Viram Chinh विराम चिन्ह (विराम चिन्ह के भेद) Class 8 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 8 Hindi Grammar Viram Chinh विराम चिन्ह (विराम चिन्ह के भेद) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 8 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Grammar विराम चिन्ह (विराम चिन्ह के भेद) MCQ.
विराम चिन्ह – विराम चिन्ह के भेद
विराम:-
विराम इस शब्द का अर्थ होता है विराम।
विराम चिन्ह:-
व्याकरण में अर्थता की स्पष्टता के लिए वाक्य को अलग-अलग भागों में बांटा जाता है। इसके लिए अलग-अलग चिन्हों का उपयोग किया जाता है उसे विराम चिन्ह कहते हैं।
विराम चिन्ह के उपयोग:-
विराम चिन्हो की वजह से वाक्य में कहा ठहरता है इस बात का पता चल जाता है।
विराम चिन्ह की वजह से भाषा अलंकृत होती है।
भाषा की शक्ति बढ़ती है।
विराम चिन्ह की मदद की वजह से हमे व्याकरण का ज्ञान मिलता है।
विराम चिन्ह की वजह से हम अपने विचारों को अच्छी तरह से स्पष्ट कर सकते हैं।
विराम चिन्ह की वजह से हमें वाक्य का सही अर्थ पता चल जाता है। अर्थ का अनर्थ नहीं होता।
विराम चिन्हों का महत्व:-
वाक्य में जो भाव आदर्श जाते हैं उनका स्पष्ट करने के लिए वाक्य के बीच में या अंत में विराम चिन्हों का प्रयोग किया जाता हैं।
विराम चिन्हो की वजह से हमारे वाक्य पढ़ने की गति में तेरा आ जाता है।
इसी वजह से कई बातें अधिक स्पष्ट हो जाती है।
भाषा में जो भाव दर्शाए गए हैं उन्हें को समझने के लिए शब्द वाक्य का एक दूसरे के साथ जो संबंध होता है उसे दर्शाने के लिए विराम चिन्ह मदद करते हैं।
प्र.) 1 विराम चिन्ह का अर्थ क्या है?
1.) रुकना
2.) विश्राम करना
3.) ठहरना
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 4.) उपयुक्त सभी
प्र.) 2 भाषा के लिखित रूप में विशेष स्थान पर रुकने का संकेत करने वाले चिन्हों को …………………………… कहते हैं।
1.) संज्ञा
2.) संकेत चिन्ह
3.) विराम चिन्ह
4.) विशेष
उत्तर – 3.) विराम चिन्ह
प्र.) 3 विराम चिन्ह के ……………………….. प्रकार है।
1.) छह
2.) बारह
3.) चौदह
4.) आठ
उत्तर – 2.) बारह
प्र.) 4 पूर्णविराम चिन्ह कथन की ………………………….. का बोध कराता है।
1.) पूर्णता
2.) अल्पता
3.) ठहरने
4.) जाने
उत्तर – 1.) पूर्णता
प्र.) 5 अर्धविराम का प्रयोग कब किया जाता है?
1.) आगे बढ़ने के लिए
2.) पूर्णविराम से कुछ ज्यादा देर तक रुकने के लिए
3.) न रुकने के लिए
4.) पूर्णविराम से कुछ कम देर तक रुकने के लिए
उत्तर – 4.) पूर्णविराम से कुछ कम देर तक रुकने के लिए
प्र.) 6 दिए गए पर्यायों में से अल्पविराम का चिन्ह पहचानो।
1.) ।
2.) ,
3.) “_”
4.) ;
उत्तर – 2.) ,
प्र.) 7 किसी कही हुई बात को स्पष्ट करने या उसका विवरण प्रस्तुत करने के लिए वाक्य के अंत में ………………….. चिन्ह का प्रयोग होता है।
1.) विवरण
2.) पूर्णविराम
3.) अर्धविराम
4.) प्रश्नसुचक
उत्तर – 1.) विवरण
प्र.) 8 ? इस चिन्ह का प्रयोग कब किया जाता है?
1.) जब वाक्य पूर्ण हो जाता है।
2.) प्रश्नवाचक वाक्य की समाप्ति प्रश्न वाचक चिन्ह का प्रयोग करके की जाती है।
3.) जब अल्प कालीन विराम का प्रयोग करना हो।
4.) जब हम हर्ष, आश्चर्य यह भाव प्रकट करते हैं।
उत्तर – 2.) प्रश्नवाचक वाक्य की समाप्ति प्रश्न वाचक चिन्ह का प्रयोग करके की जाती है।
प्र.) 9 ! दिया गया चिन्ह पहचानो।
1.) विस्मयादिबोधक चिन्ह
2.) अल्पविराम चिन्ह
3.) प्रश्नचिन्ह
4.) पूर्णविराम
उत्तर – 1.) विस्मयादिबोधक चिन्ह
प्र.) 10 क्या मुझे वहां जाना चाहिए
दिए गए वाक्य में सही चिन्ह का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखें।
1.) क्या मुझे वहां जाना चाहिए;
2.) क्या! मुझे वहां जाना चाहिए।
3.) क्या मुझे वहां जाना चाहिए ?
4.) क्या मुझे वहां जाना चाहिए ।
उत्तर – 3.) क्या मुझे वहां जाना चाहिए ?
प्र.) 11 दोहरे उद्धरण चिन्ह का प्रयोग कब किया जाता है?
1.) जब किसी व्यक्ति का कथन मूल रूप में लिखा जाता है।
2.) जब किसी व्यक्ति का कथन कथा के रूप में लिखा जाता है।
3.) उपयुक्त एक और दो
4.) कोई भी नही
उत्तर – 1.) जब किसी व्यक्ति का कथन मूल रूप में लिखा जाता है।
प्र.) 12 दिए गए पारियों में से – कौन सा है पहचानो।
1.) /
2.) —
3.) :
4.) *
उत्तर – 2.) —
प्र.) 13 (_) यह चिन्ह कौन सा है?
1.) निर्देशक चिन्ह
2.) अल्पविराम
3.) कोष्ठक
4.) प्रश्नसुचक चिन्ह
उत्तर – 3.) कोष्ठक
प्र.) 14 दिए गए पारियों में से ० चिन्ह कौन सा है?
1.) ;
2.) ०
3.) ,
4.) ।
उत्तर – 2.) ०
प्र.) 15 आना जाना, उठना बैठना, माता पिता इन शब्दों में कौन से चिन्ह का प्रयोग किया जाना चाहिए?
1.) प्रश्नसुचक चिन्ह
2.) विवरण चिन्ह
3.) योजक चिन्ह
4.) अर्धविराम चिन्ह
उत्तर – 3.) योजक चिन्ह
प्र.) 16 राधा मोहन शीला रीमा संजय सब घूमने गए हैं। इस वाक्य में कौन से चिन्ह का प्रयोग किया जाना चाहिए?
1.) अल्पविराम
2.) कोष्ठक चिन्ह
3.) विस्मयबोधक चिन्ह
4.) पूर्णविराम
उत्तर – 1.) अल्पविराम
प्र.) 17 बाप रे इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया
सही चिन्ह का इस्तेमाल करके वाक्य फिर से लिखे।
1.) बाप रे इतना बड़ा! हादसा कैसे हो गया।
2.) बाप रे, इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया।
3.) बाप रे! इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया ?
4.) बाप रे इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया ।
उत्तर – 3.) बाप रे! इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया ?
प्र.) 18 उद्धरण चिन्ह कितने प्रकार के होते हैं?
1.) दो
2.) तीन
3.) चार
4.) पांच
उत्तर – 1.) दो
प्र.) 19 प्रश्नवाचक वाक्य की समाप्ति पर पूर्ण विराम का प्रयोग ना करके ……………………… चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
1.) विस्मयादिबोधक
2.) विवरण
3.) प्रश्नवाचक
4.) अल्पविराम
उत्तर – 3.) प्रश्नवाचक
प्र.) 20 – यह चिन्ह कौन सा है पहचाने।
1.) योजक चिन्ह
2.) निर्देशक चिन्ह
3.) लाघव चिन्ह
4.) पूर्णविराम
उत्तर – 1.) योजक चिन्ह