Kaal (काल) Class 7 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 7 Hindi Grammar Kaal (काल) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 7 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Grammar काल MCQ.
काल:-
क्रिया के जिस रूप से समय का ज्ञान होता है उसे काल कहा जाता है।
काल का अर्थ समय होता है।
काल के भेद:-
कल के तीन भेद होते हैं।
भूतकाल
वर्तमान काल
भविष्य काल
काल का व्याकरण में उपयोग:-
काल की वजह से समय का पता चलता है।
काल का उपयोग अगर हम सही तरीके से नहीं करेंगे तो भाषा समझ नहीं आ पाएगी।
जब व्याकरण में हम कल का इस्तेमाल करते हैं तब हमें सही समय की जानकारी हो जाती है।
प्र. 1 क्रिया के जिस रूप से उनके होने के समय का पता चलता है उसे ……….. कहा जाता है।
1.)कार्य
2.) क्रिया
3.) उपयुक्त एक और दो
4.)काल
उत्तर – 4.)काल
प्र. 2 काल के कितने भेद होते हैं?
1.) एक
2.) तीन
3.)पांच
4.) आठ
उत्तर – 2.) तीन
प्र. 3 क्रिया के जिस रूप से कार्य के हो जाने का पता चलता है उसे ……………. कहते हैं।
1.)भविष्यकाल
2.) भूतकाल
3.)वक्त
4.) समय
उत्तर – 2.) भूतकाल
प्र. 4 भूतकाल के कितने भेद होते हैं?
1.)दो
2.) चार
3.) छह
4.) आठ
उत्तर – 3.) छह
प्र. 5 रामू ने अपना कार्य किया होगा। काल पहचाने।
1.) भूतकाल
2.) अपूर्ण वर्तमान काल
3.)संदिग्ध भूतकाल
4.) भविष्यकाल
उत्तर – 3.)संदिग्ध भूतकाल
प्र. 6 दादी ने खाना खाया। काल पहचाने।
1.)पूर्ण भूतकाल
2.) सामान्य भूतकाल
3.) अपूर्ण भूतकाल
4.) भूतकाल
उत्तर – 2.) सामान्य भूतकाल
प्र. 7 दीदी ने पढ़ाई की थी। काल पहचाने।
1.)अपूर्ण भूतकाल
2.) पूर्ण भूतकाल
3.) भविष्यकाल
4.) वर्तमान काल
उत्तर – 2.) पूर्ण भूतकाल
प्र. 8 पूर्ण भूतकाल का उदाहरण पहचाने।
1.) गांधी जी ने दांडी यात्रा की थी।
2.) वह गए होंगे।
3.)मैं नहीं जाऊंगा।
4.) मुझे खाना नही खाना।
उत्तर – 1.) गांधी जी ने दांडी यात्रा की थी।
प्र. 9 क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान में होने का पता चलता है उसे ………….. कहते हैं।
1.)भविष्य काल
2.) भूतकाल
3.)वर्तमान काल
4.) हेतु हेतु मद भूतकाल
उत्तर – 3.)वर्तमान काल
प्र. 10 वर्तमान काल के भेद कितने होते हैं?
1.)तीन
2.) चार
3.)पांच
4.) छह
उत्तर – 1.)तीन
प्र. 11 राधा खेल रही है। काल पहचानो।
1.)वर्तमान काल
2.) संदिग्ध वर्तमान
3.)अपूर्ण वर्तमान
4.) सामान्य वर्तमान
उत्तर – 4.) सामान्य वर्तमान
प्र. 12 गुरुजन परीक्षा ले रहे हैं। काल पहचानो।
1.)सामान्य वर्तमान
2.) संदिग्ध वर्तमान
3.)अपूर्ण वर्तमान
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.)अपूर्ण वर्तमान
प्र. 13 रिया दोस्तों के साथ घूमने गई होगी। काल पहचानो।
1.)भूतकाल
2.) संदिग्ध भूतकाल
3.) संदिग्ध वर्तमान काल
4.) अपूर्ण वर्तमान काल
उत्तर – 3.) संदिग्ध वर्तमान काल
प्र. 14 अपूर्ण वर्तमान काल का उदाहरण पहचानो।
1.) दादू हमारे साथ खेलेंगे।
2.) मां बच्चे को खाना खिलाएगी
3.) देवांश फिल्म देखने गया होगा।
4.) दादी गांव जा रही है।
उत्तर – 4.) दादी गांव जा रही है।
प्र. 15 क्रिया के जिस रूप से कार्य के भविष्य में होने का पता चलता है उसे …………… कहते हैं।
1.)भविष्यत काल
2.) संभाव्य भविष्यकाल
3.)वर्तमान काल
4.) भूतकाल
उत्तर – 1.)भविष्यत काल
प्र. 16 भविष्य काल के कितने भेद होते हैं?
1.)दो
2.) चार
3.)दस
4.) सात
उत्तर – 1.)दो
प्र. 17 सामान्य भविष्यत काल और संभाव्य भविष्यत यह किसके भेद है?
1.)काल
2.) भविष्यत काल
3.) भूतकाल
4.) वर्तमान काल
उत्तर – 2.) भविष्यत काल
प्र. 18 मैं कल चली जाऊंगी। उपयुक्त वाक्य का काल पहचानो।
1.) भविष्यत काल
2.) भूतकाल
3.)वर्तमान काल
4.) सामान्य भविष्यत काल
उत्तर – 4.) सामान्य भविष्यत काल
प्र. 19 शायद कल चाचा गांव से आ जाए। उपयुक्त वाक्य में काल पहचानो।
1.)सामान्य वर्तमान
2.) संदिग्ध वर्तमान
3.)अपूर्ण भूतकाल
4.) संभाव्य भविष्यत काल
उत्तर – 4.) संभाव्य भविष्यत काल
प्र. 20 सामान्य भविष्य काल का उदाहरण पहचानो।
1.) सोनू कल परीक्षा के लिए जाएगी।
2.) राधा ने खाना खाया।
3.) मां गांव गई होगी।
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 1.) सोनू कल परीक्षा के लिए जाएगी।