प्लासी का युद्ध | Battle of Plassey in Hindi | Hindi Essay | Battle of Plassey Essay in Hindi.
प्लासी का युद्ध 23 जून 1757 में लड़ा गया था। यह युद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी और नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुआ था। नवाब सिराजुद्दौला बंगाल का नवाब था। यह युद्ध भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण युद्धों में से एक युद्ध है। प्लासी का युद्ध करने का अंग्रेजों का उद्देश्य था की, नवाब सिराजुद्दौला को हटाकर किसी वफादार आदमी को सिहासन पर बैठाया जाए, जो ईस्ट इंडिया कंपनी के कहे के हिसाब से रहे।
प्लासी का युद्ध एक ऐसा युद्ध था जो अंग्रेजों की भारत में सत्ता स्थापन करने के लिए महत्वपूर्ण था। अंग्रेजो का युद्ध करने का उद्देश्य था की, बंगाल की सत्ता ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों में हो और सत्ता हाथ में आने के लिए यह युद्ध किया था। नवाब सिराजुद्दौला के कई दुश्मन उसके परिवार वाले ही थे, जो उसे मारना चाहते थे और उसके सिंहासन पर बैठ कर खुद नवाब बनना चाहते थे। उन सभी से मिलकर अंग्रेजों ने नवाब सिराजुद्दौला के खिलाफ षड्यंत्र रचा और इस षड्यंत्र का रूपांतर युद्ध में हुआ।
यह युद्ध प्लासी के मैदान पर हुआ इसलिए इस युद्ध को प्लासी का युद्ध कहा जाता है। इस युद्ध में नवाब की सेना के एक बड़े हिस्से ने भाग नहीं लिया फिर भी बचेवाले सभी सैनिकों ने अंग्रेजों की सेना का डटकर सामना किया परंतु इस युद्ध में मीरजाफर ने नवाब के साथ विश्वासघात किया था जिस वजह से सिराजुद्दौला को युद्ध में हार का सामना करना पड़ा और ईस्ट इंडिया कंपनी की जीत हुई। यह युद्ध एक महत्वपूर्ण युद्ध था पूरे भारत के लिए. यह युद्ध हारने की वजह से ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता पूरे भारत में आ गई थी। इस युद्ध के परिणाम ईस्ट इंडिया कंपनी अत्यंत ही व्यापक और स्थाई हुई थी।
For more Essay follow this page – Hindi Essay