Visheshan विशेषण (विशेषण और विशेषण के भेद) Class 8 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 8 Hindi Grammar Visheshan विशेषण (विशेषण और विशेषण के भेद) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 8 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Grammar विशेषण (विशेषण और विशेषण के भेद) MCQ.
विशेषण और विशेषण के भेद
विशेषण:-
संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहा जाता है।
विशेषण का अर्थ:-
संज्ञा या सर्वनाम शब्दों का गुण जाकर स्थिति विशेषता यह बताने का काम विशेषण करते हैं।
संज्ञा और सर्वनाम के बारे में विशेषण शब्द हमें अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।
विशेषण का महत्व:-
अगर हम विशेषणों का वाक्य में सही तरीके उपयोग करते हैं तो वाक्य अधिक व्यक्तिगत बन सकते हैं और जो पाठक होते हैं वह इस भाषा की और आकर्षित हो जाते हैं।
विशेषण का भाषा में उपयोग:-
विशेषण के वजह से भाषा समृद्ध हो जाती है।
शब्द व्यापक और विस्तृत हो जाते हैं।
भाषा रंगीन हो जाती है।
विशेषण भाषा में ज्ञान अनुभव और विचारों को विस्तृत कर देते हैं।
प्र.) 1 विशेषण का शाब्दिक अर्थ क्या है?
1.) विशेषता उत्पन्न करने वाला
2.) कार्य उत्पन्न करने वाला
3.) क्रिया का बोध करने वाला
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 1.) विशेषता उत्पन्न करने वाला
प्र.) 2 संज्ञा सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को ……………………………….. कहते हैं।
1.) क्रिया
2.) विशेषण
3.) विशेष्य
4.) विदूषक
उत्तर – 2.) विशेषण
प्र.) 3 जिस संज्ञा सर्वनाम शब्द की विशेषता बताई जाती है उसे …………………………… कहते हैं।
1.) क्रिया
2.) विशेषण
3.) विशेष्य
4.) सर्वनाम
उत्तर – 3.) विशेष्य
प्र.) 4 बगीचा सुंदर है। उपयुक्त वाक्य में विशेषण पहचानो।
1.) बगीचा
2.) सुंदर
3.) है
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 2.) सुंदर
प्र.) 5 विशेषण शब्दों की विशेषता प्रकट करने वाले विशेषणों को ………………….. कहते हैं।
1.) कार्य
2.) विशेष्य
3.) विशेषण
4.) प्रविशेषण
उत्तर – 4.) प्रविशेषण
प्र.) 6 वाक्य में विशेषण का स्थान कौन सा होता है?
1.) विशेष्य से पूर्व
2.) विशेष्य के बाद
3.) वाक्य में पहले
4.) उपयुक्त एक और दो
उत्तर – 4.) उपयुक्त एक और दो
प्र.) 7 विशेष्य के बाद आने वाले विशेषणों को क्या कहा जाता है?
1.) पूर्व विशेषण
2.) विशेष्य
3.) विधेय विशेषण
4.) अंतिम विशेषण
उत्तर – 3.) विधेय विशेषण
प्र.) 8 विशेषण के ………………….. भेद होते हैं।
1.) चार
2.) आठ
3.) नौ
4.) सात
उत्तर – 1.) चार
प्र.) 9 जो विशेषण किसी संख्या या सर्वनाम के गुण, दोष, दशा, रंग, स्थान, आकर आदि का बोध कराते है वे …………….. विशेषण कहलाते हैं।
1.) संख्यवाचक
2.) सार्वनामिक
3.) गुणवाचक
4.) परिमाणवाचक
उत्तर – 3.) गुणवाचक
प्र.) 10 परिमाणवाचक विशेषण किसे कहा जाता है?
1.) संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की मात्रा और नापतोल आदि का बोध कराने वाले विशेषण को
2.) कार्य की विशेषता बताने वाले शब्दों को
3.) संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की संख्या बताने वाले शब्दों को।
4.) कोई भी नही
उत्तर – 1.) संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की मात्रा और नापतोल आदि का बोध कराने वाले विशेषण को
प्र.) 11 अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण और निश्चित परिमाणवाचक विशेषण यह किसके प्रकार है?
1.) प्रविशेषण
2.) संख्यावाचक विशेषण
3.) परिमाणवाचक विशेषण
4.) विशेष्य
उत्तर – 3.) परिमाणवाचक विशेषण
प्र.) 12 संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं?
1.) जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम शब्दों के नापतोल का बोध होता है।
2.) जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम शब्दों के विशेषज्ञ का बोध होता है।
3.) जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की संख्या का बोध होता है
4.) जिन शब्दों से कोई भी बोध नहीं होता।
उत्तर – 3.) जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की संख्या का बोध होता है
प्र.) 13 निश्चित संख्यावाचक विशेषण किसे कहा जाता है?
1.) जिन विशेषण से निश्चित संख्या का बोध होता है।
2.) जिस विशेषण से निश्चित संख्या का बोध नहीं होता।
3.) जिस विशेषण से निश्चित नापतोल का बोध हो जाता है।
4.) कोई भी नही
उत्तर – 1.) जिन विशेषण से निश्चित संख्या का बोध होता है।
प्र.) 14 सार्वनामिक विशेषण किन शब्दों की विशेषता प्रकट करते हैं?
1.) संज्ञा
2.) सर्वनाम
3.) कर्ता
4.) क्रिया
उत्तर – 1.) संज्ञा
प्र.) 15 संख्यावाचक विशेषणों से …………………………. तथा सर्वनाम शब्दों की संख्या का पता चलता है।
1.) स्थान
2.) क्रिया
3.) संज्ञा
4.) विशेषण
उत्तर – 3.) संज्ञा
प्र.) 16……………………… में किसी वस्तु व्यक्ति स्थान की किसी से तुलना नहीं होती।
1.) मूलावस्था
2.) उत्तरावस्था
3.) उत्तमावस्था
4.) विशेष अवस्था
उत्तर – 1.) मूलावस्था
प्र.) 17 खेलना इस क्रिया से विशेषण शब्द तैयार करो।
1.) खिलाडू
2.) खिलाड़ी
3.) खेल
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 2.) खिलाड़ी
प्र.) 18 तुम इस सर्वनाम शब्द से विशेषण शब्द तैयार करो।
1.) तेरा
2.) तुम्हारा
3.) तुमसा
4.) तुझे
उत्तर – 3.) तुमसा
प्र.) 19 दो से अधिक वस्तुओं व्यक्तियों या फिर स्थान की तुलना करके किसी एक को सबसे अच्छा या बुरा किस अवस्था में बताया जाता है?
1.) उत्तमावस्था
2.) मूलावस्था
3.) उत्तरावस्था
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 1.) उत्तमावस्था
प्र.) 20 सप्ताह इस शब्द से विशेषण शब्द की रचना करो।
1.) साप्ताहिक
2.) सप्ताही
3.) साप्ताहिकी
4.) सुपूर्त
उत्तर – 1.) साप्ताहिक