Bihar Board Class 7 Social Science History Chapter 3 तुर्क – अफगान शासक all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 7 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 7 Social Science History Chapter 3 तुर्क – अफगान शासक
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
7 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
तुर्क – अफगान शासक
अ.) एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) 12वीं शताब्दी के मध्य में अजमेर के चौहान शासको ने किस शहर पर अपना अधिकार कर लिया?
12वीं शताब्दी के मध्य में अजमेर के चौहान शासको ने दिल्ली पर अपना अधिकार कर लिया।
2.) तुर्को ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना किस शताब्दी में की?
तुर्कों ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना 13वीं शताब्दी के आरंभ में की।
3.) मुहम्मद गौरी की मृत्यु कब हुई?
1206 ई सन में मुहम्मद गौरी की मृत्यु हो गई।
4.) रजिया सुल्तान कौन थी?
तुर्क राज्य को भारत में वास्तविक रूप से स्थापित करने का श्रेय अल्तमश को प्राप्त हुआ। उसके बेटी का नाम राजिया था। वह एकमात्र सुल्तान थी।
5.) सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने किन राज्यों के साथ लड़ाइयों में सफलता पाई?
सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने गुजरात, मालवा, रणथंबोर और चित्तौड़ इस राज्यों के साथ लड़ाइयों में सफलता पाई।
6.) सैनिक विभाग के आधिकारि को क्या कहा जाता था?
सैनिक विभाग के अधिकारी को आरिज ए मुमालिक कहा जाता था।
7.) चंगेज खा के नेतृत्व में मंगोलो ने किस जगह पर हमला किया?
चंगेज खा के नेतृत्व में मंगोलो ने उज़्बेकिस्तान पर हमला किया।
आ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) बाद के समय में यह परगना नामक …………………. इकाई का केंद्र बना।
बाद के समय में यह परगना नामक प्रशासनिक इकाई का केंद्र बना।
2.) दिल्ली के तुर्क शासको ने अपने ……………………….. को भिन्न-भिन्न आकर के इलाकों में नियुक्त किया था।
दिल्ली के तुर्क शासको ने अपने अमीरों को भिन्न-भिन्न आकर के इलाकों में नियुक्त किया था।
3.) केंद्रीय प्रशासन में वित्त विभाग में ……………………… का स्थान महत्वपूर्ण था।
केंद्रीय प्रशासन में वित्त विभाग में वजीर का स्थान महत्वपूर्ण था।
4.) सामान्यतः शासक बदलने के साथ उसके अमीर या अधिकारी और ……………………….. भी बदल जाते थे।
सामान्यतः शासक बदलने के साथ उसके अमीर या अधिकारी और सेनानायक भी बदल जाते थे।
5.) दिल्ली सल्तनत का विस्तार भारतीय ………………………… के एक बड़े क्षेत्र में हो गया था।
दिल्ली सल्तनत का विस्तार भारतीय उपग्रहद्वीप के एक बड़े क्षेत्र में हो गया था।
6.) ………………………. ई सन में मुहम्मद गौरी की मृत्यु हो गई।
1206 ई सन में मुहम्मद गौरी की मृत्यु हो गई।
इ.) सही जोड़ियां लगाओ।
1.) राजिया सुल्ताना – चौहान शासक
2.) कुतुबुद्दीन ऐबक – चौधरी
3.) दिल्ली – 1206 ई . सन से 1210 ई सन
4.) अजमेर – उपमहाद्वीप के प्रशासन का केंद्र
5.) गांवो का प्रधान – एकमात्र महीला सुल्ताना
उत्तर –
1.) राजिया सुल्ताना – एकमात्र महीला सुल्ताना
2.) कुतुबुद्दीन ऐबक – 1206 ई . सन से 1210 ई सन
3.) दिल्ली – उपमहाद्वीप के प्रशासन का केंद्र
4.) अजमेर – चौहान शासक
5.) गांवो का प्रधान – चौधरी
1.) स्थानीय प्रशासन –
समाकलन स्रोतों में शिक नामक एक प्रशासनिक इकाई का वर्णन मिलता है। शिकदार मतलब राजस्व अधिकारी और फौजदार मतलब सैनिक अधिकारी शिक से जुड़े पदाधिकारी थे। अपने इलाके में शांति प्रस्तावित करना इनका काम था। चौधरी लगभग 100 गांव का प्रधान होता था। बात के समय में यह परगना नामक प्रशासनिक इकाई का केंद्र बना। गांव यह शासन की सबसे छोटी इकाई थी। गांव में ग्राम पंचायत झगड़ा निपटने का काम करती थी।
2.) सैनिक प्रशासन –
सैनिक विभाग का प्रमुख अधिकारी आरिज ए मुमालिक था। यह अधिकारी सैनिकों की भर्ती वेतन देने का काम करता था। दिल्ली के तुर्क सुल्तानों ने विशाल सेना का निर्माण किया था। उनकी देखरेख पर वह विशेष ध्यान देते थे। अलाउद्दीन खिलजी ने अपनी सेना के लिए कुछ नियम बनाए थे। उसने अपने सैनिकों को पहचान पत्र दिया था। कई तुर्क सुल्तानों ने सैनिकों को वेतन के बदले दिल्ली के आसपास के गांव के कर वसूलने का अधिकार दिया था।
3.) तुर्क शासन की स्थापना-
जब मुहम्मद गौरी ने पंजाब, मुल्तान से लेकर गंगा जमुना के प्रदेशों पर अपना अधिकार जमाया तब उसने अपने एक गुलाम सेनानायक कुतुबुद्दीन ऐबक को भारत के प्रदेशों की देखभाल करने के लिए नियुक्त कर दिया। जब मोहम्मद गौरी की मृत्यु हो गई तब उसके प्रमुख गुलाम अधिकारियों ने उसके राज्य को आपस में बांट लिया। कुतुबुद्दीन ऐबक को सिंह और मुल्तान के अतिरिक्त शेष भारतीय प्रांतों का नियंत्रण प्राप्त हुआ। परंतु तुर्क राजा को भारत में स्थापित करने का श्रेय अल्तमश शाह को प्राप्त हुआ। उसके उत्तराधिकारियों ने रजिया सुल्तान जो उसकी बेटी थी एकमात्र महिला सुल्तान होने के कारण विशिष्ट महत्व रखती थी।
4.) केंद्रीय प्रशासन –
केंद्रीय प्रशासन में वित्त विभाग में वजीर का स्थान महत्वपूर्ण था। वह कर वसूल करना, वेतन देना, अक्ता देने की व्यवस्था करना यह काम करता था। अन्य पदाधिकारी मे सुल्तान के सेवा प्रबंधक, राज परिवार के देखभाल करने वाले, मुख्य न्यायाधीश और राजकीय फरमान जारी करने वाले यह अधिकारी शामिल थे।
उ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए।
1.) आज से लगभग 950 वर्ष पहले राजपूत वंश के राजाओं के शासनकाल में दिल्ली का किस रूप में विकास हुआ?
विकास एवं वाणिज्य
2.) किसकी सल्तनत में दिल्ली भारतीय उपमहाद्वीप की प्रशासन का केंद्र बन गया?
तुर्क
3.) एक मात्र महिला सुल्ताना का नाम लिखे?
राजिया सुल्ताना
4.) दिल्ली के सुल्तानों को सूबेदार, सेनापति एवं प्रशंसकों की जरूरत पड़ती थी। इन अधिकारियों को फारसी भाषा में क्या कहा जाता था?
अमीर