MP Board Class 9 Hindi Navneet Chapter यशस्वी पत्रकार दादा साहेब आप्टे Solution
Madhya Pradesh State Board Class 9 Hindi Navneet Chapter यशस्वी पत्रकार दादा साहेब आप्टे full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Hindi Navneet teacher.
बोध प्रश्न
1.) दादा साहेब आप्टे ने किस समाचार एजेंसी की स्थापना कर उसका एवं संचालन किया ?
सभी भाषाओं को एक सूत्र में बंधने के लिए दादा साहेब आप्टे इन्होंने बहुभाषी समाचार एजेंसी मतलब हिंदुस्तान समाचार की स्थापना की और उसका संचालन बड़े अरसे तक किया। उन्होंने यह एजेंसी 1948 में स्थापना की और यह समाचार एजेंसी आज भी भारतीय पत्रकारीता की सेवा कर रही है।
2.) दादा साहेब आप्टे का जन्म कहाँ हुआ ?
सन 1905 में गुजरात के बड़ोदरा नाम के नगर में दादा साहेब आप्टे इनका जन्म हुआ।
3.) वकालत करते समय दादा साहेब की मुलाकात किस महापुरुष से हुई थी ?
जब दादा साहब इन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण करके गुजरात में वकालत की शुरुआत की तब उनकी मुलाकात भारतीय संस्कृति के विद्वान बैरिस्टर कन्हैयालाल माणिक लाल मुंशी इन से हुई। दादा साहब को मुंशी जी का मार्गदर्शन मिला इस वजह से उनके प्रतिभा पर चार चांद लग गए।
4.) किसने भारतीय भाषाओं की श्रीवृद्धि के लिए दादा साहेब आप्टे की सराहना की ?
भारतीय भाषाओं की श्री वृद्धि के लिए दादा साहब ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने इन भाषाओं की वृद्धि के लिए हिंदुस्तान समाचार नाम के एजेंसी की स्थापना की। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद यह तब राष्ट्रपति थे। इन्होंने भी दादा साहेब आप्टे इनके प्रयास की सरहाना की। इस एजेंसी की स्थापना करके दादा साहेब आप्टे इन्होंने राष्ट्रीय एकता और सद्भावना निर्माण करने का प्रयास किया था।
5.) स्वतंत्र भारत की पहली स्वदेशी समाचार एजेंसी कौन सी थी ?
स्वतंत्र भारत की पहली स्वदेशी समाचार एजेंसी हिंदुस्तान समाचार थी।
6.) दादा साहेब ने पत्रकारिता की परंपराओं और कार्यपद्धति को सीखने के लिए कहाँ काम किया ?
दादा साहब को पात्रता में बहुत रुचि थी। इस वजह से वह अपना राष्ट्रीय योगदान पत्रकारिता के माध्यम से देना चाहते थे। उन्होंने पत्रकारिता और उसकी परंपराओं को सीखने के लिए यूनाइटेड प्रेस ऑफ़ इंडिया (यू.पी.आई) इसमें काम किया। इस अनुभव को प्राप्त करने के बाद उन्होंने हिंदुस्तान समाचार इस नाम से एजेंसी स्थापना की।
7.) आप्टे जी ने हिंदी के किस प्रख्यात कवि की कृति का मराठी में अनुवाद किया?
आप्टे जी ने हिंदी के जयशंकर प्रसाद की कामायनी इस लोकप्रिय कृतिका मराठी में अनुवाद किया।
8.) भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रकार के लिए दादा साहेब ने लगभग कितने देशों की यात्राएँ की ?
भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रकार के लिए दादा साहब ने लगभग 22 देश की यात्रा की।
9.) दादा साहेब आप्टे किन-किन भाषाओं के जानकार थे।
दादा साहेब आप्टे मराठी, अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती और संस्कृत इन भाषाओं के जानकार थे।
10.) दादा साहेब ने महाराष्ट्र के किस संत पर अंग्रेजी में शोध प्रबंध लिखा ?
दादा साहब ने महाराष्ट्र के अत्यंत लोकप्रिय समर्थ गुरु रामदास उनके जीवन पर अंग्रेजी में शोध प्रबंध लिखा।
Also See: विविधा Class 9 Question Answer