PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 19 भारत रत्न- डॉ.अब्दुल कलाम Exercise Questions and Answers
PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 19 भारत रत्न- डॉ.अब्दुल कलाम Exercise Questions and Answers, Grammar, Writing.
अभ्यास
क) भाषा बोध
1) शब्दार्थ
लक्ष्य = उद्देश्य
अब्बू = पिता
अंतरिक्ष विज्ञान = अंतरिक्ष में स्थित ग्रहों, उपग्रहों आदि की स्थिति स्वरूप आदि की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से की गई यात्रा से संबंधित विज्ञान
कर्मठता = काम में कुशलता
विभूति = उच्च पद,शक्ति
सजग = जागरूक
नजर अंदाज = अनदेखा
अथक = कभी न थकने वाला
मशगूल = लीन
2) इन शब्दों के अर्थ लिखकर वाक्य बनायें
उपाधि = ———-
अर्थ- पदवी
वाक्य- डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के पास कई उपाधिया है
अथक = ———-
अर्थ- बिना थके हुए
वाक्य- परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी परीक्षा के लिए अथक प्रयत्न करते हैं।
मिसाइल = ———-
अर्थ- दूर तक वार करने वाला एक हथियार
वाक्य- युद्ध में भारतीय सैनिकों ने मिसाइल का इस्तेमाल किया।
लक्ष्य = ———-
अर्थ- ध्येय,मंजिल
वाक्य- अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयत्न करने चाहिए।
अंतरिक्ष = ———-
अर्थ- आकाश
वाक्य- हमारे देश की कई रॉकेट अंतरिक्ष मे सफलतापूर्वक छोड़ गए हैं।
सपना टूटना = ———-
अर्थ- इच्छा अधूरी रह जाना
वाक्य- सुधा का डॉक्टर बनने का सपना टूट गया।
ख) विषय-बोध
1) इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें
क) भारत का प्रथम नागरिक किसे कहा जाता है ?
उत्तर- भारत देश के राष्ट्रपति को भारत का प्रथम नागरिक कहा जाता है।
ख) राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का पूरा नाम लिखें।
उत्तर- डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम है राष्ट्रपती अब्दुल कलाम का पूरा नाम।
ग) डॉ. अब्दुल कलाम ने अपने पिता का हाथ बँटाने के लिए क्या काम लिया ?
उत्तर- अब्दुल कलाम ने अपने पिता का हाथ बँटाने के लिए घर-घर अखबार बाटे।
घ) डॉ. अब्दुल कलाम को वैमानिकी इंजीनियरी (एयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग) की डिग्री कहाँ से प्राप्त की?
उत्तर- डॉक्टर अब्दुल कलाम ने वैमानिकी इंजीनियरी की डिग्री मद्रास तकनीकी संस्थान से प्राप्त किए थे।
ङ) डॉ. अब्दुल कलाम प्रेरणास्रोत कौन-कौन थे ?
उत्तर- डॉ.अब्दुल कलाम के प्रेरणा स्त्रोत उनके माता-पिता , प्रो. विक्रम साराभाई , प्रो. सतीश धवन, प्रो. ब्रह्मा प्रकाश , प्रो.एम.जी. मेनन, डॉ. राजा रामन्ना आदि थे।
च) डॉ. अब्दुल कलाम के एस.एल.बी. 3 क्या है ?
उत्तर- एस.एल.बी. 3 यह एक उपग्रह का अंतरिक्ष में होने वाला प्रक्षेपण यंत्र है।
छ) आपको ‘मिसाइल मैन’ क्यों कहा जाता है ?
उत्तर- डॉ. अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने नाग, पृथ्वी, आकाश , अग्नि, त्रिशूल आदि मिसाइलें देश को प्रदान की जिस कारण आपको मिसाइल मैन कहा जाता है.
ज) अपंग बच्चों के लिए आपने क्या बनाया और उसमें कौन सी धातु प्रयोग की जाती है ?
उत्तर- अपंग बच्चों के लिए आपने चलने की छड़ी बनाई जिसे बनाने के लिए कार्बन धातु का प्रयोग किया जाता है।
झ) आपको कौन कौन से सम्मान, कब-कब प्राप्त हुए ?
उत्तर- डॉक्टर अब्दुल कलाम को सन 1981 में पद्मभूषण प्राप्त हुआ, सन 1990 में पद्म विभूषण प्राप्त हुआ और सन 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
ञ) किस गुण के कारण आप चाचा नेहरू की याद करा देते हैं ?
उत्तर- आप चाचा नेहरू जैसे बच्चों में घुलमिल जाते जिस वजह से आप चाचा नेहरू की याद करा देते हैं।
त) हर इंसान के बारे में आपकी क्या राय है?
उत्तर- हर इंसान के बारे में आपकी यह राय है कि हर इंसान में कोई ना कोई विशेष गुण अवश्य होता है उस गुण को उभारने की आवश्यकता होती है।
2) इन प्रश्नों के उत्तर चार या पांच वाक्यों में लिखें
क) उस घटना का वर्णन करो जिससे प्रेरित होकर उन्होंने उड़ान को अपना लक्ष्य बनाया।
उत्तर- डॉ. अब्दुल कलाम जब पांचवी कक्षा में एलिमेंट्री स्कूल मे जब पढ़ रहे थे तब उन्हें उनके अध्यापक श्री शिवा सुब्रह्मण्यम ने स्कूल में सभी छात्रों को रामेश्वरम के तट पर समझाया था कि पक्षी की उडने की इच्छा अपनी इच्छा से मिलती है। जब श्री शिवा सुब्रह्मण्यम समझा रहे थे तब डॉ. कलाम उसी कक्षा में छात्र के रूप में थे। श्री सुब्रमण्यम की बातें सुनकर डॉ.अब्दुल कलाम को प्रेरणा मिल गई थी और डॉ.अब्दुल कलाम के कठोर परिश्रम से वे अपने लक्ष्य पर पूर्ण रूप से सफल हो गए थे।
ख) ‘सपने टूट जायें तो निराश न हों। ऐसा उन्होंने क्यों कहा?
उत्तर- ऐसा डॉ.कलाम ने इसलिए कहा था क्योंकि उनके जीवन का लक्ष्य वायुसेना में पायलट बनने का था, पर वह पूरा ना हो सका जिस वजह से उन्होंने यह कहा था कि सपने टूट जाए तो निराश ना हो। डॉ.अब्दुल कलाम ने उसके बाद अपनी प्रयत्नो से उड़ान प्रणाली में काम आने वाले यंत्र बनाने में काम करने लगे।
Also See: Previous Chapter नीरज के दोहे Question Answer Solution
ग) युवा वर्ग के लिए डॉ. अब्दुल कलाम ने क्या संदेश है ?
उत्तर- युवा वर्ग के लिए डॉ.अब्दुल कलाम का यह संदेश था कि वह सब अपने ज्ञान का सदुपयोग करें। वह कहते थे कि पर्यावरण सुधारने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका ख्याल रखें। उनका सभी के लिए संदेश था कि समाज को खुशहाल बनाने के लिए प्रयत्न करें।
ग) व्यावहारिक व्याकरण
1) इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें
पक्षी = ———
उत्तर- पंछी, खग
इच्छा = ———
उत्तर- कामना, चाहा
आकाश = ———
उत्तर- अंबर, नभ
अध्यापक = ———
उत्तर- शिक्षक, गुरु
लक्ष्य = ———
उत्तर- मंजिल, उद्देश्य
समुद्र = ———
उत्तर- उद्धि , सागर
अब्बू = ———
उत्तर- तात, पिता
2) इन शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखें
आमदनी = ———
उत्तर- खर्चा
गुण = ———
उत्तर- दोष
असफल = ———
उत्तर- सफल
इच्छा = ———
उत्तर- अनिच्छा
विकसित = ———
उत्तर- अविकसित
मिलन = ———
उत्तर- वियोग
विश्वास = ———
उत्तर- अविश्वास
युवा = ———
उत्तर- वृद्ध
सदुपयोग = ———
उत्तर- दुरुपयोग
बुराई = ———
उत्तर- अच्छाई
3) इन शब्दों से में मूल शब्द अलग करें
सुशोभित = ———
उत्तर- शोभा
नागरिक = ———
उत्तर- नगर
निर्मित = ———
उत्तर- निर्माण
सम्मानित = ———
उत्तर- मान
विकसित = ———
उत्तर- विकास
परिवर्तित = ———
उत्तर- वृत्त
4) ‘ता’ लगाकर भाववाचक संज्ञा बनायें
नैतिक = ———
उत्तर- नैतिकता
कर्मठ = ———
उत्तर- कर्मठता
विनम्र = ———
उत्तर- विनम्रता
सफल = ———
उत्तर- सफलता
आवश्यक = ———
उत्तर- आवश्यकता
मिलनसार = ———
उत्तर- मिलनसारता
सजग = ———
उत्तर- सजगता
नागरिक = ———
उत्तर- नागरिकता