Vachan वचन (वचन के भेद) Class 8 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 8 Hindi Grammar Vachan वचन (वचन के भेद) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 8 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Grammar वचन (वचन के भेद) MCQ.
वचन – वचन के भेद
वचन:-
संज्ञा के जिस रूप से हमें किसी व्यक्ति या वस्तु के एक या एक से अधिक होने का बोध होता है उसे वचन कहा जाता है।
शब्दों की संख्या वाचक रूप को वचन कहते हैं।
वचन के प्रकार:-
एकवचन
बहुवचन
वचन का उपयोग:-
वचन हम किसी व्यक्ति या वस्तु के लिए प्रयोग करते हैं।
किसी वस्तु को या फिर व्यक्तियों को वचन सूचित करता है।
वचन हमें वस्तु या व्यक्तियों की संख्या निश्चित करने में मदद करता है।
भाषा में वचन कर का उपयोग सही तरीके से करना अगर हम सीख जाएंगे तो हमारी भाषा सुंदर हो सकती है। इस वजह से वचन को समझना एक महत्वपूर्ण विषय है। वचन हमारे वाक्य को समझदार बनाता है।
प्र.) 1 हिंदी व्याकरण में वचन का अर्थ क्या होता है?
1.) संख्या
2.) सर्वनाम
3.) संज्ञा
4.) कार्य
उत्तर – 1.) संख्या
प्र.) 2 शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का बोध हो उसे ………………… कहा जाता है।
1.) वचन
2.) संख्या
3.) अंक
4.) सर्वनाम
उत्तर – 1.) वचन
प्र.) 3 वचन के कितने भेद होते हैं?
1.) तीन
2.) दो
3.) चार
4.) पांच
उत्तर – 2.) दो
प्र.) 4 शब्द के जिस रूप से एक व्यक्ति, वस्तु, स्थान, एक प्राणी होने का बोध हो उसे …………………….. कहा जाता है।
1.) बहुवचन
2.) वचन
3.) एक वचन
4.) संज्ञा
उत्तर – 3.) एक वचन
प्र.) 5 दिए गए उदाहरण में से एक वचन का उदाहरण पहचानो।
1.) खिलौने
2.) लड़किया
3.) लड़का
4.) खेतों
उत्तर – 3.) लड़का
प्र.) 6 शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का बोध हो उसे …………………. कहा जाता है।
1.) एकवचन
2.) काल
3.) बहुवचन
4.) संख्या
उत्तर – 3.) बहुवचन
प्र.) 7 वचन की पहचान किन शब्दों के द्वारा की जाती है?
1.) संज्ञा सर्वनाम विशेषण शब्दों के प्रयोग द्वारा
2.) क्रिया शब्दों के प्रयोग द्वारा
3.) उपयुक्त एक और दो
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.) उपयुक्त एक और दो
प्र.) 8 वस्तुएं इस शब्द को एक वचन में परिवर्तन कीजिए।
1.) वस्तु
2.) वस्तो
3.) वस्तुओ
4.) वास्तु
उत्तर – 1.) वस्तु
प्र.) 9 बच्चे शोर मचा रहे हैं। उपयुक्त वाक्य का वचन बदलकर फिर से लिखिए।
1.) बच्चों शोर मचा रहे हैं।
2.) बच्चा शोर मचा रहा हैं।
3.) बच्चा शोर मचा रहे हैं।
4.) बच्ची शोर मचा रहे हैं।
उत्तर – 2.) बच्चा शोर मचा रहा हैं।
प्र.) 10 चाचा जी को खेत में जाना है। रेखांकित किए गए शब्द का वचन बदले।
1.) खेती
2.) खेतिए
3.) खेतओ
4.) खेतो
उत्तर – 4.) खेतो
प्र.) 11 सदा एकवचन रहने वाले शब्द पहचानो।
1.) बर्तनों
2.) जनता
3.) बलिया
4.) पहाड़ों
उत्तर – 2.) जनता
प्र.) 12 सदा एकवचन रहने वाले शब्द पहचानो।
1.) लड़की
2.) दुकानें
3.) डिब्बा
4.) अहिंसा
उत्तर – 4.) अहिंसा
प्र.) 13 दिए गए शब्दों में से सदा बहुवचन रहने वाले शब्द पहचानो।
1.) बाल
2.) गाड़ी
3.) कटोरिया
4.) बक्से
उत्तर – 1.) बाल
प्र.) 14 दिए गए शब्दों में से सदा बहुवचन रहने वाले शब्द पहचानो।
1.) झरने
2.) आंसू
3.) नदिया
4.) पानी
उत्तर – 2.) आंसू
प्र.) 15 समूह वाचक संज्ञा का प्रयोग हमेशा …………………… में होता है।
1.) संज्ञा
2.) वचन
3.) बहुवचन
4.) एक वचन
उत्तर – 4.) एक वचन
प्र.) 16 सम्मान और आदर प्रकट करने के लिए हमेशा किस वचन का प्रयोग किया जाता है?
1.) एकवचन
2.) बहुवचन
3.) उपयुक्त दोनो
4.) कोई भी नही
उत्तर – 2.) बहुवचन
दिए गए शब्दों का वचन बदलो।
प्र.) 17 कुर्सी
1.) कुर्सिये
2.) कुरसे
3.) कुर्सियां
4.) कुर्सियों
उत्तर – 3.) कुर्सियां
प्र.) 18 घोड़े
1.) घड़ों
2.) घोड़ी
3.) घोड़ों
4.) घोड़ा
उत्तर – 4.) घोड़ा
प्र.) 19 मटके
1.) मटको
2.) मटका
3.) मटकिया
4.) कोई भी नही
उत्तर – 2.) मटका
प्र.) 20 साइकिल
1.) साइकिलो
2.) साइको
3.) साईकिले
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 3.) साईकिले