Chhattisgarh State Class 5 Hindi Chapter 19 राष्ट्र -प्रहरी Solution
Chhattisgarh State Board Class 5 Hindi Chapter 19 राष्ट्र -प्रहरी Exercise Multiple Choice, Fill in the Blanks, Questions and Answers here.
राष्ट्र -प्रहरी
प्रश्न 1. सही उत्तर पर गोला लगाओ-
1.) इनमें से ‘रसद’ का अर्थ है-
(अ) भोजन सामग्री
(ब) रसदार
(स) रासता
उत्तर – (अ) भोजन सामग्री
2.) नौ सेना रक्षा करती हैं-
(अ) समुद्री सीमाओं की
(ब) थल सीमा की
(स) वायु मार्ग की
उत्तर – (अ) समुद्री सीमाओं की
3.) देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व होता है-
(अ) शिक्षक पर
(ब) सेना पर
(स) डॉक्टर पर
उत्तर -(ब) सेना पर
4.)सैनिक हरदम रहता है-
(अ) सजग
(ब) कमजोर
(स) लापरवाह
उत्तर – (अ) सजग
5.) शुद्ध शब्द है-
(अ) अनुसासन
(ब) अनुशासन
(स) अनुशासन
उत्तर – अनुशासन
6 .) विरता शब्द का प्रत्यय है-
(अ) आ
(ब) ता
(स) अ
उत्तर – (ब) ता
7.) राष्ट्रीय पर्व है-
(अ) दीपावली
(ब) दशहरा
(स) 15 अगस्त
उत्तर – (स) 15 अगस्त
8.) अच्छे विद्यार्थी का गुण है-
(अ) अनुशासन
(ब) वीरता
(स) कठोरता
उत्तर – (अ) अनुशासन
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो-
1.) भारतीय सेना के कितने अंग है?
भारतीय सेना के तीन अंग है, थलसेना, वायुसेना, नौसेना।
2.) किस सेना में सैनिकों की संख्या सबसे अधिक होती है?
थलसेना में सैनिकों की संख्या अधिक होती है।
3.) नौसेना के सैनिकों की वर्दी का रंग कैसा होता है?
नौसेना के सैनिकों की वर्दी का रंग सफेद होता हैं।
4.) भारतीय सैनिक किसलिए विख्यात हैं?
भारतीय सैनिक बहादुरी के लिए विख्यात हैं।
5.) देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व किस पर होता है?
देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व सेना पर होता है।
6.) वायुसेना क्या क्या कार्य करती है?
घायलों को अस्पताल पहुंचाना, संकट में जो नागरिक हैं उनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना ऐसे कार्य वायुसेना करती है।
7.) नौसेना का प्रमुख कार्य क्या है?
नौसेना का प्रमुख कार्य समुद्री तट और समुद्री सीमाओं की रक्षा करना है।
8.) एक अच्छे सैनिक में कौन-कौन से गुण होते हैं?
एक अच्छे सैनिक में सजगता, देशभक्ति, साहस, अनुशासन, धैर्य यह सारे गुण होते है।
9) भारतीय सेना के तीनों अंगों का सर्वोच्च अधिकारी कौन होता है?
भारतीय सेना के तीनों अंगों का सर्वोच्च अधिकारी हमारे देश के राष्ट्रपति होते है।
भाषातत्व और व्याकरण
प्रश्न 1. रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करो-
क. कुशल कलाकार सुंदर मूर्तियाँ बनाते हैं, अकुशल कलाकारों की बनाई मूर्तियाँ उतनी सुंदर नहीं होतीं।
ख. जसपाल राणा एक विख्यात निशानेबाज हैं, रामबाबू गडरिया कुविख्यात डाकू था।
ग. मैं विशिष्ट हिन्दी पढ़ता हूँ, सलीम अविशिष्ट हिन्दी पढ़ता हैं।
प्रश्न 2. पाठ पढ़कर ऐसे शब्द ढूँढकर लिखो जिनमें ता जोड़कर नए शब्द बनाए गए हो, जैसे- कठोर कठोरता ।
अनुशासनप्रिय – अनुशासनप्रियता
सजग – सजगता
जन – जनता
प्रश्न 3. नीचे लिखे अनुच्छेद में यथास्थान उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग कर लिखो।
एक अच्छे सैनिक के गुण हैं- देशभक्ति, सजगता, साहस, धैर्य, और अनुशासन भारतीय सैनिकों में ये गुण कूट- कूटकर भरे हैं – यही नहीं बाढ़, तूफान, भूकंप, सूखा आदि प्राकृतिक आपदाओं के समय वे जिस प्रकार जनता की सहायता करते हैं, इससे उनकी सेवा भावना का भी परिचय मिलता है।
प्रश्न 4. नीचे लिखे वाक्यों में एक-एक शब्द अशुद्ध लिखा है। इन्हें खोजो और शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखो।
क. अक्षय दुरदर्शन पर 26 जनवरी की परेड देख रहा था।
अक्षय दूरदर्शन पर 26 जनवरी की परेड देख रहा था।
ख. नौसैनिक समुद्री लड़ाई में कुशल होते हैं।
नौसैनिक समुद्री लड़ाई में कुशल होते है।
ग. सेना के तीन प्रमुख अंग है।
सेना के ये तीन प्रमुख अंग है।
घ. अक्षय मन-ही-मन एक संक्लप कर बैठा ।
अक्षय मन – ही- मन एक संकल्प कर बैठा।
ङ. सैनिकों का अनुशासन सरहानीय है।
सैनिकों का अनुशासन सराहनीय है।
समझो
“नौसैनिक समुद्री लड़ाई में कुशल होते हैं।” इस वाक्य में समुद्री शब्द पर ध्यान दो। ‘समुद्र’ शब्द में ‘ई’ जोड़कर समुद्री शब्द बना है समुद्र संज्ञा है और ‘समुद्री’ विशेषण समुद्री शब्द लड़ाई की विशेषता बता रहा है।
प्रश्न 5. रिक्त स्थानों में दिए गए शब्दों का सही रूप बनाकर भरो-
क. नौसेना समुद्री तटों की रक्षा करती है (समुद्र)
ख.भारतीय सेना के तीन प्रमुख अंग हैं (भारत)
ग. हमारे देश के सैनिक अपनी बहादुरी के लिए प्रसिद्ध हैं। (बहादुर)
घ. वीर सैनिक बड़ी सजगता से देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं (सजग)
ड. सैनिकों का अनुशासन सराहनीय है। (सराहना)