मेरा सच्चा मित्र निबंध | My True Friend in Hindi | Hindi Essay | My True Friend Essay in hindi.
हमारे कहि मित्र होते हैं पर वह सारे हमारे सच्चे मित्र होते हैं यह कहना सही ना होगाl मित्र और सच्चे मित्र में काफी फर्क होता है। हमारा सच्चा मित्र वही होता है जो हर सुख दुख में हमारा साथ दें। जब सारी दुनिया हमारे विपरीत खड़ी हो तो वह हमारे साथ खड़ा हो। हमें सही मार्गदर्शन देने में जिसका मुख्य योगदान है। सच्चा मित्र वही होता है जो हमारे सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखता है। जो व्यक्ति हमारे गलत करने पर हमें रोकता रोकता है वह हमारा सच्चा मित्र होता है। हमारे कई मित्र होते हैं जो हमारे गलतियों का हमें एहसास नहीं करवाते तो हमारे सच्चे मित्र नहीं होते हैं। हमारे गलत काम करने में भी हमारा साथ देते परंतु हमें गलत काम करने से नहीं रोक सकते। ऐसे मित्रों के साथ रहने से अच्छा है कि हमें कोई मित्र ना है। यदि हमें कोई अच्छा मित्र रखना है तो ऐसा मित्र रखे जो हमें सूर्य की तरह मार्गदर्शन करें। हमारे जीवन के अंधकार को दूर करने की कोशिश करें। हमारे बुराइयों को कम करने में हमारी मदद करें।
कई लोग हमारे सच्चे मित्र होने का दावा करते हैं लेकिन जब हम पर मुसीबत आती है तो वह सबसे पहले निकल भागते हैं। हम से किनारा कर लेते हैं। ऐसे लोग कभी किसी के सच्चे मित्र नहीं हो सकते। सच्चा मित्र वही होता है जो मुसीबत के समय हमारे साथ खड़े हो और हमारा हौसला बढ़ा है। हमें टूटने से बचा है। सच्चा मित्र वही होता है जो खुद के साथ-साथ अपने मित्र की भी भलाई सोचता है। सच्चा मित्र कभी गुरु होता है कभी भाई होता है तो कभी बहन होती है। सच्चा मित्र हमें किसी भी रूप में मिल सकता है। सच्चा मित्र यह एक दिए की तरह हमारे मार्ग को हमेशा रोशन करता है। हमें प्रगति तथा उन्नति की राह में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
कई लोग हमें जीवन के रास्ते से भटका ते हैं। हमें बुरी आदत है लगाते हैं। हमारा हर गलत कामों में साथ देते हैं तथा हमें गलत काम करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे लोग कभी किसी के सच्चे मित्र नहीं हो सकते। ऐसे लोग शत्रु की तरह होते हैं। जो हमें हमारे रस्ते से भटका कर हमारे जीवन को अंधकार में धकेल देते हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। सच्चा दोस्त यह हमेशा सूरज की तरह होता है जो हमारे जिंदगी से अंधकार को मिटाकर हमारे जिंदगी में हमें सही मार्ग दिखाता है। सच्चा दोस्त यह रात में चमकने वाले जुगनू की तरह हमें रास्ता नहीं बुलाता।
भारत में प्राचीन काल से ही दोस्ती की अटूट परंपरा चली आ रही है। भारत देश में लोग अपने दोस्ती के लिए अपनी जान भी दे देते हैं। प्राचीन इतिहास में राजपूत ,मराठों की दोस्ती के कई किस्से मशहूर है l श्री कृष्ण और वासुदेव की दोस्ती से तो हम सभी भलीभांति परिचित हैं। दोस्त का दोस्ती के लिए अपनी जान निछावर करते हैं ऐसा भारत भूमि का इतिहास रहा है।
हर व्यक्ति के जीवन में एक अच्छा और एक सच्चा दोस्त रहना चाहिए। वह हमारे हर सुख दुख में हमारा सहारा बन के हमारा साथ देने का है। हमेशा हमारी हिम्मत पढ़ाता है।
For more update follow our hindi essay page