चिड़ियाघर | Zoo in Hindi | Hindi Essay | Zoo Essay in Hindi.
चिड़ियाघर एक ऐसी जगह है जहां पर कई सारे पशु पक्षी और जानवर रहते हैं। इस जगह पर सार्वजनिक रूप से लोगों के घूमने के लिए सुरक्षित किया जाता है। चिड़ियाघर बच्चों, बूढ़ों और सभी के लिए घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। चिड़ियाघर में कई ऐसे जानवर होते हैं जो हमने कभी नहीं देखे हुए होते हैं। कई लोगों को चिड़ियाघर की सैर करना बहुत पसंद है। बहुत लोग अपने पसंद जानवरों से प्यार भी करते हैं। चिड़ियाघर में जानवरों और पक्षियों को देखना यह बहुत ही आनंददायी और रोमांचक होता है। हमारे देश में कई ऐसे शहर है जहां चिड़ियाघर है। पूरे भारत में कुल मिलाकर 72 चिड़ियाघर बनाए गए हैं। चिड़ियाघर बनाने का उद्देश्य यह है कि कई जानवर दिन प्रतिदिन विलुप्त होते जा रहे हैं उन्हें बचाने और उनका संगोपन करने के लिए , आजकल के बच्चों को जानवर के नाम पर कुत्ता या गाय ही दिखते हैं उन्हें बाकी सारे बडे और जंगली जानवर नहीं दिखते इस वजह से जानवर के बारे में कुछ पता नहीं होता है, यदि वह बच्चे चिड़ियाघर घूमने आ जाए तो उन्हें कितने सारे पशुओं के बारे में जानकारी हो जाती है।
चिड़ियाघर की बनावट जानवरों और पशु पक्षियों के हिसाब से बनाई जाती है। जानवरों के संरक्षण के लिए चिड़ियाघर में जंगलों जैसा माहौल बनाया जाता है। उन पशुओं की देखभाल करने के लिए अलग-अलग लोग रखे जाते हैं। चिड़िया घर में घूमने के लिए जानवरों के हिसाब से एक समय निश्चित किया जाता है। जिससे जानवरों और इंसानों की सुरक्षा बनी रहे। चिड़ियाघर का स्थान बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चिड़ियाघर में आकर आनंद तो होता ही है पर इसके साथ ही उन्हें सीखने के लिए भी बहुत कुछ मिल जाता है, चिड़ियाघर में कई ऐसे जानवर होते हैं जिन्हें देखकर हम उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों का छुट्टियों में सबसे मनपसंद स्थान होता है चिड़ियाघर। सभी चिड़ियाघर का प्रवेश द्वार विशाल होता है। चिड़ियाघर में कई सारे पशु पक्षी कई तरह के आवाज निकालते हैं। जो हमें मनोरंजीत करते हैं। चिड़ियाघर में कई जानवर के अलग-अलग निवास स्थान बनाए जाते हैं। और जो जानवर किसी को हानी पहुंचा सकते हैं वह जानवर स्टील के तारों और लोहे की सलाखों की सहायता से अलग-अलग रखे जाते हैं। चिड़ियाघर मेरा सबसे पसंदीदा पसंदीदा जगह है।
For more Essay follow this page – Hindi Essay