क्रिसमस | Christmas in Hindi | Hindi Essay | Christmas Essay in Hindi.
क्रिसमस एक त्यौहार है जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। यह त्योहार ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। क्रिसमस का त्यौहार ईसाई धर्म समुदाय के लोगों के साथ-साथ कई धर्म के लोग मनाते हैं। क्रिसमस का त्योहार दुनिया के सभी देशों में मनाया जाता है। यह त्यौहार प्रभु ईशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस त्यौहार की बच्चे सबसे ज्यादा रहा देखते हैं। यह त्यौहार कई लोग सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाते हैं। क्रिसमस के त्यौहार पर परिवारिक सदस्यों को सांताक्लॉज के द्वारा क्रिसमस की मध्यरात्रि में उपहार बांटने की बड़ी परंपरा है। बच्चों का मानना होता है कि क्रिसमस के त्योहार पर सांताक्लॉज उनके लिए ढेर सारे गिफ्ट लाएगा।
यह त्यौहार ठंड के मौसम में मनाया जाता है इस त्यौहार पर सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र आदि तथा गैर सरकारी संस्थान को छुट्टी होती है। क्रिसमस के त्यौहार पर सभी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भेजते हैं और देते हैं। सभी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। क्रिसमस के त्योहार पर मिठाई, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड, क्रिसमस पेड़ , सजावटी वस्तुएं आदि चीजें परिवारिक सदस्यों, दोस्तों, रिश्तेदार और पड़ोसियों को देने की परंपरा है। क्रिसमस मनाने के लिए लोग पूरे जुनून के साथ महीने की शुरुआत में ही इसकी तैयारियां में जुड़ जाते हैं।
क्रिसमस के त्यौहार को लोग गाने गा कर नाच कर पार्टी मना कर अपने प्रिय जनों से मिलकर मनाते हैं। क्रिसमस के त्यौहार पर लोग केक काटकर, ईसा मसीह के जन्म को मनाते हैं। इस त्यौहार पर कई लोग सांताक्लॉज बनकर बच्चों को गिफ्ट बांटते हैं। यह त्यौहार लोगों में संपन्नता , खुशहाली, भाईचारा एवं बंधुत्व को बढ़ावा देता है।
Also See: Word Search Christmas Puzzle Worksheet