Sangya: Parivasha, Ved aur Udaharan (संज्ञा: परिभाषा, भेद और उदाहरण) hindi worksheet in 40 marks
Sangya: Parivasha, Ved aur Udaharan (संज्ञा: परिभाषा, भेद और उदाहरण) hindi worksheet in 40 marks for Indian students of English Medium and Hindi Medium. If you want to download this worksheet please contact us or drop a comment. We will generate PDF of this worksheet and share You.
संज्ञा: परिभाषा, भेद और उदाहरण
प्र.) 1 एक – एक वाक्य में उत्तर लिखें। Marks: 7
1.) हिंदी में पद के कितने प्रकार के और कौन–कौन से होते हैं?
हिंदी में पद पांच प्रकार के होते हैं –
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय
2.) संज्ञा के कितने भेद है?
संज्ञा के तीन प्रकार के भेद है।
3.) जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
जिस संज्ञा शब्द से जाति का बोध होता है उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
4.) समूह वाचक संज्ञा के दो उदाहरण लिखें।
अ.) सभा में कई सारे लोग इकट्ठा हुए थे।
आ.) पाठशाला के सभी दोस्त मिलकर घूमने गए थे।
5.) क्रियार्थक संज्ञा किसे कहा जाता है?
जब किसी वाक्य की शुरुआत में करता के रूप में कोई क्रिया आती है तब उसे क्रिया को क्रियार्थक संज्ञा कहते हैं।
6.) लिंग किसे कहते हैं?
जो शब्द स्त्री और पुरुष इन दोनों में भेद निर्माण करते हैं इन्हें लिंग कहा जाता है।
7.) संबंध कारक के महत्वपूर्ण पहचान क्या होती है?
संबंध कारक के महत्वपूर्ण पहचान यह होती है की उस जगह पर दो पदों का परस्परिक संबंध बताया जाता है।
प्र.) 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो। Marks:6
1.) ……………………….. संज्ञा को दो भागों में विभाजित किया जाता है।
जातिवाचक संज्ञा को दो भागों में विभाजित किया जाता है।
2.) जिस संज्ञा शब्दों से किसी धातु, द्रव्य, सामग्री, पदार्थ आदि का बोध हो उसे ……………………… संज्ञा कहते हैं।
जिस संज्ञा शब्दों से किसी धातु, द्रव्य, सामग्री, पदार्थ आदि का बोध हो उसे द्रव्य वाचक संज्ञा कहते हैं।
3.) जिन भाववाचक संज्ञा शब्दों में किसी भी प्रत्यय का प्रयोग नहीं होता है उन्हें हम ………………………. संज्ञा कहते हैं।
जिन भाववाचक संज्ञा शब्दों में किसी भी प्रत्यय का प्रयोग नहीं होता है उन्हें हम स्वतंत्र भाव वाचक संज्ञा कहते हैं।
4.) जिस वस्तु में प्राण न हो वह ………………………………… संज्ञा कहलाता है।
जिस वस्तु में प्राण न हो वह अप्राणी वाचक संज्ञा कहलाता है।
5.) जिस शब्द से एक या अनेक होने का बोध होता है उसे ………………….. कहते हैं।
जिस शब्द से एक या अनेक होने का बोध होता है उसे वचन कहते हैं।
6.) जहां किसी एक व्यक्ति को इंगित किया जाता रहा हो वहां ………………………………… होता है।
जहां किसी एक व्यक्ति को इंगित किया जाता रहा हो वहां एक वचन होता है।
प्र.) 3 दिए गए शब्दों के लिंग बदले। Marks:4
1.) साधु – साध्वी
2.) सेठानी – सेठ
3.) नायक – नायिका
4.) कवयित्री – कवि
5.) पिता – माता
6.) लड़का – लड़की
7.) बालक – बालिका
8.) विदुषी – विदूषक
प्र.) 4 वचन बदले | Marks:4
1.) स्त्री – स्त्रिया
2.) गहना – गहने
3.) रात – राते
4.) पौधा – पौधे
5.) आंख – आंखे
6.) बेटा – बेटे
7.) ताला – ताले
8.) दुकान – दुकानें
प्र.) 5 दिए गए वाक्यों में से संज्ञा पहचाने। Marks:3
1.) राधा गांव जाएगी।
राधा
2.) वह गुलाब के फूल लेकर आया।
गुलाब
3.) सभी दोस्त पहाड़ पर चढ़ाने गए हैं।
पहाड़
4.) मां खाना बना रही है।
मां
5.) शेर दहाड़ता है।
शेर
6.) चिड़िया आसमान में उड़ रही है।
चिड़िया
प्र.) 6 दिए गए संज्ञा में से व्यक्तिवाचक, जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा अलग–अलग करके लिखें। Marks:5
मुंबई, नदी, बचपन, आम, रेल, कोलकाता, रोना, टेबल, दुःख, पंछी, कुर्सी, भूवी, आनंद, गुस्सा, राम, लड़की
व्यक्तिवाचक संज्ञा – मुंबई, आम, कोलकाता, टेबल, कुर्सी, भुवी, राम
जातीवाचक संज्ञा – नदी, रेल, पंछी, लड़की
भाववाचक संज्ञा – बचपन, रोना, दुःख, आनंद, गुस्सा
प्र.) 7 दिए गए संज्ञा के दो दो उदाहरण लिखें। Marks:4
1.) द्रव्यवाचक संज्ञा –
सोना, घी
2.) क्रियार्थक संज्ञा –
खाना, चलना
3.) व्यक्तिवाचक संज्ञा –
मोहन, हिमालय
4.) भाववाचक संज्ञा
खुशी, प्रेम
प्र.) 8 दिए गाय सज्ञाओं से भाववाचक संज्ञा का निर्माण करें। Marks:3
1.) दीन – दीनता
2.) ऊंचा – ऊंचाई
3.) पशु – पशुता
4.) मानव – मानवता
5.) बुरा – बुराई
6.) सुंदर – सुंदरता
प्र.) 9 संज्ञा किसे कहते है ? संज्ञा की परिभाषा और उसके पद के पांच प्रकार लिखें। Marks:4
संज्ञा वह शब्द है जो किसी प्राणी, स्थान, व्यक्ति, भाव उनके नाम के स्वरूप में प्रयुक्त होते हैं। सभी नाम को संज्ञा कहा जाता है।
संज्ञा की परिभाषा –
किसी व्यक्ति स्थान वास्तु उनके नाम, गुण, धर्म, स्वभाव इसका बोध कराने वाले शब्दों को संज्ञा कहा जाता है।
जैसे – अमरूद, खटाई, सीता
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय यह हिंदी में पद के पांच प्रकार होते हैं।
Also See: रस–परिभाषा, भेद और उदाहरण