Pratyay (प्रत्यय) Class 6 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 6 Hindi Grammar Pratyay (प्रत्यय) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 6 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 6 Hindi Grammar प्रत्यय MCQ.
प्रत्यय :-
प्रति + अय = इन दो शब्दों से मिलकर प्रत्यय यह शब्द तैयार होता है। प्रत्यय यह शब्दों के पीछे जुड़ता है और शब्दों के अर्थ में परिवर्तन कर देता है। प्रत्यय का अर्थ होता है साथ में लेकिन अंत में चलने वाला।
प्रत्यय के प्रकार:-
प्रत्यय के दो प्रकार होते हैं।
कृत प्रत्यय
तद्धित प्रत्यय
प्रत्यय का व्याकरण में प्रयोग :-
प्रत्यय यह शब्दों के अंत में जुड़ जाते हैं। मतलब के साथ में होते हैं लेकिन अंत में होते हैं। कभी-कभी प्रत्यय जुड़ जाने से शब्दों का अर्थ बदल जाता है। लेकिन कभी-कभी शब्दों का अर्थ नहीं बदलता।
प्रत्येक के लिए जो शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं उनका अपना कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता। वह हमेशा ही शब्दों के पीछे जुड़ जाते हैं।
प्रत्यय का महत्व:-
किसी शब्द के पीछे प्रत्यय के जुड़ने से उनका अर्थ बदल जाता है। इस वजह से हमारे हमारे शब्दों का विस्तार करने में मदद मिलती है।
इस वजह से हमारे लेखन में भी सुधार आ जाता है।
हमारी लेखन और भाषा बेहतर बनती है।
प्र. 1 जो शब्द डांस शब्दों के अंत में लगकर उनके अर्थ में परिवर्तन कर दे वे ……….. कहलाते हैं।
1.) उपसर्ग
2.) चिन्ह
3.) प्रत्यय
4.) भाषा
उत्तर – 3.) प्रत्यय
प्र. 2 प्रत्यय के कितने प्रकार होते हैं?
1.) चार
2.) पांच
3.) तीन
4.) दो
उत्तर – 4.) दो
प्र. 3 सब्जी इस शब्द के पीछे कौन सा प्रत्यय लगने से अर्थपूर्ण शब्द तैयार हो सकता है?
1.) वाला
2.) इक
3.) का
4.) आलू
उत्तर – 1.) वाला
प्र. 4 जो प्रत्येक क्रिया के ………… में जोड़े जाते हैं कृत प्रत्यय कहलाते हैं।
1.)आदि
2.) अंत
3.)ऊपर
4.) नीचे
उत्तर – 2.) अंत
प्र. 5 लूट + एरा यह किस प्रत्यय के उदाहरण है?
1.) प्रत्यय
2.) तद्धित प्रत्यय
3.) कृत प्रत्यय
4.) कृदंत प्रत्यय
उत्तर – 3.) कृत प्रत्यय
प्र. 6 नीचे दिए गए पर्यायों में से तद्धीत प्रत्यय का उदाहरण कौनसा है?
1.) सुंदर + ता
2.) पी+ आस
3.) त्याग + ई
4.) सज+ आवट
उत्तर – 1.) सुंदर + ता
प्र. 7 तद्धित प्रत्यय लगाने से बने शब्द ………… कहलाते हैं।
1.) कृदांत
2.) कृत
3.) प्रत्यय
4.) तद्धितांत
उत्तर – 4.) तद्धितांत
प्र. 8 चालाक शब्द में कौन सा प्रत्यय है?
1.) इक
2.) अक
3.) आक
4.) चल
उत्तर – 2.) अक
प्र. 9 पहलवान शब्द में कौन सा प्रत्यय है?
1.) वन
2.) पहल
3.) वान
4.) अल
उत्तर – 3.) वान
प्र. 10 भूखा शब्द में कौन सा प्रत्यय है?
1.) अ
2.) आ
3.) ई
4.) खा
उत्तर – आ
प्र. 11 सामाजिक शब्द में कौन सा प्रत्यय है?
1.) इक
2.) जिक
3.)समाज
4.) स
उत्तर – 1.) इक
प्र. 12 रौबदार इस शब्द में मूल शब्द कौनसा है?
1.) आर
2.) दार
3.) रौब
4.) रूबाबदार
उत्तर – 3.) रौब
प्र. 13 भुला इस शब्द में मूल शब्द कौनसा है?
1.) ला
2.) भूल
3.) आ
4.) भू
उत्तर – 2.) भूल
प्र. 14 धनी इस शब्द में मूल शब्द कौनसा है?
1.) ध
2.) धन
3.) ई
4.) नी
उत्तर – 2.) धन
प्र. 15 दया इस शब्द के पीछे कौन सा प्रत्यय लगने से अर्थपूर्ण शब्द तैयार हो सकता है?
1.) लू
2.) रु
3.)दान
4.) धन
उत्तर – 1.) लू
प्र. 16 नाटक इस शब्द के पीछे कौन सा प्रत्यय लगने से अर्थपूर्ण शब्द तैयार हो सकता है?
1.) कार
2.) दार
3.) वान
4.) करी
उत्तर – 1.) कार
प्र. 17 कलम इस शब्द के पीछे कौन सा प्रत्यय लगने से अर्थपूर्ण शब्द तैयार हो सकता है?
1.) कार
2.) ता
3.) दान
4.) आऊ
उत्तर – 3.) दान
प्र. 18 मानवता इस शब्द में मूल शब्द कौनसा है?
1.)मानव
2.) ता
3.) मान
4.) वता
उत्तर – 1.)मानव
प्र. 19 लड़ना + आई यह किस प्रत्यय के उदाहरण है?
1.) कृत प्रत्यय
2.) तद्धित प्रत्यय
3.) तद्धितांत प्रत्यय
4.) प्रत्यय
उत्तर – 1.) कृत प्रत्यय
प्र. 20 कृत प्रत्यय और तद्धित प्रत्यय यह किसके प्रकार है?
1.) भाषा
2.) उपसर्ग
3.) प्रत्यय
4.) वचन
उत्तर – 3.) प्रत्यय