On this page we have given an article on Debate in Hindi for Students. The name of the topic is क्या जनसंख्या नियंत्रण एक अच्छा विचार है ?
Debate – क्या जनसंख्या नियंत्रण एक अच्छा विचार है ?
भारत एक बहुत बड़ा देश है उतनी ही बड़े भारत देश की आबादी है। यह आबादी दिन पर दिन बढ़ते ही जा रही है। भारत जब स्वतंत्र हुआ था तो पूर्ण देश की आबादी 36 करोड़ थी लेकिन आज 2023 में मतलब स्वतंत्रता मिलने के 75 साल बाद भारत की आबादी 142 करोड़ से भी बहुत है। भारत को जब स्वतंत्रता मिली उसके बाद भारत का विकास तेजी से होने लगा। भारत ने अपने लिए कई चुनौतियां उनका सामना किया और आज भारत विकास की मार्ग पर है। लेकिन भारत की बढ़ती आबादी यह भारत के सामने एक चुनौति है।
यह समस्या दिन पर दिन जटिल होती जा रही है और इसका समाधान किसी के पास भी नहीं है। पूरे मनुष्य जाति पर इस बढ़ती आबादी का परिणाम हो सकता है। मनुष्य की अनियंत्रित बुद्धि यह हमारे लिए एक समस्या बन गई है। दिन पर दिन बढ़ती मनुष्य संख्या इस वजह से कई चुनौतियों का सामना सभी को करना पड़ता है। सबसे ज्यादा असर पर्यावरण पर हो रहा है। रोजगार बहुत कम हो गए हैं। मनुष्य की मूलभूत तीन जरुरते है अन्न, वस्त्र और निवारा। आज हमें बढ़ती आबादी के वजह से इन मूलभूत जरूरते भी पूर्ण नहीं हो रही है। गरीबी बढ़ती जा रही है। विकास के मार्ग में बहुत सी चुनौतियां आ रही है। पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। शहरीकरण बढ़ रहा है, औद्योगीकरण बढ़ रहा है। इस वजह से पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। बहुत सारे संसाधन और सेवाओं पर दबाव आ रहा है।
बढ़ती आबादी के वजह से दो वर्गों का निर्माण हो गया है जिसमें आर्थिक असमानता दिखाई देती है। लोगों में कई चीजों की मांग बढ़ रही है। और जिस तरह से मांग बढ़ रही है उसे तरह से चीजे निर्माण नहीं हो रहा। इस वजह से चीजों की कटौती महसूस हो रही है। आर्थिक और सामाजिक रूप से कई लोगों के सामने अनेक मुश्किलें निर्माण हो रही है। शहरीकरण हो रहा है लेकिन उसका नियोजन अच्छी तरह से नहीं किया जा रहा। बढ़ती आबादी की वजह से जंगल नष्ट हो रहे हैं। क्योंकि मनुष्य को रहने के लिए घरों की आवश्यकता हो रही है इस वजह से मनुष्य पेड़ पौधों की कटाई कर रहा है। इसका परिणाम यह होता है कि जंगल नष्ट हो जाते हैं और जंगल के जो पशु पक्षी है उन्हें रहने के लिए कोई जगह नही रहती। सरकार लोगों तक कई सेवाएं नहीं पहुंच पा रही है। गरीबी बढ़ती जा रही है। कई लोगों को शिक्षा भी नहीं मिल पा रही।
इस वजह से जनसंख्या नियंत्रण के लिए नियमों का निर्माण करना चाहिए। आज जनसंख्या नियंत्रण करना यह एक जरूरत बन चुकी है। क्योंकि आबादी बढ़ने की वजह से कई सारे मुश्किलों का सामना हमें करना पड़ रहा है। जिस तरह आबादी बढ़ रही है उसे तरह बेरोजगारी भी बढ़ रही है गरीबी भी बढ़ रही है। कई बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही। लोगों की मूलभूत जरूरत से भी हम पूर्ण नहीं कर सकते। इसका मूल कारण यही है की आबादी बढ़ रही है। उस पर हमें रोक लगाना जरूरी है। लोगों को जनसंख्या नियंत्रण का महत्व समझना होगा। आज जनसंख्या नियंत्रण के लिए कई उपाय लागू किए गए हैं लेकिन लोग उनका पालन नहीं करते। इस वजह से आप आई बढ़ती है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कई राज्यों में कानून बन चुके हैं। लेकिन उनका सही तरह से पालन नहीं किया जा रहा। आज हमारे लिए परिवार नियोजन एक महत्वपूर्ण बात है। सभी को परिवार नियोजन करना ही चाहिए। आज हम बढ़ती आबादी इस समस्या की और अगर हम देखें तो एक दंपत्ति को एक या दो बच्चे ही पैदा करने चाहिए। कई राज्य में आज भी 4 से 5 बच्चे पैदा किए जाते हैं इस वजह से क्षेत्रीय और संतुलन निर्माण होता है। देश के विकास में भी कई समस्याएं निर्माण होती है। अगर जनसंख्या अधिक हो और उसे विभाग का विकास नहीं हो गया हो तो वहां के लोग दूसरे जगह पर रोजगार के लिए जाते हैं। ऐसे वक्त में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पाए। इस वजह से रोजगार उनकी कमी महसूस होती है। बेरोजगारी बढ़ती है।
जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए सबसे पहले हमें प्रजनन का डर कम करना होगा। कई प्रांतों में प्रजनन दर अधिक है उसे पहले काम करना होगा। आज के जो आबादी है उसे संसाधन के रूप में देखना होगा रोजगारों की निर्मिती करनी होगी इससे हमारे जीवन की गुणवत्ता भी बढ़ जाएगी और देश का विकास भी होगा, अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो जाएगी। इसके साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक विकास करने के लिए प्रति करना होगा। शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाना होगा। लैंगिक भेदभाव समाप्त करना होगा। परिवार नियोजन का महत्व सभी तक पहुंचाना होगा। छोटे परिवार को प्राथमिकता देनी होगी। तभी जन संख्या नियंत्रित होगी।
अगर जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी तो पर सबसे पहले बेरोजगारी की समस्या नष्ट हो जाएगी। पर्यावरण में सुधार आ जाएगा। सभी की मूलभूत ज़रूरतें पूर्ण हो पाएगी। बहुत सारी समस्याएं नष्ट हो जाएगी। इसी वजह से जनसंख्या नियंत्रण एक अच्छा विचार है और इसके बारे में सभी को सोचना चाहिए।
Related Article: वीडियो गेम्स का बच्चों पर बुरा प्रभाव