Chhattisgarh State Class 6 Hindi Chapter 1 अभियान गीत Solution
Chhattisgarh State Board Class 6 Hindi Chapter 1 अभियान गीत Exercise Multiple Choice, Fill in the Blanks, Questions and Answers here.
अभियान गीत
1.) अभियान गीत से क्या तात्पर्य है?
हम भारत देश के नागरिक हैं और एक नागरिक होने के प्रति हमारा कर्तव्य बनता है की देश का हमे सबसे पहले विचार करना चाहिए।इस कविता से हम यही सिखते है कि हमें अपने देश के लिए क्या-क्या करना चाहिए..? हमें अपने देश के प्रति हमेशा सजग, जागरूक होना चाहिए। देश के लिए अगर हमें बलिदान भी देना पड़े तो भी हमें वह करना चाहिए। इस कविता में हमें यही सिखाया है कि हमें देश के प्रति जो कर्तव्य है उसे हमेशा पूरा करना चाहिए।
2.) बालक भारत की मिट्टी की महिमा का मान क्यों कर रहा है?
हमारा जन्म इसी मिट्टी में हुआ है इस मिट्टी से हम प्यार करते हैं वैसे ही इस देश की मिट्टी भी हमसे प्यार करती है। बालकोंको अपने देश से बहुत प्यार है इसीलिए वह भारत की मिट्टी का महिमा का मान रखते हैं।
3.)सैनिक देश के लिए क्या प्रतिज्ञा करते हैं?
सैनिक दिन-रात जाके हमारे देश की रक्षा करते हैं और वह इस बात की प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम अपने देश के लिए जो भी कर्तव्य हो वह पूरा करेंगे। देश की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हम इस देश के बच्चे हैं। हम अपने कर्तव्य को पूरा करेंगे।
4.)’अनेकता में एकता, भारत की विशेषता है। यह भाव कविता की किन पंक्तियों में हैं उन्हें लिखिए ।
धर्म अलग हों, जाति अलग हों, वर्ग अलग हों, भाषाएँ,
पर्वत, सागर-तट, वन, मरुथल, मैदानों से हम आएँ ।
फौजी वर्दी में हम सबसे पहले हिन्दुस्तान के,
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के |
5.)भारत माता के बेटे सीना तानकर चलने की बात क्यों करते हैं?
भारत माता के बेटे सीना तान कर चलने के लिए कहते हैं क्योंकि हमें इस देश की रक्षा करनी है किसी भी हालत में हमें इस देश के टुकड़े नहीं होने देने हैं।
6.) कवि अभियान गीत के माध्यम से भारत माता का कौन सा कर्ज चुकाने की बात करते हैं?
इस धरती के बेटी इस धरती के धूल मिट्टी में खेल कर बड़े हुए हैं इस मिट्टी ने उन्हें प्यार दिया है, प्यार से अपने गोदी में लिया है। इस प्यार का कर्ज चुकाने की बात कवि अभियान गीत के माध्यम से करते हैं।
7.) मातृभूमि की रक्षा के लिए सैनिक क्या-क्या करते हैं?
सैनी हमारे देश के रक्षा के लिए दिन रात जगते हैं। हमारे देश की रक्षा करने की जो वह कसम खाते हैं उसे पूरा करने के लिए अपनी जान भी नहीं न्योछावर करते हैं। अपने परिवार से दूर रहते हैं। दिन-रात अपने देश की सेवा करते हैं।
8.) सैनिक खुद मिटकर देश के किन निशानों को बचाना चाहते हैं?
पर्वत, नदी, सागर, भाषा, संस्कृति, रिती रिवाज यह सब हमारे देश की निशानियां है। इसको हमारे सैनिक खुद मिटकर भी बचाना चाहते हैं, क्योंकि इसी से हमारे देश की पहचान होती है।
9.) कवि सैनिकों की वीरगाथा को गाँव, नगर और घर तक क्यों पहुंचाना चाहता है?
कवि को लगता है कि देश का हर नागरिक अपने देश का सम्मान करें अपने देश के प्रति जो उनका कर्तव्य है उसे पहचाने और उसे पूरा करें। जब यह वीरागाथा हर गांव घर में पहुंचेगी तब देश का हर नागरिक अपने देश के लिए जो अपना कर्तव्य है उसे पूर्ण करेगा। इसीलिए सैनिक वीरागाथा को गांव और घर तक पहुंचाना चाहते हैं
10.)बालक भारत की मिट्टी की महिमा का गान किस तरह कर रहा है? अपनी भाषा में लिखिए।
बालक अपने देश से बहुत प्यार करते हैं उन्होंने कविता में वह अपने देश से कितना प्यार करते हैं यह लिखा है। उन्हें अपनी भारत माता पर, यहां के रीति-रिवाजों पर परंपराओं पर अभिमान है। वह बताते हैं कि यहां पर हर इंसान अलग है, लेकिन जब देश की बात आती है तब हम एक हो जाते हैं धर्म जाति यह आते हम बाजू रखते हैं।
11.) निम्नलिखित पद्यांशों के भावार्थ लिखिए।
(क) कर्ज चुकाने है हमको उन रजकण के एहसान के
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के
भारत माता ने हमें अपनी गोद में प्यार से लिया है हम इसकी मिट्टी में खेले हैं, बड़े हुए हैं। इसी भूमि ने हमारा भरण-पोषण भी किया है। हमें इसका कर्ज चुकाना है। हम भारत माता के बेटे हैं हर वक्त हम सीना तान के ही चलेंगे।
(ख) हम गिर जाएँ, किन्तु न गिरने देंगे देश निशान को
हम मिट जाएं, किन्तु न मिटने देंगे हिन्दुस्तान को ।
अगर देश की रक्षा करते करते हमें अपनी जान भी देनी पड़े तो हम अपने देश के लिए हमारी जान भी दे देंगे, लेकिन जो हमारे देश का निशान है, जो इस देश का झंडा है उसे हम कभी भी गिरने नहीं देंगे। इस देश के लिए हम हमारा बलिदान दे देंगे लेकिन कभी भी यह हिंदुस्तान किसी के भी हाथ में नहीं जाने देंगे।
पाठ से आगे
1.)भारत की सुरक्षा के लिए सैनिक सदैव तत्पर रहते है। अगर आपको देश के लिए कुछ करने का अवसर मिल जाये तो आप कौन सा काम करना चाहेंगे?
अपने भारत देश के प्रति हर एक नागरिक के क्या कर्तव्य है यह हम सबको बताएंगे। ऐसे ही जगह-जगह पर कचरा ना करें, रास्ते से आते जाते बुजुर्गों की मदद करें, कुछ भी गलत काम ना करें। हमारे जैसे अपने देश के प्रति अपने घर के प्रति कुछ कर्तव्य होते हैं ऐसे ही हमारे समाज के प्रति भी कुछ कर्तव्य होते हैं इसे भी हमें सही तरीके से पूर्ण करना चाहिए। ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे जिससे देश का नुकसान हो जाए।
2.) किसी सैनिक या फौजी को देखकर आपके मन में उनके परिवार वालो के प्रति कौन से भाव आते हैं? उन भावों को अपने शब्दों में लिखिए।
सैनिक और फौजी इनको देख कर हमारे मन में यह भाव आते हैं कि उन सैनिक या फौजियों के भी परिवार है। उनकी मां अपने बेटे से इतने साल दूर रहती है, उनकी पत्नी उनका बेटा भी उनसे दूर रहता है। अपने बेटे की हर दिन प्रतीक्षा करती है। जो जवान सिमा पर काम करते हैं उन्हें हमेशा जान का खतरा रहता है। उनके परिवार वाले हमेशा इस डर में रहते हैं कि उनके उसे बेटे को कुछ हो ना जाए। यह सब वह कैसे सहन करते हैं वह अपने बेटे से प्यार करते हुए भी उससे कैसे दूर रहते हैं?
3.) अपने देश के प्रति हम सभी के कर्तव्य है वैसे ही अपने विद्यालय के प्रति भी हमारे कर्तव्य हैं। कोई चार कर्तव्य जो आप अपने विद्यालय के प्रति निष्ठापूर्वक करना चाहते हैं। उन्हें लिखिए।
1.) हमे हमेशा अपने विद्यालय की साफसफाई करनी चहिए।
2.) अपने विद्यालय का नाम रोशन हो ऐसा काम करना चाहिए।
3.) कही भी गंदगी नहीं फैलानी चहिए।
4.) विद्यालय के सभी वस्तुओं का खयाल रखना चाहिए।
4.) देश की रक्षा करने वाले फौजी वर्दी पहनते हैं। उनके वर्दी पहनने के क्या कारण हो सकते हैं? अपने विचार लिखिए।
देश के फौजी वर्दी पहनते है, क्योंकी यह फौजी अलग अलग प्रांत से आए होते हैं। सबकी अलग अलग भाषाएं होते हैं। सब अलग अलग जाति धर्म के लोग वह पर इकट्ठा होते है। लेकिन जब वे देश की रक्षा के लिए देश की सीमा पर खड़े होते है तब वे सिर्फ भारत मां के बेटे होते है। उनकी उनका धर्म देश की रक्षा करना और उनकी जात मानवता होती हैं। उनका गांव शहर प्रांत सिर्फ भारत होता है। वे सब एक जैसे दिखते है। इस वर्दी से हमे ये भी पता चलता है की वह हमारे देश की रक्षा करने वाले जवान है।
5.) राष्ट्र के प्रति नागरिको के क्या कर्तव्य है? लिखिए।
अपने राष्ट्र के प्रति नागरिकोंका कर्तव्य यही है के वह अपने देश को मान सम्मान दे। अपने राष्ट्र की भलाई को सबसे ऊपर रखे। ऐसा कोई भी काम ना करे जिससे अपने राष्ट्र की हानि हो। सब के साथ प्यार से रहे। अपने राष्ट्र की अखंडता कायम रखे।
भाषा से
1.)कविता में आए निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
शीश कटाना- कर्तव्य पूरा करना
अपने देश के नौजवान देश के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करते हैं।
सीना तान के चलना- किसीसे न डरना
शेर किसिसे भी नही डरता।
कर्ज चुकाना- एहसान चुका देना
रामू ने मालिक की मदद की थी जब रामू संकट में था तब मालिक ने रामू की मदद की और उसका एहसान चुका दिया।
बलिदान देना- जान न्योछावर कर देना।
जवान अपने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर देते हैं।
2.) ‘क्या’ शब्द का प्रयोग करके बनाए गए इन प्रश्नवाचक वाक्यों को पढीए।
(क) क्या आपका नाम मीना है?
(ख) आपने खाने में क्या खाया?
भाषा में प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते हैं हाँ ना उत्तर वाले प्रश्न वाचक वाक्य और सूचनाओं की अपेक्षा रखने वाले प्रश्नवाचक वाक्य पहले वाले वाक्य का उत्तर हाँ नहीं में होगा इसमें क्या का प्रयोग हमेशा वाक्य में शुरू में होता है ही नहीं उत्तर वाले पाँच प्रश्न वाचक वाक्य सोचकर लिखिए।
1.)क्या आप अभी सोए हो?
2.) क्या तुम रो रहे थे?
3.) क्या तुम बाजार गई थी?
4.) क्या तुमने पढ़ाई पूरी की?
5.) क्या तुम थक गए हो?
3.) निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
पर्वत- पहाड़, गिरी
सागर – समुद्र, सिंधु
वन- जंगल, अरण्य
फूल- पुष्प, सुमन
4.) निम्नलिखित उदाहरणों को देखकर योजक चिह्न वाले ऐसे पाँच शब्द पाठ से छाँटकर लिखिए।
जैसे
माता-पिता, गौरव – गाथा।
ममता – समता
सागर – तट
खेले – खाए
विरत्व – विवेक
5.) एक वचन से बहुवचन बनाने का एक उदाहरण नीचे दिया गया है।
गाथा गाथाएँ,
अब इसी प्रकार से निम्नलिखित शब्दों का बहुवचन लिखिए –
कथा……. कथाएं
विपदा…… विपदाएं
माता …… माताएं
लता.. लताएं
माला…. मालाए
6.) निम्नलिखित पक्ति बहुवचन की द्योतक है। इसे एकवचन में लिखिए।
कर्ज चुकाने है हमको उस रजकण के एहसान के
कर्ज चुकाना है हमको उस रजकण के एहसान का।