Viram Chinh (विराम चिन्ह) Class 6 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 6 Hindi Grammar Viram Chinh (विराम चिन्ह) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 6 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 6 Hindi Grammar विराम चिन्ह MCQ.
विराम चिन्ह:-
विराम का अर्थ होता है रुकना या ठहरना। हम जो भाषा लिखते हैं उसमें जिन चिन्हों का प्रयोग करते हैं उन्हें हम विराम चिन्ह कहते हैं। अपने मन के भावों को प्रकट करने के लिए विराम चिन्हो की जरूरत हमें होती है।
विराम चिन्हों का महत्व:-
हमारी भाषा में विराम चिन्हो का बहुत महत्व है।
अगर हम विराम चिन्हो का प्रयोग नहीं करेंगे तो वाक्य का अर्थ कभी-कभी बदल जाएगा। इस वजह से अर्थ का अनर्थ भी हो जाता है।
विराम चिन्हो के बारे में पाठशाला से लेकर सरकारी परीक्षा उन तक प्रश्न पूछे जाते हैं।
विराम चिन्ह की वजह से हम अपने मां के भावों को प्रकट कर सकते हैं।
विराम चिन्ह अपने मां के भावों को सरल और सहज बना देते हैं।
जब हम वाक्य बोलते हैं तो उसके बहुत सारे हिस्से होते हैं। विराम चिन्ह के मदद से यह हिस्से स्पष्ट किए जाते हैं।
अगर किसी वाक्य में चिन्हों का स्थान बदल जाता है तो वाक्य का अर्थ बदल जाता है।
विराम चिन्ह बच्चों को सिखाने के उपयोग:-
जब हम बच्चों को विराम चिन्ह सीखते हैं तब वह अपनी भावनाएं अच्छी तरह से व्यक्त करना सीख जाते हैं।
विराम चिन्ह और व्याकरण सीखना यह बच्चों के बात करने के तरीके को या फिर लिखने के तरीके के तरीकों में बहुत बड़ा बदलाव लाता है।
विराम चिन्हो के प्रयोग से बच्चे बेहतर संवाद कर सकते हैं।
प्र.) 1 विराम का अर्थ क्या है?
1.) फिरना
2.) चलना
3.) सोना
4.) रुकना
उत्तर – 4.) रुकना
प्र.) 2 विस्मयादिबोधक चिन्ह पहचानो।
1.) !
2.) ,
3.) ।
4.) –
उत्तर – 1.) !
प्र.) 3 : इसे क्या कहा जाता है?
1.) स्वाल्पविराम
2.) उपविराम
3.) पूर्णविराम
4.) अर्धविराम
उत्तर – 2.) उपविराम
प्र.) 4 । इस चिन्ह का प्रयोग कब किया जाता है?
1.) वाक्य की शुरुआत में।
2.) वाक्य के अंत में।
3.) वाक्य के बीच में।
4.) कही पर भी नही।
उत्तर – 2.) वाक्य के अंत में।
प्र.) 5 “_” इस चिन्ह को पहचाने
1.) विराम चिन्ह
2.) उद्धरण चिन्ह
3.) योजक चिन्ह
4.) लाघव विराम चिन्ह
उत्तर – 2.) उद्धरण चिन्ह
प्र.) 6 राघव घर पर आता – जाता रहता है। इस वाक्य में कौन से चिन्ह का प्रयोग किया गया है।
1.) विवरण चिन्ह
2.) अवतरण चिन्ह
3.) योजक चिन्ह
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.) योजक चिन्ह
प्र.) 7 प्रश्न सूचक चिन्ह पहचानो।
1.) ?
2.) ()
3.) /
4.) ‘_’
उत्तर – 1.) ?
प्र.) 8 हम कल तारकर्ली, मालवण, देवबाग, दांडी घूमने जाएंगे। इस वाक्य में कौन से चिन्हों का प्रयोग किया गया है।
1.) अल्पविराम, प्रश्न सूचक चिन्ह
2.) विस्मयादिबोधक चिन्ह, योजक चिन्ह
3.) अल्पविराम, पूर्णविराम
4.) अर्धविराम चिन्ह, उपविराम
उत्तर – 3.) अल्पविराम, पूर्णविराम
प्र.) 9 :- यह चिन्ह पहचाने।
1.) योजक चिन्ह
2.) निर्देशक चिन्ह
3.) उद्धरण चिन्ह
4.) विवरण चिन्ह
उत्तर – 4.) विवरण चिन्ह
प्र.) 10 लाघव विराम चिन्ह पहचाने।
1.) दिन और रात
2.) राधा, रमन, रत्न
3.) डॉ0
4.) सुख – दुख
उत्तर – 3.) डॉ0
प्र.) 11 आना – जाना खाना – पीना सोना – जागना इन शब्दों में कौन सी चिन्ह का प्रयोग किया गया है?
1.) योजक चिन्ह
2.) विवरण चिन्ह
3.) विस्मयादिबोधक चिन्ह
4.) प्रश्नचिन्ह
उत्तर – 1.) योजक चिन्ह
प्र.) 12 भाव और विचारों को स्पष्ट करने के लिए जिन कॉन का प्रयोग वाक्य के बीच में या अंत में किया जाता है उन्हें ……………………. चिन्ह कहते हैं।
1.) शांत
2.) विराम
3.) योजक
4.) कोई भी नही
उत्तर – 2.) विराम
प्र.) 13 रुकना या ठहरना किसका अर्थ होता है?
1.) शांत बैठने का
2.) जाने का
3.) चिन्ह का
4.) इनमें से एक भी नही
उत्तर – 4.) इनमें से एक भी नही
प्र.) 14 लाघव चिन्ह को और क्या कहा जाता है?
1.) संक्षेपसूचक चिन्ह
2.) उपविराम
3.) अर्धवीराम
4.) पूर्णविराम
उत्तर – 1.) संक्षेपसूचक चिन्ह
प्र.) 15 दिए गए वाक्यों में से विस्मयादिक बोधक चिन्ह वाला वाक्य पहचाने।
1.) तुम हमारे साथ चलो।
2.) अरे! यह भी तुम्हें आता है।
3.) तुम कहा जा रहे हो?
4.) रिया, सुमन, चाचा, चाची एक साथ है।
उत्तर – 2.) अरे! यह भी तुम्हें आता है।
प्र.) 16 विवरण चिन्ह का प्रयोग कहां पर किया जाता है?
1.) जहां किसी बात का उत्तर या उदाहरण बीच में देना हो।
2.) जहां किसी बात का उत्तर शुरुआत में देना हो।
3.) जहां किसी बात का उत्तर या उदाहरण अगली पंक्ति में देना हो।
4.) जहां किसी बात का उत्तर दो शब्दों में देना हो।
उत्तर – 3.) जहां किसी बात का उत्तर या उदाहरण अगली पंक्ति में देना हो।
प्र.) 17 किसी व्यक्ति की बात को जो कातियो बताने के लिए ……………………. चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
1.) पूर्णविराम
2.) उद्धरण चिन्ह
3.) अवतरण चिन्ह
4.) प्रश्नचिन्ह
उत्तर – 2.) उद्धरण चिन्ह
प्र.) 18 दिए गए चिन्हों में से में से अल्पविराम कौन सा है?
1.) |
2.) •
3.) {}
4.) ,
उत्तर – 4.) ,
प्र.) 19 वाक्य में प्रश्न पूछे जाने पर ……………………… चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
1.) अल्पविराम
2.) अर्धविराम
3.) उपविराम
4.) प्रश्नसूचक
उत्तर – 4.) प्रश्नसूचक
प्र.) 20 कोष्ठक विराम चिन्ह पहचाने
1.) ()
2.) {}
3.) []
4.) दिए गए सभी
उत्तर – 4.) दिए गए सभी