Shabd Vichar (शब्द विचार) Class 8 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 8 Hindi Grammar Shabd Vichar (शब्द विचार) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 8 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Grammar शब्द विचार MCQ.
शब्द विचार:-
शब्दों की जानकारी होना उसे शब्द का पूरा ज्ञान होना इस शब्द विचार कहा जाता है।
यह क्या अधिक वर्णों के मेल से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक इकाई को शब्द कहा जाता है।
शब्द विचार का उद्देश्य:-
शब्द विचार का मुख्य उद्देश्य यही है कि शब्द विचार की वजह से शब्दों की उत्पत्ति, उसका अर्थ और उस शब्द का अलग-अलग प्रयोग किस तरह से किया जाता है यह समझने में मदद होती है।
शब्द विचार की मदद से हम भाषा की रचना किस तरह से की जाती है, उसका विकास कैसे किया जाता है और उसका कार्य इसको अधिक बेहतर समझ सकते हैं।
प्र.) 1 वर्णों के मेल से बनी सार्थक ध्वनि को ………………………… कहते है।
1.) भाषा
2.) इकाई
3.) शब्द
4.) परिभाषा
उत्तर – 3.) शब्द
प्र.) 2 शब्द के कितने भेद होते हैं?
1.) दो
2.) चार
3.) आठ
4.) दस
उत्तर – 2.) चार
प्र.) 3 अर्थ के आधार पर शब्द के…………………… भेद होते है।
1.) दो
2.) तीन
3.) चार
4.) पांच
उत्तर – 1.) दो
प्र.) 4 जिन शब्दों का कोई निश्चित अर्थ होता है उन्हें …………………… शब्द कहते हैं।
1.) निरर्थक
2.) एकर्थी
3.) सार्थक
4.) ध्वनि
उत्तर – 3.) सार्थक
प्र.) 5 निरर्थक शब्द किसे कहा जाता है?
1.) जिन शब्दों का केवल एक ही अर्थ होता है।
2.) जिन शब्दों के एक से अनेक अर्थ होते हैं।
3.) जिन शब्दों का अर्थ होता है।
4.) जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता।
उत्तर – 4.) जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता।
प्र.) 6 जिन शब्दों से केवल एक ही अर्थ का बोध होता है उन्हें ………………………. शब्द कहते हैं।
1.) द्विअर्थी
2.) एकार्थी
3.) सार्थक
4.) अनेकार्थी
उत्तर – 2.) एकार्थी
प्र.) 7 जिन शब्दों से एक से अधिक अर्थों का बोध होता है उन्हें ……………………. शब्द कहते हैं।
1.) अनेकार्थी
2.) एकार्थी
3.) पर्यायवाची
4.) ध्वनि
उत्तर – 1.) अनेकार्थी
प्र.) 8 पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
1.) जिन शब्दों के अर्थ विपरीत होते हैं।
2.) जिन शब्दों के अर्थ समान होते हैं।
3.) जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता।
4.) जिन शब्दों के अनेक अर्थ होते हैं।
उत्तर – 2.) जिन शब्दों के अर्थ समान होते हैं।
प्र.) 9 विपरीत अर्थ बताने वाले शब्दों को ……………….. शब्द या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं।
1.) विलोम
2.) समानार्थी
3.) श्रुतिसम
4.) पर्यायवाची
उत्तर – 1.) विलोम
प्र.) 10 जिन शब्दों का उच्चारण समान प्रतीत होता है लेकिन उनका अर्थ भिन्न होता है ऐसे शब्दों को क्या कहा जाता है?
1.) समानभासी शब्द
2.) युग्म शब्द
3.) श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 4.) उपयुक्त सभी
प्र.) 11 उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के कितने भेद किए जाते हैं?
1.) दो
2.) पांच
3.) चार
4.) सात
उत्तर – 3.) चार
प्र.) 12 तद्भव शब्द किसे कहा जाता है?
1.) संस्कृत के वे शब्द जिनका परिवर्तन नहीं हुआ
2.) संस्कृत के वे शब्द जिनका हिंदी में रूप परिवर्तित हो गया
3.) संस्कृत के वे शब्द जो हिंदी में वैसे ही आए हैं
4.) कोई भी नही
उत्तर – 2.) संस्कृत के वे शब्द जिनका हिंदी में रूप परिवर्तित हो गया
प्र.) 13 जो शब्द ……………………. या क्षेत्रीय प्रभाव से आवश्यकता अनुसार हिंदी भाषा में आ गए हैं वे देशज शब्द कहलाते हैं।
1.) देशी
2.) शहरी
3.) ग्रामीण
4.) स्थानीय
उत्तर – 4.) स्थानीय
प्र.) 14 रूढ़ शब्द, यौगिक शब्द, योगरूढ़ शब्द यह किसके आधार पर किए गए शब्द भेद है?
1.) उत्पत्ति के आधार पर
2.) प्रयोग के आधार पर
3.) रचना के आधार पर
4.) अर्थ के आधार पर
उत्तर – 3.) रचना के आधार पर
प्र.) 15 जिन शब्दों के सार्थक खंड या टुकड़े नहीं किया जा सकते हैं उन्हें ………………… शब्द कहते हैं।
1.) रूढ़
2.) यौगिक
3.) तत्सम
4.) तद्भव
उत्तर – 1.) रूढ़
प्र.) 16 प्रयोग के आधार पर किए गए शब्द भेद कौन से हैं?
1.) विकारी
2.) अविकारी
3.) उपयुक्त एक और दो
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.) उपयुक्त एक और दो
प्र.) 17 संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया यह कौन से शब्द होते हैं?
1.) भाषा
2.) अविकारी
3.) शब्द
4.) विकारी
उत्तर – 4.) विकारी
प्र.) 18 जिन शब्दों के रूप में लिंग, वचन, कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता है वह ………….. शब्द कहलाते हैं
1.) अविकारी
2.) विकारी
3.) विशेषण
4.) विशेष्य
उत्तर – 1.) अविकारी
प्र.) 19 योगरूढ़ शब्द में केवल …………………… समास के उदाहरण ही आते हैं।
1.) द्वंद्व
2.) तत्पुरुष
3.) बहुव्रीहि
4.) द्विगु
उत्तर – 3.) बहुव्रीहि
प्र.) 20 अविकारी शब्दों को कितने भागों में बांटा गया है?
1.) आठ
2.) चार
3.) दस
4.) पांच
उत्तर – 2.) चार