Pratyay प्रत्यय (प्रत्यय और प्रत्यय के प्रकार) Class 8 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 8 Hindi Grammar Pratyay प्रत्यय (प्रत्यय और प्रत्यय के प्रकार) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 8 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Grammar प्रत्यय (प्रत्यय और प्रत्यय के प्रकार) MCQ.
प्रत्यय और प्रत्यय के प्रकार
प्रत्यय:-
जो शब्द किसी अन्य शब्द के अंत में जुड़ जाते हैं और प्रकृति के अनुसार शब्द का अर्थ बदल देते हैं उन्हें प्रत्यय कहा जाता है।
प्रत्यय क्या है?
प्रत्यय शब्दों के अव्यय होते हैं।
प्रत्यय शब्द के अंत में लगाए जाते हैं।
प्रत्यय की वजह से मूल शब्द का अर्थ बदल जाता है।
जब प्रत्यय शब्द के अंत में लगता है तो शब्द के अर्थ में परिवर्तन हो जाता है।
जब प्रत्यय शब्द जुड़ जाता है तो उसकी वजह से काल, लिंग, वचन इनको बदला जा सकता है।
प्रत्यय का उपयोग:-
प्रत्येक के जुड़ जाने से भाषा व्यापक हो जाती है।
इसकी वजह से शब्दांश में परिवर्तन आ जाता है और वह अधिक विस्तृत हो जाती हैं।
प्रत्यय के जुड़ जाने से भाषा प्रभावी बन जाती है।
जब प्रत्यय जुड़ जाता है तो वाक्य अधिक संवादात्मक बनते हैं।
प्र.) 1 वे शब्दांश जो किसी शब्द या धातु के पीछे लगकर नया शब्द बना देते हैं वे ………………………. कहलाते हैं।
1.) क्रिया
2.) नाम
3.) उपसर्ग
4.) प्रत्यय
उत्तर – 4.) प्रत्यय
प्र.) 2 प्रत्यय के कितने प्रकार होते हैं?
1.) एक
2.) दो
3.) तीन
4.) चार
उत्तर – 2.) दो
प्र.) 3 जो शब्दांश क्रिया धातु के अंत में लगकर नए शब्द की रचना करते हैं उन्हें ……………………….. कहते हैं।
1.) प्रत्यय
2.) कृत प्रत्यय
3.) तद्धित प्रत्यय
4.) भाषा
उत्तर – 2.) कृत प्रत्यय
प्र.) 4 कुर्ता प्रत्यय के कितने भेद होते हैं?
1.) सात
2.) दो
3.) पांच
4.) दस
उत्तर – 3.) पांच
प्र.) 5 क्रिया वाचक कृदंत प्रत्यय और कर्मवाचक कृदंत प्रत्यय यह किसके भेद है?
1.) करणवाचक कृदंत प्रत्यय
2.) भाववाचक कृदंत प्रत्यय
3.) कृत प्रत्यय
4.) कृतवाचक कृदंत प्रत्यय
उत्तर – 3.) कृत प्रत्यय
प्र.) 6 जो प्रत्यक्ष संज्ञा सर्वनाम या विशेषण के अंत में जुड़कर नए शब्द का निर्माण करते हैं उन्हें …………………….. कहते हैं।
1.) कृत प्रत्यय
2.) कृदंत प्रत्यय
3.) तद्धित प्रत्यय
4.) कृतवाचक कृदंत प्रत्यय
उत्तर – 3.) तद्धित प्रत्यय
प्र.) 7 तद्धित प्रत्यय के कितने भेद हैं?
1.) आठ
2.) तीन
3.) चार
4.) पांच
उत्तर – 4.) पांच
दिए गए उदाहरण कौनसे प्रत्यय के है पहचानो।
प्र.) 8 बहनोई
1.) ऊनवाचक तद्धित प्रत्यय
2.) भाववाचक तद्धित प्रत्यय
3.) कर्तुवाचक तद्धित प्रत्यय
4.) संबंधवाचक तद्धित प्रत्यय
उत्तर – 4.) संबंधवाचक तद्धित प्रत्यय
प्र.) 9 सोनार
1.) कृदंत प्रत्यय
2.) कर्तुवाचक तद्धित प्रत्यय
3.) संबंधवाचक तद्धित प्रत्यय
4.) ऊनवाचक तद्धित प्रत्यय
उत्तर – 2.) कर्तुवाचक तद्धित प्रत्यय
प्र.) 10 दयालु
1.) विशेषणवाचक तद्धित प्रत्यय
2.) कर्तुवाचक तद्धित प्रत्यय
3.) भाववाचक तद्धित प्रत्यय
4.) ऊनवाचक तद्धित प्रत्यय
उत्तर – 3.) भाववाचक तद्धित प्रत्यय
प्र.) 11 लड़ाई
1.) भाववाचक कृदंत प्रत्यय
2.) करणवाचक कृदंत प्रत्यय
3.) कर्मवाचक कृदंत प्रत्यय
4.) कृतवाचक कृदंत प्रत्यय
उत्तर – 1.) भाववाचक कृदंत प्रत्यय
प्रत्यय पहचानो
प्र.) 12 मनुष्यता
1.) मनुष्य
2.) ता
3.) यता
4.) मनु
उत्तर – 2.) ता
प्र.) 13 पूजनीय
1.) पूजा
2.) निय
3.) ईय
4.) पूज
उत्तर – 3.) ईय
प्र.) 14 कलमदान
1.) कलम
2.) न
3.) दान
4.) कल
उत्तर – 3.) दान
प्र.) 15 शक्तिशाली
1.) शक्ति
2.) आली
3.) ली
4.) शाली
उत्तर – 4.) शाली
प्र.) 16 पशुत्व
1.) प
2.) व
3.) त्व
4.) पशु
उत्तर – 3.) त्व
प्र.) 17 सामाजिक
1.) सा
2.) ज़िक
3.) इक
4.) सम
उत्तर – 3.) इक
मूल शब्द पहचानो।
प्र.) 18 जमीनदार
1.) दार
2.) जमीन
3.) जम
4.) इन
उत्तर – 2.) जमीन
प्र.) 19 धार्मिक
1.) धर्म
2.) इक
3.) मिक
4.) धरमी
उत्तर – 1.) धर्म
प्र.) 20 चायवाला
1.) ला
2.) वाला
3.) चाय
4.) चायवा
उत्तर – 3.) चाय