Viram Chinh (विराम चिन्ह) Class 7 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 7 Hindi Grammar Viram Chinh (विराम चिन्ह) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 7 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 7 Hindi Grammar विराम चिन्ह MCQ.
विराम चिन्ह:-
भाषा के लिखित रूप में विशेष स्थान पर रुकने का संकेत करने वाले चिन्हों को विराम चिन्ह कहते हैं।
विराम का अर्थ होता है रुकना या ठहर जाना
विराम चिन्ह के भेद:-
विराम चिन्ह के 12 भेद होते हैं।
पूर्णविराम
अर्धविराम
अल्पविराम
प्रश्न सूचक चिन्ह
विस्मय सूचक चिन्ह
उद्धरण चिन्ह
विवरण चिन्ह
कोष्ठक चिन्ह
हंस पद या त्रुटिपूरक चिन्ह
निर्देशक चिन्ह
लाघव चिन्ह
व्याकरण में विराम चिन्ह का उपयोग:-
व्याकरण में विराम चिन्ह का उपयोग बहुत महत्वपूर्ण है।
अगर हम विराम चिन्हों का प्रयोग नहीं करेंगे तो वाक्य का अर्थ समझने में बहुत बड़ा अनर्थ हो जायेगा।
व्याकरण में विराम चिन्ह का जब हम प्रयोग करते हैं तब हमें कहां रुकना है किस जगह पर कौन से भाव का प्रयोग करना है यह बात पता चल जाती है।
विराम चिन्हों का भाषा में उपयोग:-
विराम चिन्हो का जब हम सही तरीके से उपयोग करते हैं तो भाषा सुंदर बन जाती है।
वाक्य को अर्थ प्राप्त हो जाता है।
जब हम विराम चिन्हो का भाषा में प्रयोग करते हैं तब हमारे विचार स्पष्ट रूप से सामने वाले व्यक्ति को समझ में आते हैं।
प्र. 1 भाषा के लिखित रूप में विशेष स्थानों पर रुकने का संकेत करने वाले चिन्हों को …………. चिन्ह कहते हैं।
1.) प्रश्नचिन्ह
2.) योजक चिन्ह
3.) विराम
4.)अर्धविराम
उत्तर – 3.) विराम
प्र. 2 विराम का अर्थ क्या है?
1.)चलना
2.) रुकना
3.)दौड़ना
4.) सोना
उत्तर – 2.) रुकना
प्र. 3 विराम चिन्ह के कितने भेद होते हैं?
1.)आठ
2.) दस
3.)बारह
4.) अठारह
उत्तर – 3.)बारह
प्र. 4 दिए गए चिन्ह में से अर्धविराम का चिन्ह कौन सा है?
1.),
2.) ।
3.);
4.) –
उत्तर – 3.);
प्र. 5 विस्मयादिबोधक अथवा प्रश्न वाचक वाक्य के अतिरिक्त सभी वाक्य के अंत में ……….. चिन्ह का प्रयोग है।
1.) उद्धरण
2.) अर्धविराम
3.) अल्पविराम
4.) पूर्णविराम
उत्तर – 4.) पूर्णविराम
प्र. 6 प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में कौन सा चिन्ह लगता है?
1.)€
2.) ?
3.)•
4.) ।
उत्तर – 2.) ?
प्र. 7 प्रश्न सूचक वाक्य पहचाने।
1.)मेंने पढ़ाई पूरी कर ली।
2.) वह कहा रहते है?
3.) अरे! यह देखो गिर गया।
4.) मां ने खाना बनाया।
उत्तर – 2.) वह कहा रहते है?
प्र. 8 योजक चिन्ह का प्रयोग ………….. को जोड़ने और तुलना करने के लिए किया जाता हैं।
1.)दो शब्दों
2.) दो वाक्य
3.) दो चिन्ह
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 1.)दो शब्द
प्र. 9 विस्मयसूचक चिन्ह का प्रयोग कब किया जाता हैं?
1.)आश्चर्य प्रकट करने के लिए
2.) हर्ष प्रकट करने के लिए
3.)शौक प्रकट करने के लिए
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 4.) उपयुक्त सभी
प्र. 10 शब्दो को संक्षिप्त रूप से लिखने के लिए …….. चिन्ह का प्रयोग किया जाता हैं।
1.)लाघव
2.) योजक
3.)अर्धविराम
4.) पूर्णविराम
उत्तर – 1.)लाघव
प्र. 11 दिए गए चिन्हों में से उपविराम चिन्ह कौन सा है?
1.)_
2.) “_”
3.):
4.) (_)
उत्तर – 3.):
प्र. 12 सरस्वती गंगा गोदावरी नर्मदा यह नदियां भारत में बहती है। इस वाक्य में सही विराम चिन्हों का प्रयोग करें।
1.)सरस्वती गंगा गोदावरी नर्मदा यह नदियां भारत में बहती है!
2.) ‘ सरस्वती गंगा गोदावरी नर्मदा यह नदियां भारत में बहती है।’
3.)सरस्वती गंगा गोदावरी नर्मदा; यह नदियां भारत में बहती है।
4.) सरस्वती, गंगा, गोदावरी, नर्मदा यह नदियां भारत में बहती है।
उत्तर – 4.) सरस्वती, गंगा, गोदावरी, नर्मदा यह नदियां भारत में बहती है।
प्र. 13 युग्म शब्दो में किस चिन्ह का उपयोग किया जाता हैं?
1.)_
2.) !
3.)-
4.) :
उत्तर – 3.)-
प्र. 14 _ यह कौनसा चिन्ह है?
1.)निर्देशक चिन्ह
2.) प्रश्न सूचक चिन्ह
3.)योजक चिन्ह
4.) अर्धविराम चिन्ह
उत्तर – 1.)निर्देशक चिन्ह
प्र. 15 उनका हमारे घर आना -जाना है। इस वाक्य में कौन से विराम चिन्ह का प्रयोग किया गया है?
1.) योजक चिन्ह
2.) निर्देशक चिन्ह
3.)पूर्णविराम
4.) प्रश्नचिन्ह
उत्तर – 1.) योजक चिन्ह
प्र. 16 ; यह कौन सा चिन्ह है?
1.)कोष्ठक चिन्ह
2.) विस्मयसूचक चिन्ह
3.)अर्धविराम
4.) विवरण चिन्ह
उत्तर – 3.)अर्धविराम
प्र. 17 (_) यह कौन सा चिन्ह है?
1.)विवरण चिन्ह
2.) उद्धरण चिन्ह
3.) लाघव चिन्ह
4.) कोष्ठक चिन्ह
उत्तर – 4.) कोष्ठक चिन्ह
प्र. 18 अरे! तुम कहा जा रहे हो। इस वाक्य में कौन से विराम चिन्ह का प्रयोग किया गया है?
1.) विस्मय सूचक चिन्ह
2.) अल्पविराम चिन्ह
3.)प्रश्न सूचक चिन्ह
4.) पूर्णविराम
उत्तर – 1.) विस्मय सूचक चिन्ह
प्र. 19 महात्मा गांधी जी ने कहा _अहिंसा ही परम धर्म है। दिए गए वाक्य में कौन से विराम चिन्ह का प्रयोग किया गया है।
1.)विवरण चिन्ह
2.) कोष्ठक चिन्ह
3.) हंसपद चिन्ह
4.)निर्देशक चिन्ह
उत्तर – 4.)निर्देशक चिन्ह
प्र. 20 (०) यह कौन सा चिन्ह है?
1.) लाघव चिन्ह
2.) विस्मय सूचक चिन्ह
3.)उद्धरण चिन्ह
4.) योजक चिन्ह
उत्तर – 1.) लाघव चिन्ह