पानीपत की पहली लड़ाई | First Battle of Panipat in Hindi | Hindi Essay | First Battle of Panipat Essay in Hindi
पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल 1526 को हुई थी। यह युद्ध बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच हुआ था। पानीपत की पहली लड़ाई यह एक महत्वपूर्ण लड़ाई है, भारतीय इतिहास के युद्धों का कहा यह एक महत्वपूर्ण युद्ध माना जाता है, क्योंकि इस युद्ध से भारत में मुगल काल की शुरुआत हुई थी। इब्राहिम लोदी यह भारत में दिल्ली का शासक था और बाबर अफगान का शासक था। पानीपत का पहला युद्ध पानीपत नामक जगह पर हुआ था जो आज के हरियाणा राज्य में स्थित है। यह स्थान भारत के ऊपरी भागों में है।
बाबर का यह युद्ध करने का मुख्य उद्देश्य था भारत पर राज्य करना। यह युद्ध दो बड़ी सेना में हुआ था, जैसे की मुगल साम्राज्य और दिल्ली सल्तनत। इस युद्ध में बाबर की सेना का सेनानायक बाबर था। और इब्राहिम लोदी की सेना का सेनानायक इब्राहिम लोदी ही था। इस युद्ध में बाबर की सेना 25000 सैनिको की थी और इब्राहिम लोदी की सेना 100000 सैनिको की थी। बाबर की सेना की संख्या इब्राहिम लोदी की सेना की संख्या से काफी कम थी। इस युद्ध में बाबर ने कम सेना होने के कारण तुलूगमा पद्धती का प्रयोग किया। जो पहली बार किया गया था। बाबर ने इस युद्ध में कई तकनीकी और उस्मानी विधि का भी प्रयोग किया था। यह सारी विधि बाबर ने तुर्को से सीखी थी। बाबर एक कुशल योद्धा था और युद्ध कौशल का उसने इस युद्ध में काफी इस्तेमाल किया था। जिस वजह से उसने इस युद्ध में इब्राहिम लोदी को युद्ध की भूमि में मारा था। पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने इब्राहिम लोदी को पराजित किया था। इस युद्ध मे एक राजा मारा गया था और युद्ध के दौरान मारे जाने वाला प्रथम सुल्तान इब्राहिम लोधी था। इब्राहिम लोदी की हत्या की वजह से भारत में मुगल काल की शुरुआत हो गई थी। युद्ध पानीपत के मैदान पर हुआ था जिस वजह से उसे पानीपत का युद्ध कहा जाता है। और इस मैदान का यह पहला युद्ध था जिस वजह से उसे पानीपत का पहला युद्ध कहा जाता है।
For more updates follow our net explanations homepage