PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 24 नेत्रदान Exercise Questions and Answers
PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 24 नेत्रदान Exercise Questions and Answers, Grammar, Writing.
अभ्यास
क) भाषा–बोध
1) शब्दार्थ
नसीब = भाग्य
सहसा = अचानक
आशंका = संदेह, शक
हृदयाघात = दिल का काम करना बन्द हो जाना
चुहलबाजी = शरारती
विलाप = रोना-धोना
असहनीय = जिसे सहन न किया जा सके
संकल्प = इच्छा, निश्चय
सर्वोपरि = सबसे ऊपर
स्वेच्छा = अपनी इच्छा
आर्द्र = नमी युक्त
शल्य = चीर-फाड़
आश्वस्त = जिसका डर दूर कर दिया गया हो
2) इस मुहावरों के अर्थ लिखते हुए वाक्य बनायें
लुत्फ उठाना = —————
अर्थ- मजा लेना
वाक्य- रश्मि के जन्मदिवस की पार्टी में सभी बच्चों ने बहुत लुफ्त उठाया था।
मातम छाना = —————
अर्थ- मृतक का दुख
वाक्य- शादी के मंडप में राधा के पिताजी की हृदय की गति रुक जाने से मातम छा गया था।
गले से लिपटकर रोना = —————
अर्थ- फूट फूट कर रोना
वाक्य- रोहिणी अपनी विदाई में शादी के समय अपनी मां के गले से लिपट कर रोने लगी।
किसी और दुनिया में जाना = —————
अर्थ- दूसरा जन्म
वाक्य- मृत्यु के बाद सबको किसी और दुनिया में जाना ही है।
जीवन प्रकाशमान होना = —————
अर्थ- अपने जीवन को सत्करणी लगाना
वाक्य- सुधा ने अपनी सारी संपत्ति गरीबों में दान कर दी और उनकी सेवा में लग कर अपने जीवन को प्रकाशमान कर दिया।
यज्ञ सफल होना = —————
अर्थ- कठिन कार्य सफल होना
वाक्य- गांव के लोगों को शराब मुक्त करने का महिलाओं का यज्ञ सफल हो गया।
जीवन के मायने बदलना = —————
अर्थ- जीवन का अर्थ बदलना
वाक्य- सुधा को अपना मनचाहा वर मिल गया था जिस वजह से उसके जीवन के मायने बदल गए थे।
ख) विषय–बोध
1) इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें
क) नेत्र दान करने का संकल्प किस किसने किया था?
उत्तर – मृतका और उसकी सहेली ने नेत्रदान करने का संकल्प किया था।
ख) हृदयाघात के कारण किसकी मृत्यु हो गई थी ?
उत्तर- लेखिका की सखी की मृत्यु हो गई थी हृदयघात के कारण।
ग) नेत्र संकल्प का क्या अर्थ है ?
उत्तर – ‘मृत्यु के पश्चात नेत्रों का दान ‘ यह है नेत्र संकल्प का अर्थ।
घ) सहेली के परिवार वालों ने नेत्रदान करने का विरोध कैसे किया ?
उत्तर- सहेली के परिवार वालों को नेत्रदान के विषय में कुछ भी पता नहीं था इसलिए उन्होंने नेत्रदान करने का विरोध किया।
ङ) एक व्यक्ति की आँखें कितने लोगों को लगाई जाती हैं ?
उत्तर- एक व्यक्ति की आंखें दो लोगों को लगाई जा सकती है।
च) हमारे देश में कितने लोग ऐसे हैं जिनका आँखों का पर्दा किसी न किसी कारण धुंधला हो जाता है ?
उत्तर- 25 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिनके आंखों का पर्दा किसी न किसी कारण धुंधला हो जाता है।
छ) नेत्र बैंक की टीम के पहुँचने से पूर्व क्या करना चाहिए ?
उत्तर- मृतक की दोनों आंखों को बंद करना चाहिए और उसके बाद उन पर रुई में लपेटकर बर्फ रखनी चाहिए। मृतक जिस कमरे में है वहां का पंखा बंद कर देना चाहिए। यह सारी तैयारी करके रखना चाहिए नेत्र बैंक की टीम पहुंचने से पूर्व।
ज) नेत्र दान करने में कितना समय लगता है ?
उत्तर- 15-20 मिनट लगते हैं नेत्रदान करने के लिए।
2) इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें
क) नेत्रदान संकल्प पत्र के बारे में आप क्या जानते हैं? लिखें।
उत्तर- नेत्रदान संकल्प पत्र एक शपथ पत्र है जो कोई भी व्यक्ति ले सकता है। यह शपथ पत्र लेने का अर्थ होता है कि जब भी वह व्यक्ति मर जाएगा तो उसकी दोनों आंखें घर के लोग दान दे देंगे। यह करने से उस व्यक्ति की आंखों को डॉक्टर दो जरूरतमंद लोगों को वह आंखें लगाएंगे जिस वजह से अंधे देख सकेंगे।
ख) नेत्र दान के क्या लाभ हैं ?
उत्तर- नेत्रदान के कई लाभ है। एक व्यक्ति के नेत्रदान करने से दो अंधे व्यक्ति को देखने की शक्ति प्राप्त होती है। जो व्यक्ति अंधा होता है उसे नेत्र प्राप्त होने से वह फिर से संसार की सुंदरता देखने के योग्य बनता है। किसी भी व्यक्ति के मृत्यु के बाद उसकी नेत्र भी नष्ट होने होते हैं, पर यदि नेत्रदान किया तो वह नेत्र किसी को नया जीवन देने के योग्य बन जाती है। यह लाभ है नेत्रदान करने की।
ग) व्यावहारिक व्याकरण
1)
क) ‘अ’ लगाकर विपरीत शब्द बनायें
प्रिय = ———-
उत्तर- अप्रिय
सहनीय = ———-
उत्तर- असहनीय
सहमति = ———-
उत्तर- असहमति
सहयोग = ———-
उत्तर- असहयोग
संभव = ———-
उत्तर- असंभव
ख) इन विपरीत अर्थ वाले शब्दों को भी समझें
अर्थ = अनर्थ
इच्छा = अनिच्छा
ठण्डक = तपन
कर्त्तव्य = अधिकार
2) लिंग बदलें
बेटा = ———-
उत्तर- बेटी
पति = ———-
उत्तर- पत्नी
सास = ———-
उत्तर- ससुर
माता = ———-
उत्तर- पिता
मौसी = ———-
उत्तर- मौसा
दादी = ———-
उत्तर- दादा
साधु = ———-
उत्तर- साध्वी
Also See: Previous Chapter फलों की चौपाल Question Answer Solution
3) ‘बे‘ लगाकर नये शब्द बनायें
बे + खबर = ———-
उत्तर- बेखबर
बे + सहारा = ———-
उत्तर- बेसहारा
बे + शक = ———-
उत्तर- बेशक
बे + मेल = ———-
उत्तर- बेमेल
बे + रोक = ———-
उत्तर- बेरोक
4) ‘नेत्र‘ शब्द के पर्यायवाची लिखें।
उत्तर- लोचन, नयन , चक्षु, विलोचन, आंख