Essay on Role Of Teacher In Nation Building in Hindi for Class 6, 7, 8, 9, & 10 Class Board Students. This Essay on Role Of Teacher In Nation Building in Hindi also named as राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर निबंध. This essay will help You for exams.
Essay in Hindi – Role Of Teacher In Nation Building for Class 6 – 10 Class Students
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम और महत्वपूर्ण होती है। किसी भी देश का भविष्य उस देश के शिक्षकों द्वारा तैयार किया जाता है ,यह कहना गलत ना होगा। किसी भी देश का भविष्य उस देश में पढ़ रहे विद्यार्थी तथा युवकों पर निर्भर करता है। एक अच्छे शिक्षक युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। शिक्षक जो हमें सीख देते हैं उसी के कारण हम सही गलत की पहचान कर पाते हैं। हमारे शिक्षक हमारे अच्छे मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक के मार्गदर्शक से ही हमें सही गलत तथा अच्छे और बुरे की परख आती है। उनके मार्गदर्शन पर चलकर ही हम जीवन में कामयाबी और तरक्की पा सकते हैं।
यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन ना मिले तो वह गलत रास्ते पर भटक जाएंगे। देश का भविष्य खतरे में आ जाएगा। देश विरोधी संगठन देश के युवाओं का गलत फायदा उठा सकते हैं। उन्हें मार्ग से भटका सकते हैं। इसीलिए युवाओं को शिक्षकों का सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है। देश के नीव तैयार करने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक बच्चों का व्यक्तिमत्व विकास करते हैं। हमारे देश की महानता संस्कृति सभ्यता इस सब बातों से शिक्षक ही रूबरू करवाते हैं। व्यक्ति का चरित्र निर्माण करने में तथा विकास करने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षा का उद्देश्य देश में अच्छे और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है यह कार्य शिक्षकों द्वारा किया जाता है। शिक्षक हमें एक अच्छे नागरिक बनाते हैं तथा समाज में रहते हुए अपने कर्तव्य को कैसे पालन करना यह भी बताते हैंl
शिक्षक अपने विद्यार्थी में राष्ट्रहित तथा राष्ट्रप्रेम राष्ट्रभक्ति की भावना निर्माण करते हैं। इससे युवाओं में देश के प्रति समर्पण बढ़ता है। देश सेवा की भावना से युवा प्रेरित होकर देश सेवा में खुद को समर्पित कर देते हैं। हमारे देश में शिक्षकों का इतना महत्व है कि शिक्षकों को भगवान की तरह पूजा जाता है।
इसीलिए तो कहते हैं
गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः
Hope above essay on Role Of Teacher In Nation Building in hindi will help you. For any query regarding understand the meaning of any lines or meaning of any word, please feel free to comment us below. Our teachers will help You as soon as possible.