Visheshan (विशेषण) Class 6 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 6 Hindi Grammar Visheshan (विशेषण) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 6 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 6 Hindi Grammar विशेषण MCQ.
विशेषण
जो शब्द संज्ञा की विशेषता बताते हैं या फिर सर्वनाम की विशेषता बताते हैं उन्हें विशेषण कहा जाता है।
विशेषण के प्रकार:-
विशेषण के चार प्रकार होते हैं।
गुणवाचक विशेषण
परिमाणवाचक विशेषण
संख्या वाचक विशेषण
सार्वनामिक विशेषण
विशेषण का महत्व:-
विशेषण के वजह से वाक्य को संपूर्णतः प्रदान की जा सकती है।
जब हम विशेषण का सही उपयोग करते हैं तो जो वाचक होते हैं वह आकर्षित हो जाते हैं।
इस वजह से भाषा रोचकदार बनती है।
किसी कार्य का वर्णन रोचक दर करने के लिए विशेषण का प्रयोग किया जाता है
बच्चों के लिए विशेषणों का उपयोग करना कैसे सिखाए:-
बच्चों को विशेषणों का प्रयोग करना सीखना है तो उन्हें हमें सुंदर तस्वीर दिखानी चाहिए और उसकी जानकारी में उन्हें विशेषणों का प्रयोग करना सीखना चाहिए।
ऐसे अगर मनोरंजन तरीके से उन्हें विशेषण का प्रयोग सिखाएंगे तो वह अपनी भाषा का प्रयोग रोचक तरीके से सबके सामने करेंगे।
प्र.) 1 जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता का बोध हो उसे ……………… कहते हैं।
1.) सर्वनाम
2.) भाषा
3.) विशेषण
4.) नाम
उत्तर – 3.) विशेषण
प्र.) 2 यह पेड़ …………………….. है। सही विशेषण का चुनाव करें।
1.) भावुक
2.) घना
3.) अति
4.) बहुत
उत्तर – 2.) घना
प्र.) 3 विशेषण के कितने प्रकार होते हैं?
1.) चार
2.) आठ
3.) दस
4.) दो
उत्तर – 1.) चार
प्र.) 4 जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, दशा, भाव, आकार, समय, स्थान इत्यादि का बोध कराते हैं उन्हें ………………. विशेषण कहते हैं।
1.) संख्यावाचक
2.) गुणवाचक
3.) परिमाणवाचक
4.) जातिवाचक
उत्तर – 2.) गुणवाचक
प्र.) 5 केरी खट्टी होती है। इस वाक्य में कौन सा विशेषण शब्द है?
1.) केरी
2.) खट्टी
3.) होती
4.) है
उत्तर – 2.) खट्टी
प्र.) 6 कुछ शब्द विशेषणों की भी विशेषता बताते हैं ऐसे शब्दों को …………………….. कहा जाता है।
1.) सर्वनाम
2.) विराम चिन्ह
3.) भाषा
4.) प्रविशेषण
उत्तर – 4.) प्रविशेषण
प्र.) 7 वह कुत्ता ईमानदार है। इस वाक्य में रेखांकित किए गए शब्द का विशेषण पहचाने।
1.) गुणवाचक
2.) संख्यावाचक
3.) संकेतवाचक
4.) परिमाणवाचक
उत्तर – 3.) संकेतवाचक
प्र.) 8 परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं?
1.) जिसमें अनिश्चितता हो।
2.) जिसमें गुण आदर्श गए हो।
3.) जिसमें किसी वस्तु की मात्रा नापतोल आदि का बोध कराया गया हो।
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.) जिसमें किसी वस्तु की मात्रा नापतोल आदि का बोध कराया गया हो।
प्र.) 9 जो सर्वनाम शब्द किसी संज्ञा के पहले जोड़कर उसकी ओर संकेत करते हैं उसे सार्वनामिक या ……………….. विशेषण कहते हैं।
1.) गुणवाचक
2.) परिमाणवाचक
3.) संकेतवाचक
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.) संकेतवाचक
प्र.) 10 संख्यावाचक विशेषण के कितने प्रकार होते हैं?
1.) तीन
2.) चार
3.) दो
4.) पांच
उत्तर – 3.) दो
प्र.) 11 फूल बहुत सुंदर है। इस वाक्य में प्रविशेषण कौन सा है?
1.) फूल
2.) बहुत
3.) सुंदर
4.) है
उत्तर – 2.) बहुत
प्र.) 12 जो विशेषण शब्द किसी संख्या या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं उन्हें ……………………. विशेषण कहते हैं।
1.) संख्यावाचक
2.) गुणवाचक
3.) प्रविषेषण
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 1.) संख्यावाचक
प्र.) 13 मेरे पास कई पेंसिल है। इस वाक्य में विशेषण का भेद लिखिए।
1.) गुणवाचक
2.) निश्चित संख्यावाचक
3.) अनिश्चित संख्यावाचक
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.) अनिश्चित संख्यावाचक
प्र.) 14 बकेट में चार लीटर पानी है। इस वाक्य में विशेषण शब्द कौन सा है?
1.) चार
2.) बकेट
3.) लीटर
4.) पानी
उत्तर – 1.) चार
प्र.) 15 दीदी के पास कुल मिलाकर दस किताबें है। दिए गए वाक्य में विशेषण शब्द कौन सा है?
1.) किताबे
2.) पास
3.) दस
4.) मिलाकर
उत्तर – 3.) दस
प्र.) 16 भैया ने गाड़ी में …………………. पेट्रोल डाल दिया। रिक्त स्थानों में योग्य विशेषण का प्रयोग करें।
1.) चार लीटर
2.) दो मीटर
3.) पांच किलो
4.) एक किलोमीटर
उत्तर – 1.) चार लीटर
प्र.) 17 दीदी ………………… केले लिए लेकर आई। दिए गए वाक्य में सही विशेषण का प्रयोग करें।
1.) पांच मीटर
2.) तीन लीटर
3.) चार किलो
4.) दो दर्जन
उत्तर – 4.) दो दर्जन
प्र.) 18 दिए गए वाक्यों में गुणवाचक विशेषण का वाक्य कौन सा है बताइए।
1.) गुलाब का रंग लाल है।
2.) पेड़ पर चार फल लगे हैं।
3.) मेरे पास दो पेन है।
4.) मां 4 मीटर कपड़ा लेकर आई।
उत्तर – 1.) गुलाब का रंग लाल है।
प्र.) 19 दिए गए वाक्यों में से संकेत वाचक विशेषण का वाक्य पहचाने।
1.) पंछी आसमान में उड़ रहे हैं।
2.) वह लड़का होशियार है।
3.) मछली का रंग भूरा है।
4.) लड़के का कद बड़ा है
उत्तर – 2.) वह लड़का होशियार है।
प्र.) 20 कक्षा में कुल मिलाकर बीस लड़के हैं। उपयुक्त वाक्य में किस विशेषण का प्रयोग किया गया है?
1.) संख्यावाचक
2.) परिमाणवाचक
3.) गुणवाचक
4.) कोई भी नही
उत्तर – 1.) संख्यावाचक