हल्दीघाटी का युद्ध | Battle of Haldighati in Hindi | Hindi Essay | Battle of Haldighati Essay in Hindi.
हल्दीघाटी का युद्ध 18/ 21 जून 1576 को हुआ था। यह युद्ध हल्दीघाटी के मैदान पर लड़ा गया था इसलिए इस युद्ध को हल्दीघाटी का युद्ध कहा जाता है। हल्दीघाटी मैदान आज के वर्तमान समय में राजस्थान राज्य में राजसमंद जिले में है। हल्दीघाटी का युद्ध बहुत ही महत्वपूर्ण युद्ध में से एक युद्ध माना जाता है। यह भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण युद्ध में से एक है। हल्दीघाटी का युद्ध महाराणा प्रताप एवं मुगल बादशाह अकबर के सेनापति मानसिंह के बीच हुआ था, हल्दीघाटी का युद्ध करने का अकबर का उद्देश्य था, क्योंकि महाराणा प्रताप ने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की थी, इसलिए अकबर युद्ध में महाराणा प्रताप को बंदी बनाना और मुगल दरबार में खड़ा करना चाहता था या फिर मार देना चाहता था, इस उद्देश्य को सफल करने के लिए अकबर ने मानसिंह को हल्दीघाटी युद्ध का मुख्य सेनापती बनाया था
मुगल सेना का सेनापती मानसिंह था और महाराणा प्रताप की सेना का सेनापति महाराणा प्रताप ही थे। इस युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना ने पूरे जोश के साथ मुगल सेना पर हमला किया। मेवाड़ी सेना का प्रहार इतना भीषण था कि मुगल सेना झेल न सके। मेवाड़ी सेना ने मुगल सेना को खदेड़ दिया था। मुगल सेना अपनी जान बचाकर लगभग 10 से 12 मील भागती हुई गई। इस तरह से हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की विजय हुई और मानसिंह की पराजय हुई थी। हल्दीघाटी का युद्ध करके मुगल बादशाह अकबर मेवाड़ पर अधिकार बनना चाहता था, यह युद्ध महाराणा प्रताप के लिए अकबर की साम्राज्यवादी नीती के विरुद्ध प्रताप की प्रादेशिक स्वतंत्रता का संघर्ष था. इस युद्ध की वजह से महाराणा प्रताप की कीर्ती उज्जवल हो गई थी। इस युद्ध की वजह से हल्दीघाटी का क्षेत्र स्वतंत्रता प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है
For more Essay follow this page – Hindi Essay