Shabd Vichar (शब्द विचार) Class 7 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 7 Hindi Grammar Shabd Vichar (शब्द विचार) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 7 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Grammar शब्द विचार MCQ.
शब्द विचार –
वर्णों का ऐसा समूह जिसका कोई अर्थ होता है। उसे शब्द कहा जाता है।
शब्द विचार इसकी वजह से शब्दों का निर्माण किया जाता है। उनके अर्थों को समझा जाता है। इसके सहायता से हम भाषा के संरचना कर सकते हैं। और इसके साथ-साथ भाषा का विकास हो सकता है ।
शब्द के भेद-
शब्दों के चार भेद होते हैं।
तत्सम
तद्भव
देशज
विदेशी
शब्दों का महत्व-
शब्द हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
शब्दों के बिना हम किसी से संवाद नहीं कर सकते।
हमें अपनी जिंदगी के आगे बढ़ाने के लिए हमेशा ही शब्दों की जरूरत पड़ती है।
हमें हर जगह ही शब्दों की जरूरत होती है।
शब्दों का उपयोग –
जब कई शब्द एकत्रित आते हैं तो उनसे वाक्य तयार होते हैं और अनेक वाक्य जब एकत्रित आते हैं तो लेख बन जाता है।
अगर हम सही जगह पर सही शब्दों का इस्तेमाल करें तो सुनने वाले या पढ़ने वाले को भी अच्छा लगता है।
प्र. 1 वर्णों का ऐसा समूह जिसका निश्चित अर्थ होता है उसे ……………. कहते हैं।
1.) भाषा
2.) अक्षर
3.) शब्द
4.) वर्ण
उत्तर- 3.) शब्द
प्र. 2 वाक्य में प्रयुक्त शब्द को …………. कहते हैं।
1.)पद
2.) परिभाषा
3.) विचार
4.) वर्ण
उत्तर- 1.)पद
प्र. 3 संस्कृत के वे शब्द जो इस रूप में हिंदी भाषा में प्रयोग में आते हैं उसे ………….. शब्द कहा जाता है।
1.) देशज
2.) विदेशी
3.) तद्भव
4.) तत्सम
उत्तर- 4.) तत्सम
प्र. 4 उपयुक्त शब्दों में से तत्सम शब्द पहचाने।
1.) कार
2.) भूमि
3.) बॉक्स
4.) टेबल
उत्तर- 2.) भूमि
प्र. 5 काक यह शब्द शब्द भेद के किस प्रकार में आता है?
1.)तद्भव शब्द
2.) तत्सम शब्द
3.) परिभाषा
4.) भाषा
उत्तर- 2.) तत्सम शब्द