Bartani- Shabda, Eba Bakya Shuddhikaran (वर्तनी – शब्द, एव वाक्य शुद्धिकरण) hindi worksheet in 40 marks
Bartani- Shabda, Eba Bakya Shuddhikaran (वर्तनी – शब्द, एव वाक्य शुद्धिकरण) hindi worksheet in 40 marks for Indian students of English Medium and Hindi Medium. If you want to download this worksheet please contact us or drop a comment. We will generate PDF of this worksheet and share You.
वर्तनी – शब्द, एव वाक्य शुद्धिकरण
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। Marks:8
1.) अंग्रेजी में वर्तनी को …………………………. कहते हैं।
अंग्रेजी में वर्तनी को spelling कहते हैं।
2.) ………………………….. प्रत्यय कर को क्रिया से मिलकर लिखा जाता है।
पूर्वकालिक प्रत्यय कर को क्रिया से मिलकर लिखा जाता है।
3.) हिंदी भाषा की लिपि ……………………….. है जिसकी प्रधान विशेषता है की बोली जैसी जाती है वैसे ही लिखी जाती है।
हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है जिसकी प्रधान विशेषता है की बोली जैसी जाती है वैसे ही लिखी जाती है।
4.) शब्द संरचना तथा वाक्य प्रयोग में ……………………………… अशुद्धियों के कारण भाषा दोष पूर्ण हो जाती है।
शब्द संरचना तथा वाक्य प्रयोग में वर्तनिगत अशुद्धियों के कारण भाषा दोष पूर्ण हो जाती है।
5.) विशेषण शब्दों का लिंग सदैव ………………………. के समान होता है।
विशेषण शब्दों का लिंग सदैव विशेष्य के समान होता है।
6.) अनेक तत्सम शब्द हिंदी में ………………………… में प्रयुक्त होते हैं।
अनेक तत्सम शब्द हिंदी में स्त्रीलिंग में प्रयुक्त होते हैं।
7.) आदर सूचक शब्दों का प्रयोग सदैव ……………………………… में होता है।
आदर सूचक शब्दों का प्रयोग सदैव बहुवचन में होता है।
8.) सर्वनाम के साथ ……………………………… चिन्ह हो तो उसे सर्वनाम में मिलाकर लिखा जाना चाहिए।
सर्वनाम के साथ विभक्ति चिन्ह हो तो उसे सर्वनाम में मिलाकर लिखा जाना चाहिए।
प्र.) 2 दिए गए शब्द शुद्ध करके लिखो। Marks:10
1.) नारिओ – नारियों
2.) गौरवता – गौरव
3.) सन्मुख – सम्मुख
4.) निरस – नीरस
5.) अहर – आहार
6.) अगम – अगम्य
7.) आदेस – आदेश
8.) ईमारत – इमारत
9.) क्रत्रिम – कृत्रिम
10.) चेत्र – चैत्र
प्र.) 3 दिए गए वाक्य शुद्ध करके लिखें। Marks:10
1.) राम घर नहीं है।
राम घर पर नहीं है।
2.) वह पुस्तक है पढ़ता।
वह पुस्तक पढ़ता है।
3.) यह किताब बड़ी छोटी है।
यह किताब बहुत छोटी है।
4.) यह क्या तुमने किया?
यह तुमने क्या किया?
5.) हम बाजार को जा रहे हैं।
हम बाजार जा रहे हैं।
6.) वह निरपराधी था।
वह निरपराध था।
7.) बचपन से ही मैं यह खेल खेली हूं।
बचपन से ही मैं यहखेल खेलता हूं।
8.) यह खिलौना मेरे को दे दीजिए।
यह खिलौना मुझे दे दीजिए।
9.) डाली पर कोयल बैठा है।
डाली पर कोयल बैठी है।
10.) वह खाना खाया?
तुमने खाना खाया?
प्र.) 4 सही शब्द पहचाने। Marks:8
1.) ऊषा, ऊशा, उष, उसा
ऊषा
2.) एईश्वार्य, एयस्वेरी, एश्वर्य, ऐश्वर्य
ऐश्वर्य
3.) जाजूर, जजर्र, जर्जर, जुजार
जर्जर
4.) बुढा, भुडा, बूढ़ा, बूड़ा
बूढ़ा
5.) वधु, वद्धु, वधू, विधु
वधू
6.) संगृह, संगह, संग्रह, सगह
संग्रह
7.) नबाब, नवाब, नबाव, नवावा
नवाब
8.) गुन, गुण, गूने, गून
गुण
प्र.) 5 वर्तनी किसे कहा जाता है? Marks:4
वर्तनी: ही कैसे शब्द को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के क्रम को वर्तनी या अक्षरी कहते हैं। अंग्रेजी में वर्तनी को स्पेलिंग और उर्दू में हिस्से कहते हैं। भाषा की समस्त ध्वनियों को सही ढंग से उच्चारण करने हेतु वर्तनी की एकरूपता स्थापित की जाती है। जिस भाषा की वर्तनी में अपनी भाषा के साथ अन्य भाषाओं की ध्वनियों को ग्रहण करने की जितनी अधिक शक्ति होगी उसे भाषा की वर्तनी उतनी ही समर्थ होगी। अतः वर्तनी का सीधा संबंध भाषागत ध्वनियों के उच्चारण से है।
Also See: वर्ण