PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 22 उम्मीद का अंतिम पत्ता Exercise Questions and Answers
PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 22 उम्मीद का अंतिम पत्ता Exercise Questions and Answers, Grammar, Writing.
अभ्यास
क) भाषा–बोध
1) शब्दार्थ
फुसफुसाना = धीमी, अस्फुट आवाज में बोलना
लता = बेल
आग्रह = किसी बात पर बार-बार जोर देना
खनिक = गड्ढा या खान खोदने वाला व्यक्ति
ज्वर = बुखार, ताप
सर्वश्रेष्ठ = सबसे उत्तम
कलाकृति = कलामयी रचना
निमोनिया = सर्दी से फेफड़े में श्लेष्मा के जमा हो जाने से होने वाली सूजन या प्रदाह
2) इन शब्दों के अर्थ समझते हुए वाक्य बनायें :-
लता =————-
अर्थ- बेल
वाक्य- अमेरिकी लता फूलों से लगी हुई थी।
आग्रह =————-
अर्थ- हठ
वाक्य- चाचा जी ने खाने के लिए बहुत आग्रह किया।
अनचाहा =————-
अर्थ- अप्रिय
वाक्य- राजू सबका अनचाहा है।
चित्र =————-
अर्थ- तस्वीर
वाक्य- रूपल ने प्रिया का चित्र बनाया।
मूर्ति =————-
अर्थ- सूरत
वाक्य- मेरे कमरे में शिवाजी महाराज की मूर्ति है।
सर्वश्रेष्ठ =————-
अर्थ- सबसे उत्तम
वाक्य- शिवांश सर्वश्रेष्ठ बच्चा है।
कलाकृति =————-
अर्थ- ऐसी रचना जो कलापूर्ण हो।
वाक्य- सुधा की कलाकृति रचना पूर्ण होती है।
ख) विषय–बोध
1) इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें
क) स्यू और जॉनसी कौन थीं?
उत्तर – स्यू और जॉनसी बहुत अच्छी कलाकार थी और वह दोनों अच्छी सहेलियां थी।
ख) जॉनसी को क्या हो गया था ?
उत्तर – उसे निमोनिया हो गया था।
ग) उसके मन में क्या बात बैठ गई थी ?
उत्तर -जॉनसी के मन में बैठ गया था कि आईवीलता पौधे का आखिरी पत्ता अगर गिर गया तो वह भी मर जाएगी।
घ) जॉनसी का मन बहलाने के लिए स्यू ने क्या किया?
उत्तर – स्यू ने जॉनसी का मन बहलाने के लिए फैशन और कपड़ों की बातें की। उसके बाद उनके कमरे में ही चित्र बनाने का कार्य किया।
ङ) आईबी लता से गिरते पत्ते को देखकर उसने स्यू से क्या कहा?
उत्तर – जॉनसीने स्यू से कहा कि, ‘उसके आखिरी पत्ते गिरने के बाद वह भी मर जाएगी’, यह कहने लगी जॉनसी आईविलता के गिरते पत्तों को देखकर।
च) बहरमैन कौन था ?
उत्तर – साठ साल का बुड्ढा कलाकार था बहरमैन जो चित्र बनाया करता था।
छ) बहरमैन की सर्वश्रेष्ठ कलाकृति क्या थी?
उत्तर – बहरमैन ने हरे, पीले रंग के पत्ते को उसने आईविलता पर लगाया था, यह उसकी सर्वश्रेष्ठ कलाकृति थी।
ज) अंतिम पत्ते को लता पर लगा देखकर जॉनसी को क्या विश्वास हो गया था?
उत्तर – अंतिम पत्ते को लता पर लगा देखकर जॉनसी को विश्वास हो गया की अभी और जीयेगी वह अभी नहीं मरेगी।
2) इन प्रश्नों के उत्तर चार या पांच वाक्यों में लिखें:
क) जॉनसी में जीने की चाह क्यों नहीं थी?
उत्तर – जॉनसी में जीने की चाह इसलिए नहीं थी क्योंकि उसे निमोनिया हो गया था, उस वजह से वह बिस्तर पर लेटे लेटे उसके कमरे के बाहर लगे आईवीलता से गिरते पत्ते देखती। उन पत्तों को देखकर जॉनसी को बहुत वहम हो गया था कि जिस प्रकार पत्ते गिर रहे थे वह भी उसी तरह मौत की ओर जा रही है। जॉनसी सोचने लगी थी कि बेल के आखिरी दिन के आखिरी पत्ते के गिरने के बाद उसकी भी मृत्यु हो जाएगी। यह बातें सोच कर वह निराश हो गई और उसे जीने की चाह नहीं थी।
ख) स्यू ने अपनी सहेली के लिए क्या–क्या काम किये ?
उत्तर – स्यू और जॉनसी दोनों अच्छी सहेलीया थी। जॉनसी बीमार पड़ने के बाद स्यू ने जॉनसी के लिए वह सब काम किए जो कोई भी बहुत अच्छी सहेली करती थी। स्यू ने जॉनसी का वहम दूर करने के लिए समझाया। स्यू जॉनसी को कपड़े और फैशन की बातें कर ध्यान बदलती थी। उसके कमरे में ही चित्रकला करती थी। स्यू ने जॉनसी को दुलारा प्यार किया और सब प्रकार से उसकी सेवा सुश्रुषा की।
ग) बहरमैन ने जॉनसी के लिए ऐसा क्या किया जिससे उसके मन में जीने की चाह उत्पन्न हो गई ?
उत्तर – बहरमैन को जब स्यू से पता चला कि जॉनसी के मन में एक खराब वहम है जो उसे निराश कर मृत्यू की ओर ले जा रहा है। बहरमैन ने जॉनसी के मनका वहम निकालने के लिए। अपनी अच्छी चित्रकारीता का इस्तेमाल किया। क्योंकि जॉनसी को भ्रम था कि लतापर लगा आखिरी पत्ता जब गिर जाएगा तो वह भी मर जाएगी, इस बात को ध्यान रखकर बहरमैन ने लता का पत्ता तूफानी रात में गिर जाने के बाद एक पत्ता बनाकर बेल पर लगा दिया जो नकली होकर भी असली लग रहा था। जॉनसी ने तूफान में पत्ते को गिरता न देखकर उसके मन में जीने की चाह उत्पन्न हो गई थी।
Also See: हरी – हरी दूब पर Question Answer Solution
ग) व्यावहारिक व्याकरण
1) इन शब्दों में से मूल शब्द अलग करके लिखें
चिंतित = ————-
उत्तर- चिंता
स्वास्थ्य = ————-
उत्तर- स्वस्थ
उत्सुकता = ————-
उत्तर- उत्सुक
तूफानी = ————-
उत्तर- तुफान
दिलचस्पी = ————-
उत्तर- दिल
परेशानी = ————-
उत्तर- परेशान
बर्फीली = ————-
उत्तर- बर्फ
अंतिम = ————-
उत्तर- अंत
शांति = ————-
उत्तर- शांत
2) विपरीत शब्द लिखें
स्वस्थ = ————-
उत्तर- अस्वस्थ
सहयोग = ————-
उत्तर- असहयोग
अंधेरा = ————-
उत्तर- उजाला
इच्छा = ————-
उत्तर- अनिच्छा
निराश = ————-
उत्तर- आशावान
जिंदा = ————-
उत्तर- मौत
दुर्व्यवहार = ————-
उत्तर- सद्व्यवहार
प्यार = ————-
उत्तर- नफरत
3) पर्यायवाची शब्द लिखें
उम्मीद = ————-
उत्तर- अपेक्षा, आशा
लता = ————-
उत्तर- बल्लरी, बेल
बारिश = ————-
उत्तर- बरखा, वर्षा
पत्ता = ————-
उत्तर- पत्र, पर्ण
4) अनचाहा‘ में ‘अन‘ और दुर्व्यवहार में ‘दुर‘ उपसर्ग है। ‘अन‘ और ‘दूर‘ लगाकर नये शब्द बनायें
अन + जान = ————-
उत्तर- अनजान
दुर + दशा = ————-
उत्तर – दुर्दशा
अन + मोल = ————-
उत्तर- अनमोल
अन + मेल = ————-
उत्तर- अनमेल
दुर + गम= ————-
उत्तर- दुर्गम
दुर + दैव = ————-
उत्तर- दुर्दैव