के भेद) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 8 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Grammar काल (काल और काल के भेद) MCQ.
काल और काल के भेद
काल:-
क्रिया के जिस रूप में कार्य करने या होने का समय का ज्ञान होता है उसे काल कहा जाता है।
काल की वजह से क्रिया किस वक्त हुई है कौन से समय में हुई है उसका बोध हमें होता है।
काल के भेद:-
कल के तीन भेद होते हैं।
भूतकाल
वर्तमान काल
भविष्य काल
काल का व्याकरण में महत्व:-
कोई भी कार्य जिस वक्त होता है उसे समय को दर्शाने का काम काल करता है।
काल की वजह से हमें समय का ज्ञान हो जाता है।
काल की वजह से वाक्य का सही अर्थ समझ में आता है।
जब भाषा में कल का प्रयोग होता है तब हमें उसे घटना के सही समय के बारे में पता चल जाता है।
प्र.) 1 काल का अर्थ क्या होता है?
1.) क्रिया
2.) घटना
3.) समय
4.) कर्म
उत्तर – 3.) समय
प्र.) 2 क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का पता चलता है उसे ………………….. कहा जाता है।
1.) काल
2.) इतिहास
3.) भविष्य
4.) समय
उत्तर – 1.) काल
प्र.) 3 काल के कितने भेद होते हैं?
1.) तीन
2.) पांच
3.) चार
4.) छह
उत्तर – 1.) तीन
प्र.) 4 क्रिया के जिस रूप से कार्य के बीत चुके समय में पूरा होने का पता चलता है उसे ………………………. कहते हैं।
1.) भूतकाल
2.) भविष्यकाल
3.) इतिहास
4.) वर्तमान
उत्तर – 1.) भूतकाल
प्र.) 5 भूतकाल के ……………………… भेद होते हैं।
1.) दो
2.) चार
3.) छह
4.) आठ
उत्तर – 3.) छह
प्र.) 6 रिया पाठशाला चली गई है। उपयुक्त वाक्य में काल के कौन से भेद का प्रयोग किया गया है?
1.) अपूर्ण भूतकाल
2.) आसन्न भूतकाल
3.) सामान्य भूतकाल
4.) पूर्ण भूतकाल
उत्तर – 2.) आसन्न भूतकाल
प्र.) 7 पूर्ण भूतकाल किसे कहा जाता है?
1.) क्रिया के जिस रूप से उसके होने का पता चलता है।
2.) क्रिया के जिस रूप से वह क्रिया होने वाली है इसका पता चलता है।
3.) उपयुक्त एक और दो
4.) क्रिया के जिस रूप से उसके बहुत पहले पूर्ण हो जाने का पता चलता है।
उत्तर – 4.) क्रिया के जिस रूप से उसके बहुत पहले पूर्ण हो जाने का पता चलता है।
प्र.) 8 क्रिया के जिस रूप से कार्य के सामान्य रूप में भूतकाल में होने का पता चलता है उसे …………………………. भूतकाल कहते हैं।
1.) सामान्य
2.) अपूर्ण
3.) पूर्ण
4.) संदिग्ध
उत्तर – 1.) सामान्य
प्र.) 9 रमेश परीक्षा दे चुका है। उपयुक्त वाक्य में काल के कौन से भेद का प्रयोग किया गया है?
1.) अपूर्ण भूतकाल
2.) संदिग्ध भूतकाल
3.) पूर्ण भूतकाल
4.) सामान्य भूतकाल
उत्तर – 3.) पूर्ण भूतकाल
प्र.) 10 संदीप डी भूतकाल किसे कहा जाता है?
1.) क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में पूरा होने में संदेह होता है।
2.) क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में पूरा होने में कोई संदेह नहीं होता है।
3.) उपयुक्त दोनो
4.) कोई भी नही
उत्तर – 1.) क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में पूरा होने में संदेह होता है।
प्र.) 11 वर्तमान काल किसे कहते हैं?
1.) क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने का बोध हो।
2.) क्रिया के जिस रूप से उसके अपूर्ण होने का बोध हो।
3.) क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान में होने का बोध है।
4.) क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में होने का बोध हो।
उत्तर – क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान में होने का बोध है।
प्र.) 12 वर्तमान काल के कितने भेद होते हैं?
1.) दो
2.) सात
3.) तीन
4.) पांच
उत्तर – 3.) तीन
प्र.) 13 जो क्रिया वर्तमान में सामान्य रूप से होती है उसे ……………………. वर्तमान काल कहते हैं।
1.) संदिग्ध
2.) अपूर्ण
3.) असामान्य
4.) सामान्य
उत्तर – 4.) सामान्य
प्र.) 14 रमेश पढ़ाई कर रहा है। उपयुक्त वाक्य में काल के कौन से भेद का प्रयोग किया गया है?
1.) समान्य वर्तमान काल
2.) अपूर्ण वर्तमान काल
3.) पूर्ण वर्तमान काल
4.) भविष्य काल
उत्तर – 2.) अपूर्ण वर्तमान काल
प्र.) 15 क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने में संदेह होता है उसे ……………………. वर्तमान काल कहते हैं।
1.) संदिग्ध
2.) अपूर्ण
3.) सामान्य
4.) कोई भी नही
उत्तर – 1.) संदिग्ध
प्र.) 16 क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में होने का पता चलता है उसे ……………………….. काल कहते हैं।
1.) वर्तमान
2.) भूतकाल
3.) भविष्यत
4.) काल
उत्तर – 3.) भविष्यत
प्र.) 17 सामान्य भविष्यत काल और संभाव्य भविष्यत काल यह किसके भेद है?
1.) वर्तमान काल
2.) भविष्यत काल
3.) भूतकाल
4.) काल
उत्तर – 2.) भविष्यत काल
प्र.) 18 क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य रूप में होने का बोध हो उसे …………………….. भविष्यत काल कहते हैं।
1.) संदिग्ध
2.) असामान्य
3.) अपूर्ण
4.) सामान्य
उत्तर – 4.) सामान्य
प्र.) 19 क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता है उसे संभाव्य भविष्यत काल कहते हैं।
1.) पूर्ण
2.) अपूर्ण
3.) संदिग्ध
4.) संभाव्य
उत्तर – 4.) संभाव्य
प्र.) 20 दादी कल चली जाएगी। उपयुक्त वाक्य में कल के कौन से भेद का प्रयोग किया गया है?
1.) सामान्य भविष्य काल
2.) सामान्य भूतकाल
3.) संभाव्य भविष्य काल
4.) पूर्ण वर्तमान काल
उत्तर – 1.) सामान्य भविष्य काल