PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 20 सडक सुरक्षा- जीवन रक्षा Exercise Questions and Answers
PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 20 सडक सुरक्षा- जीवन रक्षा Exercise Questions and Answers, Grammar, Writing.
क) भाषा बोध
1) शब्दार्थ
अन्यथा = नहीं तो
हेलमेट = सिर की रक्षा करने वाला टोप
सेफ्टी बैल्ट = सुरक्षा बैल्ट
निर्धारित = नियत, निश्चित किया हुआ
संकेत = इशारा
पार्क = वाहन / गाड़ी खड़ा करना
ख) विषय बोध
1) इन प्रश्नों के उत्तर एक यो दो वाक्यों में लिखें
क) सड़क पर दिनों–दिन बढ़ती दुर्घटनाओं का लेखक ने क्या कारण बताया है ?
उत्तर- सड़क पर दिनों दिन बढ़ती दुर्घटनाओं का लेखक ने कारण बताया है कि लापरवाही और सुरक्षा नियमों का पालन न करना।
ख) ‘सड़क सुरक्षा— जीवन रक्षा‘ से लेखक का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा से लेखक का यह अभिप्राय है कि सड़कों पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा से ही जीवन की सुरक्षा की जा सकती है।
ग) स्कूटर तथा कार चलाने के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए ?
उत्तर- कम से कम 16 वर्ष उम्र होनी चाहिए स्कूटर तथा कार चलाने के लिए।
घ) वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना क्यों खतरनाक हो सकता है ?.
उत्तर- हम अगर वाहन चलाते समय मोबाइल सुनते हैं तो हमारा ध्यान बैठ जाता है जिस वजह से दुर्घटना होने की संभावना होती है इस वजह से वाहन चलाते समय मोबाइल सुनाना खतरनाक हो सकता है।
ङ) निश्चित स्थान पर वाहन पार्किंग का क्या फायदा है ?
उत्तर- निश्चित स्थान पर वाहन पार्किंग करने से किसी को भी असुविधा नहीं होती ज्यादा से ज्यादा वाहन पार्किंग किए जा सकते हैं यह फायदे है।
च) चौराहे में लाल हरी बत्ती के पास सड़क पर काली सफेद लकीरें क्या दर्शाती हैं ?
उत्तर- चौराहे में लाल हरी बत्ती के पास सड़क पर काली सफेद लकीर दर्शाती है कि यह से पैदल सड़क पार करने वाले जाए।
2) इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें
क) वाहन चलाते समय सेपटी बैल्ट लगाना क्यों अनिवार्य है ?
उत्तर- वाहन चलाते समय सेल्फी बेल्ट लगाना अनिवार्य है। क्योंकि वाहन चलाते समय चालक को अगर अचानक किसी कारण से ब्रेक लगाने पडा , चालक और आगे बैठे व्यक्ति के सिर का भाग आगे को तेजी से झुकते हैं, जो वाहन में सामने की किसी भी वस्तु से टकरा सकते हैं। यदि आगे की ओर दुर्घटना हो गई तो सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आ सकती है। यदि आप सेल्फी बेल्ट लगाले तो दुर्घटना होने के बाद भी आपका शरीर और छाती आगे गति नहीं कर पाती जिसकी वजह से व्यक्ति की सुरक्षा होती है।
ख) कौन से वाहनों पर काले रंग के शीशे व लाल रंग की बत्ती लगायी जा सकती है ?
उत्तर- काले रंग के शीशे और लाल रंग की बत्ती विशेष अधिकार प्राप्त लोगों के द्वारा ही अपनी वाहनों पर लगाई जा सकती है। इन अधिकारों को प्राप्त करने के लिए ट्रैफिक विभाग से लिखित आज्ञा प्राप्त करनी पड़ती है। आपने यह आज्ञा प्राप्त न करने की और काले रंग के शीशे और लाल रंग की बत्ती लगाई तो आपको दंडित किया जा सकता है।
Also See: भारत रत्न- डॉ.अब्दुल कलाम Question Answer Solution
ग) हमें सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए किन–किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर- हमें सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे वाहन की गति नियंत्रित रखनी चाहिए। वाहन चलाते समय लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वाहन चलाने से पहले ही सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। सड़क पर लगी लाल और हरी बत्ती पर ध्यान देना चाहिए। वाहन चलाते समय सड़कों का प्रयोग करने के लिए जो नियम बनाए गए हैं उनका पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
(ग) व्यावहारिक व्याकरण
1) शुद्ध करके लिखें
पराथना = —————
उत्तर- प्रार्थना
चारट = —————
उत्तर- चार्ट
टरैफिक = —————
उत्तर- ट्रॅफिक
मंतर = —————
उत्तर- मंत्र
सिखना = —————
उत्तर- सीखना
किन्तु = —————
उत्तर- किंतू
रफ तार = —————
उत्तर- रफ्तार
मोबाईल = —————
उत्तर- मोबाइल
रूकावट = —————
उत्तर- रुकावट
मतबल = —————
उत्तर- मतलब
निश्चत = —————
उत्तर- निश्चित
उबड़-खबड = —————
उत्तर- ऊबड – खाबड
रस्ते = —————
उत्तर- रास्ते
धन्यावाद = —————
उत्तर- धन्यवाद
2) रिक्त स्थान में उचित सम्बन्धबोधक शब्द भरकर वाक्य पूरे करें
क) इसे अन्य नियमों ————— कठोरता से लागू नहीं किया जा सका है। ( की ओर, की अपेक्षा)
उत्तर- इसे अन्य नियमों की अपेक्षा कठोरता से लागू नहीं किया जा सका है।
ख) आज्ञा ————— किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए। (के लिए, के बिना)
उत्तर- आज्ञा के बिना किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए।
ग) सड़क————– काली सफेद लकीरें लगायी गयी हैं। (के पास, पर)
उत्तर- सड़क पर काली सफेद लकीरें लगायी गयी हैं।
घ) हमें भारी गाड़ियों ————-से नहीं निकलना चाहिए। (के बीच, के बदले )
उत्तर- हमें भारी गाड़ियों के बीच से नहीं निकलना चाहिए।
ङ) चालक ————- बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए (के बगैर , के पीछे)
उत्तर- चालक के पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए
3) अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें
1) स्कूल का सर्वप्रमुख अध्यापक = —————
उत्तर- मुख्याध्यापक
2) स्कूल सुबह आयोजित की जाने वाली सभा = —————
उत्तर- प्रार्थना सभा
3) स्कूटर चलाने वाला व्यक्ति = —————
उत्तर- स्कूटर चालक
4) विद्या प्राप्त करने वाला = —————
उत्तर- विद्यार्थी
5) जो बीमार हो = —————
उत्तर- रोगी
6) जहाँ बीमारों का इलाज हो = —————
उत्तर- अस्पताल
7) चौराहे में लाल बत्ती के पास सड़क पर लगी काली – सफेद लाइनें = —————
उत्तर- जैबरा लाइने