संचार के साधनों निबंध | Means of Communication in Hindi | Hindi Essay | Means of Communication Essay in hindi.
संचार साधनों का उपयोग कर हम अपने संदेश को एक जगह से दूसरी जगह पुहचा सकते हैं अथवा दूसरे व्यक्ति तक पहुंचा सकता है उसे संचार साधन कहा जाता है। मनुष्य सामाजिक प्राणी होने के कारण मनुष्य जीवन में संचार साधनों का अत्यंत महत्व है। प्राचीन काल से ही भारत में अनेक विविध प्रकार के संसाधनों का संचार साधन के तौर पर उपयोग किया गया। मनुष प्रेम ,आक्रोश , कोई चेतावनी, शांति का संदेश संचार माध्यम से दिया करते थे। प्राचीन काल में राजा अपने संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए शीलlपर लेख लिखवlया करते थॆ । तो कभी ताम्रपत्र का उपयोग कर अपने संदेश को अन्य राज्य तक पहुंचाते थॆ । मनुष्य को कदम-कदम पर समाज की आवश्यकता पड़ती है। जन्म से लेकर मृत्यु तक मनुष्य समाज के साथ बंधा रहता है। कई बार संकट के समय हमें सामाजिकता का महत्व समझ आता है। परिवार मित्र यही हमारे संकट के समय काम आते हैं। इन्हें संदेश पहुंचाने के लिए हमें संदेश वाहनों का उपयोग करना पड़ता है। अपनी भावनाओं को दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम पत्रव्यवहार जी करते थे। आज पत्र व्यवहार की संख्या काफी कम हो गई है। प्राचीन काल में संचार माध्यमों के कमी के कारण संचार कभी-कभी कठिनाइयों से ही हो पाता था। परंतु अब समय बदल गया है। संचार माध्यम की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। अब हम संसार के किसी भी कोने में बैठकर किसी भी व्यक्ति को एक से 2 सेकंड में अपना संदेश दे सकते हैं। आधुनिक संचार माध्यम यह काफी तेजी वाले हैं। आज संदेश आदान प्रदान करने के लिए कई साधन उपलब्ध है।टेलीफोन , मोबाइल फोन,फैक्स ,इन्टरनेट संचार माध्यम आजकल अधिकतर उपयोग में लाए जाते हैं। इंटरनेट का इस्तेमाल तो आजकल हर कोई करता है। इंटरनेट के सहारे से हम दुनिया भर के किसी भी कोने में अपने संदेश को कम से कम समय में पहुंचा सकते हैं।
पहले लोग त्योहारों के समय एक दूसरे के घर जाया करते थे। एक दूसरे को त्योहारों की बधाइयां दिया करते थे।आज तो संदेश वाहन इतने गतिशील है कि व्यक्ति घर बैठे बैठे फोन का इस्तेमाल करते हुए अपने परिजनों को त्योहारों की बधाइयां दे देता है। घर बैठे ही अपने किसी दूर गांव में रह रहे परिजनों के दर्शन कर लेता है। वीडियो कॉल में उससे प्रत्यक्ष रूप से देख लेता है और बात कर देता है। आधुनिक जमाने के संदेश साधन कोसों दूर की दूरी को मिलो में तय कर लेते हैं। त्योहारों पर शॉर्ट मैसेजिंग सर्विसके द्वारा हर कोई अपने परिजनों को शुभकामनाएं देता है।
संदेशवहन के कारण आज अपनों से संदेश आदान प्रदान करना सुलभ हो गया है। वहीं दूसरी तरफ असामाजिक तत्व इन संदेश वाहनों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अफवाह फैलाने के लिए तथा देश विरोधी कार्य करने के लिए भी इन संदेश वाहनों का उपयोग किया जाता है। आजकल सोशल मीडिया साइट जैसे फेसबुक व्हाट्सएप इत्यादि अफवाह को फैलाने के लिए काफी कारगर साबित हो रही है। इन के माध्यम से देश विरोधी लोक अफवाह चंद मिनटों में देश भर में फैलाते हैं।देश में हिंसा का माहौल तैयार करने की कोशिश करते हैं। और इसी संचार माध्यमों का सही उपयोग कर देश में शांति व्यवस्था बनाने के कार्य किए जाते हैं।निर्भर है कि हमारे पास उपलब्ध संचार साधनों का हम किस तरह उपयोग करते हैं।
आज हर व्यक्ति के हाथों में मोबाइल फोन है। हम जब चाहे तब अपने परिजनों से अपने दोस्तों से अपने रिश्तेदारों से संपर्क कर सकते हैं। आज हर किसी के घर में टीवी उपलब्ध है। टीवी में हम दुनिया भर की खबरें देख सकते हैं। अपने तथा अन्य देश के हाल-चाल हमें पता चलते हैं। पर आज की पीढ़ी यह मोबाइल और टीवी पर आवश्यकता से अधिक निर्भर हो गई है। इसी कारण आजकल के बच्चे हैं मानसिक तथा शारीरिक तौर पर कमजोर है। दिन-रात मोबाइल में रहने के कारण उनकी आंखों की रोशनी कम हो रही है। बचपन में ही चश्मा चढ़ जाता है।
आज एक क्लिक पर कई पुस्तकें मोबाइल के स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाती है तथा अन्य व्यवसाय साइट हमें दिखाई देती है तथा नौकरियों के विकल्प हमारे सामने खुल जाते हैं। यदि हम संचार माध्यमों का सही उपयोग करें तो वह अत्यंत लाभकारी साबित होंगे।
आधुनिक जगत में आजकल के आसान और जलद और संचार माध्यमों का सही उपयोग करना चाहिए। यह हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैl उपयोगिता और लाभ हमें समझ कर इसका सदुपयोग करना चाहिए।
For more update follow net explanations page