Barna (वर्ण) hindi worksheet in 40 marks
Barna (वर्ण) hindi worksheet in 40 marks for Indian students of English Medium and Hindi Medium. If you want to download this worksheet please contact us or drop a comment. We will generate PDF of this worksheet and share You.
वर्ण
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो। Marks:8
1.) हिंदी में वर्णों को ………………… भी कहा जाता है।
हिंदी में वर्णों को अक्षर भी कहा जाता है।
2.) वर्णों की व्यवस्थित समूह को …………………….. कहते हैं।
वर्णों की व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं।
3.) जिस वर्णों के उच्चारण में हृस्व स्वरों से दुगना समय लगता है उन्हें ……………………. कहते हैं।
जिस वर्णों के उच्चारण में हृस्व स्वरों से दुगना समय लगता है उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं।
4.) विवृत स्वर के उच्चारण में ……………………… पूरा खुला होता है।
विवृत स्वर के उच्चारण में मुख द्वार पूरा खुला होता है।
5.) ……………………. की कोई मात्रा नहीं होती।
आवरण की कोई मात्रा नहीं होती।
6.) अनुनासिक स्वर है और ……………………….. मूल रूप से व्यंजन है।
अनुनासिक स्वर है और अनुस्वार मूल रूप से व्यंजन है।
7.) हलयुक्त व्यंजन ……………………………… वर्ण कहलाता है।
हलयुक्त व्यंजन हलंत वर्ण कहलाता है।
8.) मुख के जी भाग से जी वर्ण का उच्चार होता है उसे वर्ण का ………………………….. स्थान कहते हैं।
मुख के जी भाग से जी वर्ण का उच्चार होता है उसे वर्ण का उच्चारण स्थान कहते हैं।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर 2 से 3 वाक्य में लिखिए। Marks:6
1.) वर्ण किसे कहते हैं?
हम जब भाषा बोलते हैं अगर इस भाषा को हमें लिखित स्वरूप में बताना हो तो हम कुछ लिखित चिन्हों का उपयोग करते हैं। इन्हीं को वर्ण कहा जाता है। जब भाषा लिखकर रखी जाती है तब विशिष्ट शब्द के लिए या विशिष्ट अक्षर के लिए कुछ चिन्हों का उपयोग किया जाता है। इसे हम वर्ण कहते हैं।
2.) वर्णों के उच्चारण स्थान किसे कहते हैं?
अपने मुख के जीस भाग से वर्ण का उच्चार होता है उसे वर्ण का उच्चारण स्थान कहा जाता है। हमारे मुख के अंदर जब हवा दबाई जाती है तब अलग-अलग वर्णों का उच्चारण होता है। हमारे मुख के अंदर ऐसे पांच स्थान है जहां से स्वर उत्पन्न होता है।
3.) अनुस्वार को पंचम अक्षर में बदलने के कोई दो नियम लिखो।
अनुस्वार को पंचम अक्षर में बदलने के कोई दो नियम –
1.) पंचम वर्ण यदि द्वित्व रूप में दोबारा आए तो पंचम वर्ण अनुसार में परिवर्तित नहीं होगा।
जैसे – सम्मेलन, हिन्दी
2.) जिन शब्दों में अनुस्वार के बाद य र ल व ह आए तो वहां अनुस्वार अपने मूल रूप में ही रहता है।
द्वंद्व
प्र.) 3 व्याख्या लिखे। Marks:10
1.) प्लूत स्वर –
जिस वर्ण का उच्चार करते समय दीर्घ स्वरों से भी अधिक समय लगता है उन्हें प्लूत स्वर कहा जाता है। इन स्वरों का प्रयोग दूर से बुलाने के लिए होता है या फिर रोते समय किया जाता है।
जैसे – आsss, सुनोss
2.) मध्य स्वर –
जिन स्वरों का उच्चारण करते समय अपने जब का मध्य भाग कार्यरत रहता है उन्हें हम मध्य स्वर कहते हैं।
जैसे – अ, इ
3.) व्यंजन – जिन वर्णों के पूर्ण उच्चारण के लिए स्वरों की मदद ली जाती है उसे व्यंजन कहा जाता है। स्वरों की सहायता लिए बिना व्यंजन नहीं बोले जा सकते।
4.) संयुक्त व्यंजन –
जिस वर्ण में दो से अधिक व्यंजन एक साथ आते हैं उसे संयुक्त व्यंजन कहा जाता है।
जैसे – विज्ञान – ज् + ञ
5.) हृस्व स्वर जिन स्वरों के उच्चारण में कम से कम समय लगता है उन्हें हृस्व स्वर कहा जाता है।
प्र.) 4 सही मिलान करे। Marks:5
1.) अ, इ, उ, ऋ स्पर्श व्यंजन
2.) ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ अन्तस्थ व्यंजन
3.) श, ष, स, ह दीर्घ स्वर
4.) य, र, ल, व। हृस्व स्वर
5.) प, फ, ब, भ ऊष्म व्यंजन
उत्तर –
1.) अ, इ, उ, ऋ हृस्व स्वर
2.) ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ दीर्घ स्वर
3.) श, ष, स, ह ऊष्म व्यंजन
4.) य, र, ल, व। अन्तस्थ व्यंजन
5.) प, फ, ब, भ स्पर्श व्यंजन
प्र.) 5 दो दो उदाहरण लिखें। Marks: 4
1.) अनुस्वार –
गंध, रंग
2.) अनुनासिक –
चाँद, पाँच
3.) विसर्ग –
निश्चय, अंतर्गत
4.) हलंत –
विद्यालय, मुन्ना
प्र.) 6 उच्चारण के समय की दृष्टि से स्वर के कितने भेद होते हैं? Marks:6
उच्चारण के समय की दृष्टि से स्वर के तीन भेद होते हैं। ह्रस्व स्वर, दीर्घ स्वर, प्लूत स्वर।
ह्रस्व स्वर-
जिन स्वरों के उच्चारण में काम से कम समय लगता है उसे हम रस व स्वर कहते हैं। ह्रस्व स्वर चार है।
दीर्घ स्वर –
जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर स्वरों से दुगना समय लगता है उन्हें दीर्घ स्वर कहा जाता है। दीर्घ स्वर हिंदी में साथ है।
प्लूत स्वर –
जिस वर्णों के उच्चारण में दीर्घ स्वरों से भी अधिक समय लगता है उन्हें प्लूत स्वर कहते हैं। अगर किसी को दूर से बुलाना हो या फिर बच्चा रो रहा हो ऐसे वक्त इन स्वरों का प्रयोग किया जाता है।
प्र.) 7 वर्णमाला में कितने व्यंजन है? Marks:1
वर्णमाला में कुल 39 व्यंजन है।
Also See: पुरुष – परिभाषा, भेद एव उदाहरण